मध्यप्रदे श शासन
इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है .
सत्यमेव जयते
मध्यप्रदेश राजपत्र
(असाधारण )
प्राधिकार से प्रकाशित
भोपाल, सोमवार, दिनांक 26 मार्च 2018-चैत्र 5 , शक 1940
क्रमांक 196 ]
नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय , वल्लभ भवन , भोपाल संचालनालय , नगर तथा ग्राम निवेश मध्यप्रदेश , भोपाल " कचनार " ई -5 , पर्यावरण परिसर, अरेरा कालोनी, हबीबगंज पुलिस थाना के पास, भोपाल -462 016
भोपाल , दिनांक 16 मार्च 2018
सूचना
क्र. 1495- वि.यो. 450- नग्रानि-2018 .- एतद्वारा यह सूचना दी जाती है कि राजगढ़ निवेश क्षेत्र के लिए विकास योजना का प्रारूप मध्यप्रदेश नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम, 1973 ( क्रमांक 23 सन् 1973 ) , की धारा 18 की उपधारा ( 1 ) के उपबंधों के अनुसार दिनांक 26 मार्च 2018 को प्रकाशित किया गया है , इसकी एक प्रति कार्यालयीन समय में निम्नलिखित कार्यालयों में निरीक्षण के लिये उपलब्ध हैं:-
1. आयुक्त, भोपाल संभाग, भोपाल, मध्यप्रदेश.
2. जिला कलेक्टर, राजगढ़, मध्यप्रदेश.
3. मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगरपालिका परिषद्, राजगढ़, मध्यप्रदेश.
4. सहायक संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश, जिला कार्यालय राजगढ़ , मध्यप्रदेश.
यदि कोई आपत्ति या सुझाव प्रारूप विकास योजना के संबंध में हों, उसे लिखित रूप में सहायक संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश , जिला कार्यालय , राजगढ़ में इस सूचना के मध्यप्रदेश राजपत्र में प्रकाशित होने के दिनांक से 30 दिन की अवधि का अवसान होने के पूर्व, सम्यक विचार हेतु प्रस्तुत किया जा सकता है.
स्वाति मीणा नायक, संचालक.
391
नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री, मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय, भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित- 2018 .