इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है.
मध्यप्रदेश शासन
सत्यमेव जयते
मध्यप्रदेश राजपत्र
(असाधारण )
प्राधिकार से प्रकाशित
भोपाल, बुधवार, दिनांक 18 जुलाई 2018-आषाढ़ 27, शक 1940
क्रमांक 399]
विधि और विधायी कार्य विभाग
भोपाल, दिनांक 18 जुलाई 2018
क्र. 11833-237- इक्कीस-अ ( प्रा. ) अधि.- मध्यप्रदेश विधान सभा का निम्नलिखित अधिनियम जिस पर दिनांक 16 जुलाई, 2018 को राज्यपाल महोदया की अनुमति प्राप्त हो चुकी है, एतद्वारा , सर्वसाधारण की जानकारी के लिये प्रकाशित किया जाता है.
मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, राजेश यादव , अपर सचिव.
797 मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 18 जुलाई 2018
798
मध्यप्रदेश अधिनियम
क्रमांक २० सन् २०१८
मध्यप्रदेश वृत्ति कर ( संशोधन ) अधिनियम, २०१८
[ दिनांक १६ जुलाई २०१८ को राज्यपाल की अनुमति प्राप्त हुई; अनुमति " मध्यप्रदेश राजपत्र ( असाधारण ) " में दिनांक १८ जुलाई , २०१८ को प्रथमबार प्रकाशित की गई. ]
मध्यप्रदेश वृत्ति कर अधिनियम , १ ९९५ को और संशोधित करने हेतु अधिनियम
भारत गणराज्य के उनहत्तरवें वर्ष में मध्यप्रदेश विधान- मण्डल द्वारा निम्नलिखित रूप में यह अधिनियमित हो १. ( १ ) इस अधिनियम का संक्षिप्त नाम मध्यप्रदेश वृत्ति कर ( संशोधन ) अधिनियम , २०१८ है.
संक्षिप्त नाम और
प्रारंभ.
(२ ) यह १ अप्रैल, २०१८ से प्रवृत्त हुआ समझा जाएगा.
धारा २ का
२. मध्यप्रदेश वृत्ति कर अधिनियम , १ ९९ ५ ( क्रमांक १६ सन् १ ९९ ५ ) ( जो इसमें इसके पश्चात् मूल अधिनियम के नाम से निर्दिष्ट है ) , की धारा २ में, खण्ड ( झ क) के स्थान पर, निम्नलिखित खण्ड स्थापित किया जाए, अर्थात्ः- संशोधन.
" ( झक ) " सेवा " का वही अर्थ होगा जैसा कि मध्यप्रदेश माल और सेवा कर अधिनियम, २०१७ (क्रमांक १ ९ सन् २०१७ ) में उसके लिए समनुदेशित है; ".
धारा ३ का
३. मूल अधिनियम की धारा ३ में, उपधारा ( ३ ) और (४ ) का लोप किया जाए.
संशोधन.
४. मूल अधिनियम की धारा २२ के पश्चात् निम्नलिखित धारा अन्तःस्थापित की जाए, अर्थात्: - धारा २२ क का अन्तःस्थापन.
" २२क. ( १ ) राज्य सरकार, अधिसूचना द्वारा , अनुसूची में विनिर्दिष्ट मदों और कर की दरों को संशोधित कर सकेगी और उस पर अनुसूची तद्नुसार संशोधित हो जाएगी :
अनुसूची को संशोधित करने की राज्य सरकार की शक्ति.
परंतु इस उपधारा के अधीन कोई भी अधिसूचना , राजपत्र में ऐसी पूर्व सूचना किए बिना जारी नहीं की जाएगी जैसी कि राज्य सरकार, ऐसी अधिसूचना जारी करने के इसके आशय के विषय में युक्तियुक्त समझे.
(२ ) उपधारा ( १ ) के अधीन जारी की गई प्रत्येक अधिसूचना, उसके जारी होने के पश्चात् यथाशीघ्र , विधान सभा के पटल पर रखी जाएगी और मध्यप्रदेश साधारण खण्ड अधिनियम, १ ९ ५७ (क्रमांक ३ सन् १९५८) की धारा २४ - क के उपबंध वहां ठीक वैसे ही लागू होंगे, जैसे कि वे किसी नियम को लागूहोते.".
५. मूल अधिनियम की अनुसूची में, अनुक्रमांक १ से १० और उनसे संबंधित प्रविष्टियों के स्थान पर, निम्नलिखित अनुक्रमांक और उनसे संबंधित प्रविष्टियां स्थापित की जाएं, अर्थात्: -
अनुसूची का संशोधन.
" १. नियोजन में के ऐसे व्यक्ति जिनका वार्षिक वेतन या मजदूरी, -
कुछ नहीं (क) २,२५,००० रुपए से अधिक नहीं है
१५०० रुपए
(१२५ रुपए प्रतिमाह ).
(ख ) २,२५,००० रुपए से अधिक किन्तु ३,००,००० रुपए से अधिक नहीं है.
798 ( 1)
मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 18 जुलाई 2018
२००० रुपए (ग) ३,००,००० रुपए से अधिक किन्तु ४,००,००० रुपए से अधिक नहीं है
(ग्यारह माह के लिए प्रतिमाह १६६ रुपए और बारहवें माह के लिए १७४ रुपए) .
(घ) ४,००,००० रुपए से अधिक है
२५०० रुपए (ग्यारह माह के लिए प्रतिमाह २०८ रुपए और बारहवें माह के लिए २१२ रुपए) .
स्पष्टीकरण.- इस प्रविष्टि के प्रयोजन के लिये जहां कोई व्यक्ति किसी वर्ष की समाप्ति के पूर्व नियोजन में नहीं रहता है वहां उस कालावधि के लिये कर के भुगतान का दायित्व अनुपाततः कम कर दिया जाएगा.
२. मध्यप्रदेश वेट अधिनियम , २००२ ( क्रमांक २० सन् २००२ ) के अधीन रजिस्ट्रीकृत व्यापारी और/या मध्यप्रदेश माल और सेवा कर अधिनियम, २०१७ ( क्रमांक १ ९ सन् २०१७ ) के अधीन रजिस्ट्रीकृत व्यक्ति जिसका वार्षिक टर्न ओवर :
कुछ नहीं (क) २० लाख रुपए से अधिक नहीं है
२५०० रुपए (ख) २० लाख रुपए से अधिक है
३. कोई व्यापारी या व्यक्ति जो माल या सेवा की बिक्री या प्रदाय में लगा हुआ है परंतु जो या तो मध्यप्रदेश वेट अधिनियम , २००२ ( क्रमांक २० सन् २००२ ) के या मध्यप्रदेश माल और सेवा कर अधिनियम, २०१७ (क्रमांक १ ९ सन् २०१७ ) के अधीन रजिस्ट्रीकृत नहीं है , जिसका वार्षिक ग्रोस टर्न ओवर या प्राप्ति :
कुछ नहीं (क) २० लाख रुपए से अधिक नहीं है
२५०० रुपए".
(ख) २० लाख रुपए से अधिक है
भोपाल, दिनांक 18 जुलाई 2018
क्र. 11833-237 - इक्कीस- अ ( प्रा. ) अधि.- भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड ( 3 ) के अनुसरण में, मध्यप्रदेश वृत्ति कर ( संशोधन ) अधिनियम , 2018 ( क्रमांक 20 सन् 2018 ) का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्वारा प्रकाशित किया जाता है.
मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
राजेश यादव, अपर सचिव.
मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 18 जुलाई 2018
798 (2)
MADHYA PRADESH ACT
NO . 20 OF 2018
THE MADHYA PRADESH VRITTI KAR ( SANSHODHAN) ADHINIYAM , 2018 [Received the assent of the Governor on the 16th July , 2018 ; assent first published in the "Madhya Pradesh Gazette (Extra- ordinary ) " , dated the 18th July , 2018. ]
An Act further to amend the Madhya Pradesh Vritti Kar Adhiniyam , 1995 .
Be it enacted by the Madhya Pradesh Legislature in the Sixty - ninth year of the Republic of India as follows :-
1. (1) This Act may be called the Madhya Pradesh Vritti Kar (Sanshodhan ) Adhiniyam, 2018 .
Short title and commencement.
(2) Itshall be deemed to have come into force from 1st April , 2018 .
Amendment of Section 2.
2. In Section 2 of the Madhya Pradesh Vritti Kar Adhiniyam , 1995 (No. 16 of 1995) (hereinafter referred to as the principal Act) , for clause ( ia) , the following clause shall be substituted, namely :-
"(ia) "Service" shall have the same meaning as assigned to it in the Madhya Pradesh Goods and Services Tax Act, 2017 ( No. 19 of 2017) ; " .
3. In Section 3 of principal Act , sub- sections (3 ) and (4) shall be omitted.
Amendment of Section 3 .
4.After Section 22 of the principal Act, the following Section shall be inserted, namely:-
Insertion of Sec- tion 22A .
"22A. ( 1 ) The State Government may, by notification , amend the items and rates of tax speci- fied in Schedule and thereupon the Schedule shall stand amended accordingly:
Power of State Government to amend Schedule .
Provided that no notification shall be issued under this sub - section without giving in the Gazette such previous notice as the State Government may consider reasonable of its intention to issue such notification.
(2) Every notification issued under sub - section ( 1 ) shall , as soon as may be after it is issued, be laid on the table of the Legislative Assembly and the provisions of Section 24- A of the Madhya Pradesh General Clauses Act , 1957 (No. 3 of 1958) shall apply thereto as they apply to a rule . " .
Amendment of the Schedule .
5. In the Schedule to the principal Act , for serial numbers 1 to 10 and entries relating thereto , the following serial numbers and entries relating thereto shall be substituted, namely:-
"1. Persons in employment whose annual salary or wages ,-
Nil (a) does not exceed rupees 2,25,000
(b) exceed rupees 2,25,000 but does not exceed rupees 3,00,000
Rupees 1500 (Rupees 125 per month) (c) exceed rupees 3,00,000 but does not exceed rupees 4,00,000 Rupees 2000 (Rupees 166 per month for eleven months and rupees 174 for twelfth month) 798 (3)
मध्यप्रदेश राजपत्र , दिनांक 18 जुलाई 2018
(d) exceed rupees 4,00,000
Rupees 2500 (Rupees 208 per month for eleven months and rupees 212 for twelfth month)
Explanation.- For the purpose of this entry where a person ceases to be in employment before the end of any year liability to pay the tax for that period shall be proportionately reduced.
2. Dealer registered under the Madhya Pradesh Vat Act , 2002 (No. 20 of 2002 ) and/or person registered under the Madhya Pradesh Goods and Services Tax Act , 2017 ( No.
19 of 2017) whose annual turnover :
Nil
(a) does not exceed rupees 20 lacs .
Rupees 2500
(b) exceed rupees 20 lacs
3. Adealer or person engaged in the sale or supply of goods or service but not registered either under the Madhya Pradesh Vat Act , 2002 (No. 20 of 2002 ) or the Madhya Pradesh Goods and Services Tax Act , 2017 (No. 19 of 2017 ) , whose annual gross turnover or receipt :
Nil
(a) does not exceed rupees 20 lacs
Rupees 2500" .
(b) exceed rupees 20 lacs
नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री, मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय , भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित-2018.