Servants of Knowledge
Himachal Pradesh Gazette · Government of Himachal Pradesh

Himachal Pradesh Gazette, No. 78, 14 July 2023

Published 14 July 2023

Gazette no.
78
Gazetteid
78/GAZETTE/2023-14/07/2023
Identifier
in.gazette.himachal.2023-07-14.78_gazette_2023-14_07_2023
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

click here for IIIF manifest

राजपत्र, हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश राज्य शासन द्वारा प्रकाशित शुक्रवार, 14 जुलाई, 2023/23 आषाढ़, 1945

हिमाचल प्रदेश सरकार

HIGH COURT OF HIMACHAL PRADESH, SHIMLA-171 001

NOTIFICATION

Shimla, the 1st July, 2023

No. HHC/Estt.3(1052)/2009.—05 days earned leave on and with effect from 26-05-2023 to 30-05-2023, is hereby sanctioned in favour of Smt. Sheela Sood, Deputy Registrar of this Registry. 78-राजपत्र/2023-14-07-2023 (3991)3992 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 14 जुलाई 2023/23 आषाढ़, 1945 Certified that Smt. Sheela Sood is likely to join the same post and at the same station from where she proceeds on leave after the expiry of the above leave period.

Certified that Smt. Sheela Sood would have continued to hold the same post of Deputy Registrar but for her proceeding on leave.

By order, Sd/- Registrar General.

_________

HIGH COURT OF HIMACHAL PRADESH AT SHIMLA-171 001

NOTIFICATION

Shimla, the 28th June, 2023

No. HHC/GAZ/14-361/2015.—Hon'ble the Chief Justice has been pleased to grant ex-post facto sanction of 04 days' commuted leave w.e.f. 29-05-2023 to 01-06-2023 with permission to prefix 28-05-2023 being Sunday, in favour of Smt. Sonal Sharma, Civil Judge-cum-JMFC-I, Solan, H.P.

Certified that Smt. Sonal Sharma had joined the same post and at the same station from where she proceeded on leave, after expiry of the above period of leave.

Also certified that Smt. Sonal Sharma would have continued to hold the post of Civil Judge- cum- JMFC-I, Solan, but for her proceeding on leave for the above period.

By order, Sd/- Registrar General.

_________

HIGH COURT OF HIMACHAL PRADESH AT SHIMLA-171 001

NOTIFICATION

Shimla, the 28th June, 2023

No. HHC/GAZ/14-380/2017.—Hon'ble the Chief Justice has been pleased to grant ex-post facto sanction of 01 day earned leave for 25-05-2023 and 09 days' commuted leave w.e.f. 26-05-2023 to 03-06-2023, in favour of Smt. Vatsala Chaudhary, Civil Judge-cum-JMFC, Jhandutta, H.P.

Certified that Smt. Vatsala Chaudhary had joined the same post and at the same station from where she proceeded on leave, after expiry of the above period of leave.

Also certified that Smt. Vatsala Chaudhary would have continued to hold the post of the Civil Judge-cum-JMFC, Jhandutta, but for her proceeding on leave for the above period.

By order, Sd/- Registrar General.

3993 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 14 जुलाई 2023/23 आषाढ़, 1945

AGRICULTURE DEPARTMENT

NOTIFICATION

Shimla-2 the 4th July, 2023

No. Agr-F(8)-5/2012-APMC Mandi.—In exercise of the powers conferred by sub-section (1) (2) (3) of Section 30 of the Himachal Pradesh Agricultural and Horticulture Produce Marketing (Development and Regulation) Act, 2005, (Act No. 20 of 2005), the Governor, Himachal Pradesh is pleased to constitute the Agricultural Produce Market Committee, Mandi with immediate effect. The following will be it's Ex-officio/non-official members:—

A. Ex-Officio Members

1. Deputy Commissioner, Mandi Vice-Chairman District Mandi, H.P.

2. Deputy Director, Agriculture Member Mandi, District Mandi, H.P.

3. Deputy Director, Horticulture Member Mandi, District Mandi, H.P.

4. Deputy Director, Animal Husbandry Member Mandi, District Mandi, H.P.

5. Incharge Krishi Vigyan Kendra Member Mandi, District Mandi, H.P.

6. Secretary, Market Committee Mandi, Member District Mandi, H.P.

B. Non-Official Producer Members

1. Sh. Sanjeev Guleria, Member V.P.O. Leda, Tehsil Rewalsar, District Mandi, H.P.

2. Sh. Krishan Paul Sharma, Member V.P.O, Nagwain, Tehsil Aut, Distt. Mandi, H.P.

3994 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 14 जुलाई 2023/23 आषाढ़, 1945

3. Sh. Santosh Kumar s/o Sh. Ramesh Chand, Member Village Karnohal, P.O. Sajao Piplu, Tehsil Sarkaghat, District Mandi, H.P.

4. Sh. Nikku Ram Saini, Member Ward No.10 Changer, P.O. BSL Colony,

Sunder Nagar, District Mandi, H.P.

5. Smt. Shakuntla Devi, w/o Shri Dev Pal, Member

Village Laka (Ramnagar), Ward No. 11, P.O. & Tehsil Sarkaghat,

District Mandi, H.P.

6. Sh. Hem Singh Saini, s/o Sh. Maya Ram Member V.&P.O. Chailchowk,Tehsil Chachiot, District Mandi, H.P.

7. Sh. Pawan Kumar s/o Sh. Naresh Kumar, Member Village Reichowk, P.O. Janjehli, Tehsil Thunag, District Mandi, H.P.

8. Sh. Darshan Thakur s/o Late Sh. Hira Singh, Member H.No. 102/13, Paddal, Mandi, H.P.

9. Sh. Payar Singh, s/o Late Sh. Dhani Ram, Member Ward No. 5, Tehsil Jogindernagar, District Mandi, H.P.

C. Non-Official Trader Member

1. Sh. Prithipal Chandel s/o Sh. Chowdery Ram, Member Village Dhatoli, P.O. Khudla, Tehsil Baldwara, District Mandi, H.P.

The above committee shall conduct its business subject to the provisions of the above Act.

Term of Office

Every non-official member shall hold the office during the pleasure of State Government. The term of an ex-officio member of the committee shall come to an end, as soon as he ceases to hold the office by virtue of which he was nominated.

The Committee shall elect from amongst its members a Chairman.

3995 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 14 जुलाई 2023/23 आषाढ़, 1945

The non-official members shall be entitled to TA/DA as per Government rules.

By order, RAKESH KANWAR. Secretary (Agriculture).

__________

ब अदालत तहसीलदार एवम्‌ कार्यकारी दण्डाधिकारी, तहसील खुण्डियां, जिला कांगड़ा (हि0प्र0) केस नं0 : 08/T/2023/Misc.

तारीख पेशी : 21-07-2023 श्री धर्म सिंह पुत्र रणियां, निवासी गांव व डाकघर घरना, तहसील खुण्डियां, जिला कांगड़ा, हिमाचल . . प्रार्थी। प्रदेश

बनाम

आम जनता

. . प्रत्यार्थी। उनवान मुकद्दमा.--जेर धारा 13(3) जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के तहत जन्म तिथि पंजीकरण। नोटिस बनाम आम जनता।

प्रार्थी श्री धर्म सिंह पुत्र रणियां, निवासी गांव व डाकघर घरना, तहसील खुण्डियां, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश ने स्वयं उपस्थित होकर प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया है कि उसका जन्म दिनांक 01-01-1949 को गांव व डाकघर घरना, तहसील खुण्डियां, जिला कांगड़ा में हुआ था का पंजीकरण कानून की जानकारी न होने के कारण ग्राम पंचायत घरना के अभिलेख में दर्ज न हुआ है अतः जन्म तिथि का पंजीकरण ग्राम पंचायत घरना के अभिलेख में दर्ज किया जायेे।

अतः सर्वसाधारण को सुनवाई हेतु बजरिये इश्तहार व मुस्त्री मुनादी द्वारा सूचित किया जाता है कि इस सम्बन्ध में किसी प्रकार का उजर/एतराज हो तो वह दिनांक 21-07-2023 को असालतन व वकालतन पेश होकर अपना एतराज दर्ज करवा सकता है। उसके उपरान्त कोई भी उजर/एतराज जेरे समायत न होगा तथा धर्म सिंह पुत्र रणियां, निवासी गांव व डाकघर घरना, तहसील खुण्डियां की जन्म तिथि का पंजीकरण दिनांक 01-01-1949 जेर धारा 13(3) जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के तहत ग्राम पंचायत घरना के अभिलेख में दर्ज करने के आदेश पारित कर दिये जायेंगे।

आज दिनांक 21-06-2023 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी हुआ।

मोहर।

हस्ताक्षरित/- तहसीलदार एवं कार्यकारी दण्डाधिकारी, तहसील खुण्डियां, जिला कांगड़ा (हि0प्र0)।

----------

ब अदालत कार्यकारी दण्डाधिकारी, शाहपुर, जिला कांगड़ा (हि0प्र0)

मुकद्दमा : इन्द्राज जन्म तिथि पेशी : 22-07-2023 सुनीता देवी पत्नी उधम सिंह, निवासी गांव बेंटलू, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा (हि0प्र0)।3996 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 14 जुलाई 2023/23 आषाढ़, 1945 बनाम

आम जनता

विषय.--प्रार्थना-पत्र जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम की जेर धारा 13(3) पुनरावलोकित 1969 के तहत जन्म प्रमाण-पत्र लेने बारे।

उपरोक्त मुकद्दमा बारे प्रार्थी ने इस न्यायालय में प्रार्थना-पत्र गुजारा है जिसमें लिखा है कि उसके पुत्र मिलन कुमार का जन्म 05-06-1977 को महाल बेंटलू में हुआ है लेकिन अज्ञानतावश इसका इन्द्राज ग्राम पंचायत रछयालू जोकि अब ग्राम पंचायत कुठमां, पटवार वृत्त रछयालू के रिकार्ड में दर्ज नहीं हुआ है। प्रार्थी उक्त जन्म तिथि को दर्ज करवाना चाहती है। इस सन्दर्भ में Additional District Registrar (Birth & Death)-cum-Medical Officer (D&B) Kangra at Dharamshala के Recommendation Letter No. HFW/KGR/ST (Delayed) (B&D)/-2022/-2456/ 01-07-2023 द्वारा भी इस बारे इस कार्यालय को जन्म प्रमाण-पत्र जारी करने बारे प्रेषण किया गया है।

अतः उक्त प्रार्थना-पत्र के सन्दर्भ में यदि आम जनता या अन्य किसी को उक्त जन्म तिथि को ग्राम पंचायत कुठमां के रिकार्ड के जन्म रजिस्टर में दर्ज करवाने बारे कोई एतराज हो तो वह असालतन या वकालतन इस अदालत में दिनांक 22-07-2023 को दोपहर बाद 2.00 बजे हाजिर आ सकता है। हाजिर न आने की स्थिति में एकतरफा कार्यवाही अमल में लाई जाकर आगामी आदेश पारित कर दिए जाएंगे और बाद में कोई भी उजर या एतराज जेरे समायत न होगा।

आज दिनांक 01-07-2023 को मेरी मोहर व हस्ताक्षर सहित जारी हुआ।

मोहर।

हस्ताक्षरित/- कार्यकारी दण्डाधिकारी, शाहपुर, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश।

-------

ब अदालत नायब तहसीलदार एवं सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, भवारना, जिला कांगड़ा (हि0प्र0)

मुकद्दमा नं0 : किस्म मुकद्दमा : खाता नम्बर : तारीख पेशी : /2023 तकसीम 73 25-07-2023 1. राजिन्द्र सिंह पुत्र विशन दास पुत्र मधु राम, निवासी महाल मझाकड़ा, मौजा व उप-तहसील सुलह, . . प्रार्थी। जिला कांगड़ा (हि0प्र0)

बनाम

1. घुंग्घर राम पुत्र थोहलू, 2. हीमा देवी विधवा थोहलू, 3. सुरजीत कुमार पुत्र रसीलू, 4. सरला देवी पुत्री रसीलू, 5. दया देवी पुत्री रसीलू, 6. संजू वाला पुत्री रसीलू, 7. पूर्णी देवी विधवा रसीलू, 8. जोवन पुत्र किरपा, 9. फिथू पुत्र किरपा, 10. सुती पुत्री किरपा, 11. केसरी पुत्री किरपा, 12. अशोक कुमार पुत्र जगत राम, 13. अजय कुमार पुत्र जगत राम, 14. विपन कुमार पुत्र जगत राम 15. वीना कुमारी विधवा जगत राम, 16. दीपू उपनाम दीपो उपनाम कुलदीप चन्द पुत्र खडकू, 17. पवन कुमार पुत्र कुलदीप चन्द, 18. सोनू पुत्र कुलदीप, 19. अरुण कुमार पुत्र कुलदीप चन्द निवासीगण महाल नंगनाल, मौजा पुन्नर, उप-तहसील भवारना, . . प्रतिवादीगण। जिला कांगड़ा (हि0प्र0)3997 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 14 जुलाई 2023/23 आषाढ़, 1945 विषय.--प्रार्थना-पत्र तकसीम हुकमन अधीन धारा 123 हि0प्र0 भू-राजस्व अधिनियम, 1954 भूमि खाता नं0 73, खतौनी नं0 117, ता 118, खसरा कित्ता 09, रकबा तादादी 00-58-40 हैक्ट0 अनुसार जमाबन्दी 2016-2017 महाल नंगनाल, मौजा पुन्नर, उप-तहसील भवारना, जिला कांगड़ा (हि0प्र0)।

उपरोक्त मुकद्दमा तकसीम इस न्यायालय में विचाराधीन है। उपरोक्त प्रतिवादीगण को कई बार समन जारी किए गए परन्तु अदालत की सन्तुष्टि हेतु यह सिद्ध हो चुका है कि उपरोक्त प्रतिवादीगण को साधारण तरीके से तामील होना असम्भव है। अतः अब इस इश्तहार राजपत्र के माध्यम से उपरोक्त प्रतिवादीगण को सूचित किया जाता है कि इस तकसीम मुकद्दमा की पैरवी हेतु वह दिनांक 25-07-2023 को अधोहस्ताक्षरी की अदालत में असालतन व वकालतन हाजिर आएं अन्यथा गैरहाजिरी की सूरत में एकतरफा कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

आज दिनांक 14-06-2023 को हस्ताक्षर व मोहर सहित जारी हुआ।

मोहर।

हस्ताक्षरित/-

नायब तहसीलदार एवं सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी,

भवारना, जिला कांगड़ा (हि0प्र0)।

--------

ब अदालत श्री विजय कुमार शर्मा, कार्यकारी दण्डाधिकारी जयसिंहपुर, जिला कांगड़ा (हि0प्र0) मुकद्दमा नं0 : 11/ना/2023

तारीख पेशी : 25-07-2023.

मोना कुमारी पुत्री स्व0 श्री अमर सिंह, निवासी गांव व डा0 तरेहला, तहसील जयसिंहपुर, जिला कांगड़ा (हि0प्र0) हाल पत्नी राजीव कुमार, निवासी गांव व डा0 अप्पर लम्वागांव, तहसील जयसिंहपुर, जिला . . प्रार्थिया। कांगड़ा (हि0प्र0)

बनाम

. . प्रतिवादी। आम जनता

विषय.--जन्म व मृत्यु पंजीकरण अधिनियम 1969 की धारा 13(3) के तहत जन्म पंजीकरण हेतु प्रार्थना-पत्र। इश्तहार अखबारी व मुस्त्री मुनादी।

कौंसल प्रार्थिया श्री सुरेश कुमार अधिवक्ता जयसिंहपुर, जिला कांगड़ा (हि0प्र0) ने इस अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर प्रार्थना-पत्र मय ब्यान हल्फिया पेश किया व निवेदन किया है कि उसकी मुवकिल मोना कुमारी का जन्म दिनांक 27-01-1981 कोे गांव तरेहला, ग्राम पंचायत भगेतर में हुआ है परन्तु अज्ञानतावश उसके जन्म का पंजीकरण स्थानीय ग्राम पंचायत अभिलेख में न करवाया गया है। अतः कौंसल प्रार्थिया इस न्यायालय के माध्यम से जन्म पंजीकरण करने का आदेश ग्राम पंचायत भगेतर को जारी करवाना चाहती है।

कौंसल प्रार्थिया का आवेदन स्वीकार करते हुए इस इश्तहार मुस्त्री मुनादी द्वारा आम जनता को सूचित किया जाता है कि यदि किसी व्यक्ति या संस्था को उक्त मोना कुमारी की जन्म तिथि 27-01-1981 के पंजीकरण बारे किसी प्रकार की आपत्ति या उजर हो तो वह असालतन या वकालतन तारीख पेशी 25-07-2023 को अदालत में हाजिर होकर उजर या एतराज पेश कर सकता है अन्यथा इस तिथि को किसी 3998 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 14 जुलाई 2023/23 आषाढ़, 1945 किस्म का उजर या एतराज पेश न होने की सूरत में बाद में किसी किस्म का उजर एवं एतराज नहीं सुना जावेगा व उपरोक्त मोना कुमारी की जन्म तिथि 27-01-1981 के पंजीकरण करने के आदेश स्थानीय पंजीकार जन्म व मृत्यु ग्राम पंचायत भगेतर को पारित कर दिया जाएगा।

मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से आज दिनांक 05-06-2023 को जारी हुआ।

मोहर।

हस्ताक्षरित/- कार्यकारी दण्डाधिकारी, जयसिंहपुर, जिला कांगड़ा (हि0प्र0)।

--------

ब अदालत श्री विजय कुमार शर्मा, कार्यकारी दण्डाधिकारी जयसिंहपुर, जिला कांगड़ा (हि0प्र0) मुकद्दमा नं0 : 13/ना/2023

तारीख पेशी : 25-07-2023.

कमला देवी पुत्री श्री वेला राम, निवासी गांव व डा0 कच्छेडा, तहसील जयसिंहपुर, जिला कांगड़ा (हि0प्र0) हाल पत्नी सुन्दर सिंह, निवासी गांव रवि द्रुमका, डा0 कच्छेडा, तहसील जयसिंहपुर, जिला कांगड़ा . . प्रार्थिया। (हि0प्र0)

बनाम

. . प्रतिवादी। आम जनता

विषय.--जन्म व मृत्यु पंजीकरण अधिनियम 1969 की धारा 13(3) के तहत जन्म पंजीकरण हेतु प्रार्थना-पत्र। इश्तहार अखबारी व मुस्त्री मुनादी।

कौंसल प्रार्थिया श्री दिनेश कुमार अधिवक्ता जयसिंहपुर, जिला कांगड़ा (हि0प्र0) ने इस अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर प्रार्थना-पत्र मय ब्यान हल्फिया पेश किया व निवेदन किया है कि उसकी मुवकिल कमला देवी का जन्म दिनांक 01-09-1947 कोे गांव कच्छेडा, ग्राम पंचायत मझेडा में हुआ है परन्तु अज्ञानतावश उसके जन्म का पंजीकरण स्थानीय ग्राम पंचायत अभिलेख में न करवाया गया है। अतः कौंसल प्रार्थिया इस न्यायालय के माध्यम से जन्म पंजीकरण करने का आदेश ग्राम पंचायत मझेडा को जारी करवाना चाहती है।

कौंसल प्रार्थिया का आवेदन स्वीकार करते हुए इस इश्तहार मुस्त्री मुनादी द्वारा आम जनता को सूचित किया जाता है कि यदि किसी व्यक्ति या संस्था को उक्त कमला देवी की जन्म तिथि 01-09-1947 के पंजीकरण बारे किसी प्रकार की आपत्ति या उजर हो तो वह असालतन या वकालतन तारीख पेशी 25-07-2023 को अदालत में हाजिर होकर उजर या एतराज पेश कर सकता है अन्यथा इस तिथि को किसी किस्म का उजर या एतराज पेश न होने की सूरत में बाद में किसी किस्म का उजर एवं एतराज नहीं सुना जावेगा व उपरोक्त कमला देवी की जन्म तिथि 01-09-1947 के पंजीकरण करने के आदेश स्थानीय पंजीकार जन्म व मृत्यु ग्राम पंचायत मझेडा को पारित कर दिया जाएगा।

मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से आज दिनांक 05-06-2023 को जारी हुआ।

मोहर।

हस्ताक्षरित/- कार्यकारी दण्डाधिकारी, जयसिंहपुर, जिला कांगड़ा (हि0प्र0)।3999 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 14 जुलाई 2023/23 आषाढ़, 1945 ब अदालत श्री विजय कुमार शर्मा, कार्यकारी दण्डाधिकारी जयसिंहपुर, जिला कांगड़ा (हि0प्र0) मुकद्दमा नं0 : 10/नायब/2023

तारीख पेशी : 31-07-2023.

1. श्री अजीत ठाकुर पुत्र श्री अमर सिंह, निवासी गांव बकारग डा0 नाहलना, तहसील जयसिंहपुर, जिला कांगड़ा (हि0प्र0)।

. . प्रार्थीगण। 2. श्रीमती सपना देवी पुत्री बलवान सिंह, निवासी अनोह दियाल, डा0 धमेटा, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा (हि0प्र0)

बनाम

. . प्रतिवादी। आम जनता

विषय.--मुस्त्री मुनादी व इश्तहार अखबारी बराये विवाह दर्ज करने बारे।

इश्तहार मुस्त्री मुनादी।

श्री अजीत ठाकुर पुत्र श्री अमर सिंह, निवासी गांव बकारग, डा0 नाहलना, तहसील जयसिंहपुर, जिला कांगड़ा (हि0प्र0) ने इस अदालत में स्वयं व श्रीमती सपना देवी पुत्री बलवान सिंह, निवासी अनोह दियाल, डा0 धमेटा, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा (हि0प्र0) ने हाजिर होकर प्रार्थना-पत्र मय ब्यान हल्फिया पेश किया कि दिनांक 20-10-2016 को हिन्दू रीति-रिवाज से इनकी शादी गांव बकारग, डा0 नाहलना, तहसील जयसिंहपुर, जिला कांगड़ा में हुई है व तब से दोनों पति-पत्नी के रूप में रह रहे हैं इस सन्दर्भ में दोनों ने अपने-अपने शपथ-पत्र भी संलग्न करवाये हैं किन्तु अज्ञानतावश विवाह तिथि को सम्बन्धित ग्राम पंचायत के अभिलेख में दर्ज नहीं करवा सके हैं। अतः अपनी शादी को पंचायत नाहलना में दर्ज करवाने बारे आवेदन किया है।

अतः प्रार्थीगण का आवेदन स्वीकार करते हुए इस इश्तहार मुस्त्री मुनादी व चस्पांगी के माध्यम से प्रतिवादी आम जनता को सूचित किया जाता है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त शादी को दर्ज करने बारे कोई उजर या एतराज हो तो वह असालतन या वकालतन तारीख पेशी 31-07-2023 को सायं 2.00 बजे हाजिर अदालत होकर अपना उजर या एतराज पेश कर सकता है अन्यथा बाद गुजरने तारीख पेशी किसी किस्म का उजर एवं एतराज न सुना जावेगा व उपरोक्त शादी दर्ज करने का आदेश सम्बन्धित स्थानीय उप-पंजीकार, सह ग्राम पंचायत नाहलना को जारी कर दिया जावेगा।

यह इश्तहार मोहर अदालत व मेरे हस्ताक्षर से आज दिनांक 13-06-2023 को जारी हुआ। मोहर।

हस्ताक्षरित/- कार्यकारी दण्डाधिकारी, जयसिंहपुर, जिला कांगड़ा (हि0प्र0)।

--------

ब अदालत सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, नगरोटा बगवां, जिला कांगड़ा (हि0प्र0)

मिसल : 57/NT/2017 ता0 दा0 : 29-10-2016 तारीख पेशी : 28-07-2023 श्री रणजीत सिंह पुत्र अमर सिंह, निवासी महाल लुलेहड, मौजा उपरली कोठी, तहसील नगरोटा बगवां, . . प्रार्थी पक्ष। जिला कांगड़ा (हि0प्र0)4000 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 14 जुलाई 2023/23 आषाढ़, 1945 बनाम

श्री सुनील कुमार पुत्र मस्त राम आदि निवासी लुलेहड, मौजा उपरली कोठी, तहसील नगरोटा बगवां, . . प्रत्यार्थी पक्ष। जिला कांगड़ा (हि0प्र0)

विषय.--प्रार्थना-पत्र जेर धारा 123 भू-राजस्व अधिनियम, 1953 भूमि खाता नं0 8, खतौनी नं0 14, ता 18, खसरा कित्ता 15, कुल रकबा 01-35-68 है0, महाल लुलेहड, मौजा उपरली कोठी जमाबन्दी 2013-2014 तहसील नगरोटा बगवां, जिला कांगड़ा (हि0प्र0)।

अधोहस्ताक्षरी के समक्ष उपस्थित होकर भूमि तकसीम बारे केस दायर किया गया है जिसमें प्र्रतिवादीगण 1. भान सिंह पुत्र अमर सिंह, 2. ओम प्रकाश पुत्र सीता देवी, 3. गुलजार सिंंह पुत्र सीता देवी, 4. संजीव कुमार पुत्र प्रशोतम चन्द, 5. राजीव कुमार पुत्र प्रशोतम चन्द, 6. पूनम राणा पुत्री प्रशोतम, 7. सुलोचना देवी विधवा प्रशोतम चन्द, 8. विकास, 9. विकास पुत्र व कुमारी पिंकी पुत्री व नीना कुमारी विधवा माधो राम, 10. जगत राम, सुरेश कुमार पुत्र व विमला देवी पुत्री वचित्र सिंह, 11. मोहिन्द्र सिंह पुत्र व कंचना देवी, सीमा देवी, शशि बाला पुत्रियां व लिमला देवी विधवा मखौली, 12. उत्तम चन्द, जनक सिंह पुत्र लीला देवी, सलिया देवी पुत्रियां फिलो निवासीगण महाल लुलेहड, मौजा उपरली कोठी, तहसील नगरोटा बगवां, जिला कांगड़ा, हि0प्र0 को अदालत द्वारा समन जारी हुए जिनकी तामील साधारण तरीके से हल्का हजा में न हो पा रही है। अतः इस अदालती अखबारी इश्तहार/मुनादी द्वारा उपरोक्त प्रतिवादीगण को सूचित किया जाता है यदि इस तकसीम के बारे कोई एतराज हो तो वह दिनांक 28-07-2023 को असालतन या वकालतन हाजिर होकर मुकद्दमा की पैरवी करे हाजिर न होने की सूरत में एकतरफा कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। आज दिनांक 13-06-2023 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी हुआ।

मोहर।

हस्ताक्षरित/- सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, नगरोटा बगवां, जिला कांगड़ा (हि0प्र0)।

---------

ब अदालत कार्यकारी दण्डाधिकारी, शाहपुर, जिला कांगड़ा (हि0प्र0)

मुकद्दमा : इन्द्राज सेहत नाम। पेशी : 24-07-2023 श्री देश राज पुत्र श्री राम चन्द, निवासी गांव भैरों, डा0 नेरटी, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा, हि0प्र0।

बनाम

आम जनता

विषय.--दुरुस्ती नाम हि0 प्र0 रा0 अधिनियम, 1954 की जेर धारा 37 के तहत महाल भैरों व ठिरड़ी में नाम दुरुस्ती बारे।

उपरोक्त मुकद्दमा बारे प्रार्थी ने इस न्यायालय में प्रार्थना-पत्र गुजारा है जिसमें लिखा है कि उसके पिता का सही नाम राम चन्द पुत्र लच्छमण है लेकिन राजस्व रिकार्ड महाल भैरों व ठिरड़ी में चन्दो राम पुत्र लच्छमण चला हुआ है जोकि गलत इन्द्राज हुआ है। प्रार्थी उक्त नाम को दुरुस्त करवाकर महाल भैरों व ठिरड़ी में चन्दो राम उर्फ राम चन्द पुत्र लच्छमण करवाना चाहता है।4001 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 14 जुलाई 2023/23 आषाढ़, 1945 अतः उक्त प्रार्थना-पत्र के सन्दर्भ में उपरोक्त नाम की दुरुस्ती बारे यदि आम जनता या अन्य किसी को कोई एतराज हो तो वह असालतन या वकालतन इस अदालत में दिनांक 24-07-2023 को दोपहर बाद 2.00 बजे हाजिर आ सकता है। हाजिर न आने की स्थिति में एकतरफा कार्यवाही अमल में लाई जाकर आगामी आदेश पारित कर दिए जाएंगे और बाद में कोई भी उजर या एतराज जेरे समायत न होगा। आज दिनांक ......................... को मेरी मोहर व हस्ताक्षर सहित जारी हुआ।

मोहर।

हस्ताक्षरित/-

कार्यकारी दण्डाधिकारी,

शाहपुर, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश।

-------

ब अदालत सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, शाहपुर, जिला कांगड़ा (हि0 प्र0)

मुकद्दमा : तकसीम भूमि तारीख पेशी : 24-07-2023 श्रीमती कंचना देवी पत्नी केवल पुत्र कालू, निवासी महाल बसनूर खास, मौजा बसनूर, तहसील . . वादिया। शाहपुर, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश

बनाम

चन्द्र प्रकाश पुत्र दितु, अमन कुमार पुत्र राज सिंह,समेश कुमार पुत्र श्री राज सिंह, तरसेम सिंह पुत्र जट, शशि कान्ता पत्नी तरसेम, सुरिन्द्र कुमार (मृतक) वारसान हैं कान्ता देवी विधवा संजीव कुमार पुत्र कुलदीप कुमार पुत्र श्री सुरिन्द्र कुमार पुत्र धनी राम, सोनी कुमार पुत्र धनी राम सभी निवासी महाल बसनूर खास, मौजा बसनूर, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश, परस राम पुत्र धुन्धिया, नेक राज पुत्र धुन्धिया निवासी महाल गियूरा तहसील व जिला चम्बा (हाल) निवासी महाल बसनूर खास, मौजा बसनूर, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश, जालम सिंह पुत्र श्री चन्द, निवासी महाल बसनूर खास, मौजा . . प्रतिवादीगण। बसनूर, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश

विषय.--तकसीम भूमि जेर धारा 123 हि0प्र0 राजस्व अधिनियम, 1954 के तहत तकसीम भूमि खाता नं0 230, खतौनी नं0 325, खसरा नं0 926, रकबा तादादी 00-37-71 है0 वाक्या महाल बसनूर खास, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा (हि0प्र0) मुताबिक जमाबंदी वर्ष 2016-17.

उपरोक्त विषय से सम्बन्धित तकसीम भूमि की मिसल अधोहस्ताक्षरी के पास विचाराधीन है । जिसमें उपरोक्त में कुछ प्रतिवादीगण को बार-बार समन जारी किए गए परन्तु हर बार समन बिना तामील के वापिस प्राप्त हुए हैं। इसलिए इस अदालत को विश्वास हो चुका है कि उक्त प्रतिवादीगण की तामील साधारण तरीका से नहीं हो सकती, साथ ही प्रार्थी उनका सही पता पेश करने में असमर्थ है।

अतः इस इश्तहार द्वारा प्रतिवादीगण को सूचित किया जाता है कि उपरोक्त विषय के संबंध में दिनांक 24-07-2023 को दोपहर बाद 2.00 बजे इस अदालत में असालतन या वकालतन हाजिर आकर अपना पक्ष/एतराज पेश कर सकता है। हाजिर न होने की सूरत में एकतरफा कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। आज दिनांक ................ को मेरे हस्ताक्षर व मोहर सहित इस अदालत से जारी हुआ।

मोहर।

हस्ताक्षरित/-

सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी,

शाहपुर, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश।4002 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 14 जुलाई 2023/23 आषाढ़, 1945 ब अदालत श्री कैलाश चन्द, कार्यकारी दण्डाधिकारी, बैजनाथ, जिला कांगड़ा (हि0प्र0) श्री कृष्ण कुमार पुत्र स्व0 श्री चरणु राम, गांव जनेहड, डा0 चौबीन, तहसील बैजनाथ, जिला कांगड़ा (हि0प्र0)

बनाम

आम जनता

प्रार्थना-पत्र जेर धारा 13(3) जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के अन्तर्गत।

श्री कृष्ण कुमार पुत्र स्व0 श्री चरणु राम, गांव जनेहड, डा0 चौबीन, तहसील बैजनाथ, जिला कांगड़ा (हि0प्र0) ने इस अदालत में प्रार्थना-पत्र गुजारा है कि उसकी माता श्रीमती ज्ञानो देवी की मृत्यु दिनांक 26-09-2004 को महाल जनेहड (कुदैल बुहली) में हुई थी, इस बारे पंचायत के रिकार्ड में पंजीकरण करने के आदेश दिए जाएं।

अतः इस नोटिस के माध्यम से सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि यदि किसी व्यक्ति को उपरोक्त पंजीकरण के बारे में कोई उजर/एतराज हो तो वह दिनांक 24-07-2023 को सुबह 10.00 बजे इस न्यायालय में असालतन या वकालतन हाजिर आकर पेश कर सकता है अन्यथा उपरोक्त जन्म एवं मृत्यु का पंजीकरण करने के आदेश दे दिये जायेंगे। उसके उपरान्त कोई एतराज न सुना जायेगा।

आज दिनांक 19-06-2023 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत द्वारा जारी हुआ।

मोहर।

हस्ताक्षरित/- कार्यकारी दण्डाधिकारी, बैैजनाथ, जिला कांगड़ा (हि0प्र0)।

---------

ब अदालत श्री कैलाश चन्द, कार्यकारी दण्डाधिकारी, बैजनाथ, जिला कांगड़ा (हि0प्र0) सवित्री देवी पत्नी वचित्र सिंह, निवासी दारवदी, डा0 वदी, तहसील बैजनाथ, जिला कांगड़ा (हि0प्र0)

बनाम

आम जनता

प्रार्थना-पत्र जेर धारा 13(3) जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के अन्तर्गत।

सवित्री देवी पत्नी वचित्र सिंह, निवासी दारवदी, डा0 वदी, तहसील बैजनाथ, जिला कांगड़ा (हि0प्र0) ने इस अदालत में प्रार्थना-पत्र गुजारा है कि उसके पुत्र वचित्र सिंह की जन्म/मृत्यु दिनांक 02-10-2003 को महाल वदी में हुई थी, इस बारे पंचायत के रिकार्ड में पंजीकरण करने के आदेश दिए जाएं।

अतः इस नोटिस के माध्यम से सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि यदि किसी व्यक्ति को उपरोक्त पंजीकरण के बारे में कोई उजर/एतराज हो तो वह दिनांक 28-07-2023 को सुबह 10.00 बजे इस न्यायालय में असालतन या वकालतन हाजिर आकर पेश कर सकता है अन्यथा उपरोक्त जन्म एवं मृत्यु का पंजीकरण करने के आदेश दे दिये जायेंगे। उसके उपरान्त कोई एतराज न सुना जायेगा।4003 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 14 जुलाई 2023/23 आषाढ़, 1945 आज दिनांक 19-06-2023 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत द्वारा जारी हुआ।

मोहर।

हस्ताक्षरित/- कार्यकारी दण्डाधिकारी, बैैजनाथ, जिला कांगड़ा (हि0प्र0)।

---------

ब अदालत श्री कैलाश चन्द, कार्यकारी दण्डाधिकारी, बैजनाथ, जिला कांगड़ा (हि0प्र0) Phunstock Dolma w/o Jangpo Lhadar, r/o Village Tashi Jong, P.O. Taragarh, Tehsil Baijnath, Distt. Kangra (H.P.).

बनाम

आम जनता

प्रार्थना-पत्र जेर धारा 13(3) जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के अन्तर्गत।

Phunstock Dolma w/o Jangpo Lhadar, r/o Village Tashi Jong, P.O. Taragarh, Tehsil Baijnath, Distt. Kangra (H.P.) ने इस अदालत में प्रार्थना-पत्र गुजारा है कि उसकी Dekyi Tsomo पुत्री का जन्म दिनांक 25-12-2004 को महाल झिकली भेठ में हुआ था, परन्तु इस बारे पंचायत के रिकार्ड में पंजीकरण करने के आदेश दिए जाएं।

अतः इस नोटिस के माध्यम से सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि यदि किसी व्यक्ति को उपरोक्त पंजीकरण के बारे में कोई उजर/एतराज हो तो वह दिनांक 24-07-2023 को सुबह 10.00 बजे इस न्यायालय में असालतन या वकालतन हाजिर आकर पेश कर सकता है अन्यथा उपरोक्त जन्म एवं मृत्यु का पंजीकरण करने के आदेश दे दिये जायेंगे। उसके उपरान्त कोई एतराज न सुना जायेगा।

आज दिनांक 31-05-2023 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत द्वारा जारी हुआ।

मोहर।

हस्ताक्षरित/- कार्यकारी दण्डाधिकारी, बैैजनाथ, जिला कांगड़ा (हि0प्र0)।

---------

ब अदालत श्री कैलाश चन्द, कार्यकारी दण्डाधिकारी, बैजनाथ, जिला कांगड़ा (हि0प्र0) श्री रतन लाल पुत्र श्री सोहन लाल, गांव चकोल, डा0 नौहरा, तहसील बैजनाथ, जिला कांगड़ा (हि0प्र0)

बनाम

आम जनता

प्रार्थना-पत्र जेर धारा 13(3) जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के अन्तर्गत।

श्री रतन लाल पुत्र श्री सोहन लाल, निवासी गांव चकोल, डा0 नौहरा, तहसील बैजनाथ, जिला कांगड़ा (हि0प्र0) ने इस अदालत में प्रार्थना-पत्र गुजारा है कि उसकी पुत्री शिवाली का जन्म दिनांक 09-05-1986 को महाल चकोल में हुआ था, परन्तु इस बारे पंचायत के रिकार्ड में पंजीकरण करने के आदेश दिए जाएं।4004 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 14 जुलाई 2023/23 आषाढ़, 1945 अतः इस नोटिस के माध्यम से सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि यदि किसी व्यक्ति को उपरोक्त पंजीकरण के बारे में कोई उजर/एतराज हो तो वह दिनांक 31-07-2023 को सुबह 10.00 बजे इस न्यायालय में असालतन या वकालतन हाजिर आकर पेश कर सकता है अन्यथा उपरोक्त जन्म एवं मृत्यु का पंजीकरण करने के आदेश दे दिये जायेंगे। उसके उपरान्त कोई एतराज न सुना जायेगा।

आज दिनांक 26-06-2023 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत द्वारा जारी हुआ।

मोहर।

हस्ताक्षरित/- कार्यकारी दण्डाधिकारी, बैैजनाथ, जिला कांगड़ा (हि0प्र0)।

---------

ब अदालत सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, तहसील खुण्डियां, जिला कांगड़ा (हि0प्र0)

तारीख पेशी : 27-07-2023 केस नं0 : 17 NT 2023

श्री अमर चन्द पुत्र प्रीतम चन्द, निवासी महाल चौकी, मौजा टिहरी, तहसील खुण्डियां, जिला कांगड़ा . . प्रार्थी। (हि0प्र0)

बनाम

आम जनता

उनवान मुकद्दमा.--नाम दुरुस्ती।

प्रार्थी श्री अमर चन्द पुत्र प्रीतम चन्द, निवासी महाल चौकी, मौजा टिहरी, तहसील खुण्डियां, जिला कांगड़ा (हि0प्र0) ने स्वयं उपस्थित होकर प्रार्थना-पत्र नाम दुरुस्ती प्रस्तुत किया है कि पटवार वृत्त टिहरी, तहसील खुण्डियां के राजस्व महाल चौकी, मौजा टिहरी, तहसील खुण्डियां में गलती से उसका नाम अमर सिंह पुत्र प्रीतम चन्द दर्ज हो गया है जबकि आधार कार्ड, परिवार रजिस्टर नकल व अन्य कागजातों में उसका नाम अमर चन्द दर्ज है जोकि उसका सही नाम है। दो अलग-अलग नाम हो जाने के कारण प्रार्थी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अतः प्रार्थी का आग्रह है कि उपरोक्त वर्णित महाल के राजस्व अभिलेख में उसका नाम अमर सिंह उपनाम अमर चन्द दर्ज किया जाये।

अतः सर्वसाधारण को सुनवाई हेतु बजरिये इश्तहार राजपत्र हि0प्र0 व मुस्त्री मुनादी द्वारा सूचित किया जाता है कि इस नाम दुरुस्ती के सम्बन्ध में किसी प्रकार का उजर/एतराज हो तो वह दिनांक 27-07-2023 को असालतन व वकालतन पेश होकर अपना एतराज दर्ज करवा सकता है। उसके उपरान्त कोई भी उजर/एतराज जेरे समायत न होगा तथा प्रार्थी श्री अमर चन्द पुत्र प्रीतम चन्द, निवासी महाल चौकी, मौजा टिहरी, तहसील खुण्डियां, जिला कांगड़ा (हि0प्र0) का नाम राजस्व पटवार टिहरी के महाल चौकी, मौजा टिहरी, तहसील खुण्डियां के अभिलेख में अमर सिंह उपनाम अमर चन्द पुत्र प्रीतम सिंह दर्ज करने के आदेश पारित कर दिये जायेंगे।

आज दिनांक 27-06-2023 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी हुआ।

मोहर।

हस्ताक्षरित/-

सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, तहसील खुण्डियां, जिला कांगड़ा (हि0प्र0)।4005 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 14 जुलाई 2023/23 आषाढ़, 1945 ब अदालत सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, तहसील खुण्डियां, जिला कांगड़ा (हि0प्र0)

तारीख पेशी : 27-07-2023 केस नं0 : 16 NT 2023

श्री रविंदर कुमार पुत्र प्रेम सिंह, निवासी महाल व डा0 मझैरना, तहसील बैजनाथ, जिला कांगड़ा (हि0प्र0)।

बनाम

आम जनता

उनवान मुकद्दमा.--नाम दुरुस्ती।

प्रार्थी श्री रविंदर कुमार पुत्र प्रेम सिंह, निवासी महाल व डा0 मझैरना, तहसील बैजनाथ, जिला कांगड़ा (हि0प्र0) ने स्वयं उपस्थित होकर प्रार्थना-पत्र नाम दुरुस्ती प्रस्तुत किया है कि पटवार वृत्त थिल, तहसील खुण्डियां के राजस्व महाल वनलग, मौजा थिल, तहसील खुण्डियां में गलती से उसका नाम रघुवीर सिंह पुत्र प्रेम सिंह दर्ज हो गया है जबकि आधार कार्ड, परिवार रजिस्टर नकल व अन्य कागजातों में उसका नाम रविंदर कुमार दर्ज है जोकि उसका सही नाम है। दो अलग-अलग नाम हो जाने के कारण प्रार्थी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अतः प्रार्थी का आग्रह है कि उपरोक्त वर्णित महाल के राजस्व अभिलेख में उसका नाम रघुवीर सिंह उपनाम रविंदर कुमार दर्ज किया जाये।

अतः सर्वसाधारण को सुनवाई हेतु बजरिये इश्तहार राजपत्र हि0प्र0 व मुस्त्री मुनादी द्वारा सूचित किया जाता है कि इस नाम दुरुस्ती के सम्बन्ध में किसी प्रकार का उजर/एतराज हो तो वह दिनांक 27-07-2023 को असालतन व वकालतन पेश होकर अपना एतराज दर्ज करवा सकता है। उसके उपरान्त कोई भी उजर/एतराज जेरे समायत न होगा तथा प्रार्थी रविंदर कुमार पुत्र प्रेम सिंह, निवासी महाल मझैरना, डा0 मझैरना, तहसील बैजनाथ, जिला कांगड़ा (हि0प्र0) का नाम राजस्व पटवार थिल के महाल वनगल, मौजा थिल, तहसील खुण्डियां के अभिलेख में रघुवीर सिंह उपनाम रविंदर कुमार पुत्र प्रेम सिंह दर्ज करने के आदेश पारित कर दिये जायेंगे।

आज दिनांक 27-06-2023 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी हुआ।

मोहर।

हस्ताक्षरित/-

सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, तहसील खुण्डियां, जिला कांगड़ा (हि0प्र0)।

-------

ब अदालत सहायक समाहर्ता प्रथम श्रेणी एवं तहसीलदार फतेहपुर, जिला कांगड़ा (हि0प्र0)

श्रीमती सुमन देवी पत्नी श्री दीप सिंह, महाल दरोट, डा0 सुनहारा, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा

. . प्रार्थी। (हि0प्र0)

बनाम

. . फरीकदोयम। आम जनता

प्रार्थना-पत्र बाबत नाम दुरुस्ती जेर धारा 38(2) हि0प्र0 भू-राजस्व अधिनियम, 1954 के अन्तर्गत करने बारा।4006 राजपत्र, हिमाचल प्रदेश, 14 जुलाई 2023/23 आषाढ़, 1945 श्रीमती सुमन देवी पत्नी श्री दीप सिंह, महाल दरोट, डा0 सुनहारा, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा (हि0प्र0) ने निवेदन किया है कि आवेदक के पति का नाम उसके आधार कार्ड, पैन कार्ड और सर्विस रिकार्ड में दीप सिंह पुत्र हरनाम सिंह दर्ज है लेकिन राजस्व अभिलेख महाल दरोट व हौरी, पटवार वृत्त हौरी, महाल भटोली पकवां, पटवार वृत्त भटोली पकवां तथा महाल भदवाड़ा, पटवार वृत्त कुट में आवेदक के पति दीपक कुमार पुत्र हरनाम सिंह दर्ज है जोकि गलत दर्ज है जिसे प्रार्थी उपरोक्त अभिलेख के अनुसार दीपक कुमार पुत्र हरनाम सिंह की बजाये दीप सिंह पुत्र हरनाम सिंह दुरुस्त करवाना चाहता है।

अतः सर्वसाधारण को इस इश्तहार द्वारा सूचित किया जाता है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त प्रार्थी के नाम को दुरुस्त करने बारा कोई उजर व एतराज हो तो वह दिनांक 28-07-2023 को प्रातः10.00 बजे असालतन या वकालतन हाजिर होकर अपना एतराज लिखित रूप में पेश करें। अन्यथा प्रार्थी का नाम दुरुस्त करने बारे आदेश पारित कर दिए जाएंगे। इसके उपरान्त कोई भी उजर व एतराज काबिले समायत न होगा। आज दिनांक 27-06-2023 को मेरे हस्ताक्षर व मोहर अदालत से जारी हुआ।

मोहर।

हस्ताक्षरित/-

सहायक समाहर्ता प्रथम श्रेणी,

तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा (हि0प्र0)। नियन्त्रक, मुद्रण तथा लेखन सामग्री, हिमाचल प्रदेश, शिमला-5 द्वारा मुद्रित तथा प्रकाशित इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षरित राजपत्र, वैबसाइट http://rajpatrahimachal.nic.in पर उपलब्ध है एवम्‌ ऑनलाइन सत्यापित किया जा सकता है।

Cite this issue. Himachal Pradesh Gazette, Government of Himachal Pradesh, 14 July 2023. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.himachal.2023-07-14.78_gazette_2023-14_07_2023/. Archive identifier in.gazette.himachal.2023-07-14.78_gazette_2023-14_07_2023.