मध्यप्रदेश
शासन
इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है.
सत्यमेव जयते
मध्यप्रदेश राजपत्र
(असाधारण )
प्राधिकार से प्रकाशित
भोपाल , गुरुवार, दिनांक 9 अगस्त 2018- श्रावण 18, शक 1940
क्रमांक 444]
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग
" निर्वाचन भवन" 58 , अरेरा हिल्स, भोपाल-462011 भोपाल , दिनांक 9 अगस्त 2018
अधिसूचना
क्र. एफ - 65- एनएन- 03-2018- पांच- 590.- मध्यप्रदेश नगरपालिका अधिनियम, 1961 की धारा 47 ( 3 ) के उपबंध तथा मध्यप्रदेश नगरपालिका निर्वाचन नियम, 1994 के नियम, 75 " झ " के अनुसरण में, एतद्वारा , यह अधिसूचित किया जाता है कि नगर परिषद् करही पाडल्याखुर्द, जिला खरगौन के अध्यक्ष को पद से वापस बुलाये जाने के संबंध में सम्पन्न हुए निर्वाचन में दिनांक 7 अगस्त 2018 को घोषित परिणाम के अनुसार श्रीमती आशा प्रेमचंद वासुरे, अध्यक्ष , पद पूर्ववत् धारण करती रहेंगी.
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार,
हस्ता./- (सुनीता त्रिपाठी) सचिव, मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग, भोपाल .
भोपाल , दिनांक 9 अगस्त 2018
अधिसूचना
क्र. एफ- 65- एनएन - 03-2018- पांच- 591.- मध्यप्रदेश नगरपालिका अधिनियम , 1961 की धारा 47( 3 ) के उपबंध तथा मध्यप्रदेश नगरपालिका निर्वाचन नियम, 1994 के नियम, 5 " झ " के अनुसरण में, एतद्वारा , यह अधिसूचित किया जाता है कि नगर परिषद् लांजी, जिला बालाघाट के अध्यक्ष को पद से वापस बुलाये जाने के संबंध में सम्पन्न हुए निर्वाचन में दिनांक 7 अगस्त 2018 को घोषित परिणाम के अनुसार श्रीमती मीरा नानाजी समरिते, अध्यक्ष, पद पूर्ववत् धारण करती रहेंगी.
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार, हस्ता./- (सुनीता त्रिपाठी ) सचिव, मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग, भोपाल.
887
नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री , मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय , भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित --2018.