मध्यप्रदेश शासन
इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है.
सत्यमेव जयते
मध्यप्रदेश राजपत्र
(असाधारण )
प्राधिकार से प्रकाशित
भोपाल, सोमवार, दिनांक 13 अगस्त 2018- श्रावण 22 , शक 1940
क्रमांक 451 ]
पशुपालन विभाग
मंत्रालय , वल्लभ भवन, भोपाल
भोपाल, दिनांक 13 अगस्त 2018
शुद्धि- पत्र
क्र. 1767-3288-2017-35.- मध्यप्रदेश राजपत्र ( असाधारण ) क्रमांक 346 दिनांक 24 अगस्त, 2015 में प्रकाशित, पशुओं संक्रामक एवं संसर्गजन्य रोगों के नियंत्रण एवं रोकथाम ( चेकपोस्ट एवं संगरोग शिविर , निरीक्षण की रीति आदि ) नियम, 2015 के लिए निम्नानुसार शुद्धि- पत्र जारी किया जाता है, अर्थात्ः-
उक्त नियमों के हिन्दी पाठ में:-
1. शब्द " संगरोग " जहां कहीं भी आया हो, के स्थान पर, शब्द " संगरोध " पढ़ा जाए.
2. नियम 4 में, उप नियम ( 4 ) में खण्ड ( एक ) को निम्नानुसार पढ़ा जाए:-
(एक) परीक्षण हेतु प्रभार ( बड़े पशुओं हेतु रुपए 10/ - एवं छोटे पशुओं हेतु रुपए 5/- ) टीकाकरण ( बड़े पशुओं हेतु रुपए 5/ - एवं छोटे पशुओं हेतु रुपए 2/ - ) एवं कर्णभेदन अथवा चिन्हांकन की अन्य उपयुक्त विधि ( बड़े एवं छोटे पशुओं हेतु रुपए 10/ - ) पशु स्वामी द्वारा दिए जाएंगे .
मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, के. सी. गुप्ता, प्रमुख सचिव.
901
नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री , मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय , भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित- 2018.