मध्यप्रदेश
शासन
इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है.
सत्यमेव जयते
मध्यप्रदेश राजपत्र
(असाधारण )
प्राधिकार से प्रकाशित
क्रमांक 217]
भोपाल , शनिवार, दिनांक 7 अप्रैल 2018 चैत्र 17, शक 1940
नगरीय विकास एवं आवास विभाग
मंत्रालय, वल्लभ भवन , भोपाल
संचालनालय , नगर तथा ग्राम निवेश मध्यप्रदेश , भोपाल ई-5, पर्यावरण परिसर, अरेरा कालोनी , हबीबगंज पुलिस थाना के पास , भोपाल-462 016
भोपाल , दिनांक 28 मार्च 2018
होशंगाबाद विकास योजना 2031 में प्रस्तावित उपांतरण की सूचना
क्र. 1755- वि.यो. 496-2018 .- एतद्वारा सूचना दी जाती है कि होशंगाबाद विकास योजना, 2031 में उपांतरण का प्रारूप मध्यप्रदेश नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम, 1973 ( क्रमांक 23 सन् 1973 ) की धारा 23 सहपठित धारा 18 की उपधारा ( 1 ) के उपबंधों के अनुसार निम्नलिखित अनुसूची में प्रकाशित किया गया है. जिसकी प्रति निरीक्षण के लिये निम्न कार्यालयों में उपलब्ध है:-
1. आयुक्त, नर्मदापुरम , संभाग होशंगाबाद,
2. कलेक्टर, जिला होशंगाबाद,
3. उप संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश , जिला कार्यालय , होशंगाबाद,
4. मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगरपालिका परिषद्, होशंगाबाद.
433 434
मध्यप्रदेश राजपत्र , दिनांक 7 अप्रैल 2018
अनुसूची
अध्याय
क्र.
विकास योजना में भूमि में उपयोग
विकास योजना
की सारणी/
कंडिका
क्रमांक
विकास योजना (नगर का नाम)
सारणी/ कंडिका/ कॉलम का सरल क्रमांक
उपांतरण प्रस्ताव उपांतरित कॉलम क्रमांक ( 5 ) एवं कॉलम क्रमांक ( 6 ) में अतिरिक्त प्रस्तावित स्वीकृत एवं स्वीकार्य उपयोग (7) (3)
(6)
(2)
(4)
(5)
(1)
4
1
सारणी 4- सा-12
4
होशंगाबाद विकास योजना 2031.
सूचना प्रौद्योगिकी* एवं गैर - प्रदूषणकारी उद्योग ** सार्वजनिक एवं अर्द्ध-सार्वजनिक.
7
सारणी 4- सा-12
कृषि 4
सूचना प्रौद्योगिकी *, गैर- प्रदूषणकारी उद्योग **
कृषि पर्यटन सुविधा *** एवं गोदाम के स्थान पर समस्त प्रकार के भण्डारण जो सक्षम अधिकारी द्वारा स्वीकार्य होंगे .
व्याख्या-
i *सूचना प्रौद्योगिकी से तात्पर्य है मध्यप्रदेश शासन द्वारा सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की नीति पत्र में वर्णित उद्योग एवं संस्थायें.
ii **गैर- प्रदूषणकारी उद्योग से तात्पर्य है कि मध्यप्रदेश प्रदूषण निवारण मंडल द्वारा सफेद श्रेणी में वर्गीकृत उद्योग.
iii ***कृषि पर्यटन सुविधा से तात्पर्य है मध्यप्रदेश भूमि विकास नियम 2012 के नियम 17 ( क) में वर्णित अनुसार.
टीप:- उपरोक्त । एवं ii के भूखण्ड हेतु पहुंच मार्ग की न्यूनतम चौड़ाई 12.0 मीटर होगी .
प्रस्तावित उपांतरण के ब्यौरे सूचना प्रकाशन की तिथि से 30 दिन की समयावधि के लिये आम जनता के निरीक्षण हेतु www.mptownplan.gov.in वेबसाईट पर भी उपलब्ध होंगे . यदि कोई आपत्ति या सुझाव प्रारूप उपांतरण के संबंध में हो. उसे लिखित में कार्यालयीन समय में नगर तथा ग्राम निवेश के उपरोक्त वर्णित जिला कार्यालय में " मध्यप्रदेश राजपत्र " में सूचना के प्रकाशित होने के दिनांक से 30 दिन की अवधि का अवसान होने के पूर्व , सम्यक् विचार हेतु प्रस्तुत किया जा सकता है .
स्वाति मीणा नायर्क , संचालक.
नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री , मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय , भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित-2018.