Servants of Knowledge
Madhya Pradesh Gazette · Government of Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश माल और सेवा कर अधिनियम, 2017

Published 29 August 2018

Department
वाणिज्यिक कर
Type
Extraordinary
Gazette no.
473
Identifier
in.gazette.madhya.2018-08-29.473.Extraordinary
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है .

मध्यप्रदेश

शासन

सत्यमेव जयते

मध्यप्रदेश राजपत्र

(असाधारण )

प्राधिकार से प्रकाशित

क्रमांक 473]

भोपाल, बुधवार, दिनांक 29 अगस्त 2018- भाद्र 7, शक 1940

वाणिज्यिक कर विभाग

मंत्रालय , वल्लभ भवन, भोपाल

भोपाल, दिनांक 29 अगस्त, 2018

क्रमांक एफ ए 3-26/2018/1/पांच (न५) राज्य सरकार , मध्यप्रदेश माल और सेवा कर अधिनियम , 2017 (2017 का 19 ) की धारा 148 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए , परिषद् की सिफारिशों पर , ऐसे व्यक्तियों को विनिर्दिष्ट करती है, जिन्होंने मध्यप्रदेश माल और सेवा कर नियम , 2017 का पूरा प्ररूप जीएसटी आरईजी- 26 फाइल नहीं किया है, किंतु 31 दिसंबर, 2017 तक केवल अनन्तिम पहचान संख्या (पीआईडी) प्राप्त किया है (जिसे इसमें इसके पश्चात् " ऐसे करदाता " कहा गया है) , जो अब माल और सेवा कर पहचान संख्या (जीएसटीआईएन) के लिए आवेदन कर सकेंगे ।

945 मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 29 अगस्त 2018

946

2. ऐसे करदाताओं के रजिस्ट्रीकरण के लिए अनुसरण की जाने वाली प्रक्रिया के ब्यौरे निम्नलिखित हैं :-- (i) ऐसे करदाताओं द्वारा नीचे की सारणी के अनुसार ब्यौरे , अधिकारिता वाले केंद्रीय सरकार या राज्य सरकार के नोडल अधिकारी को 31 अगस्त, 2018 को या उससे पूर्व फाइल करने होंगे ।

सारणी

1 अनन्तिम पहचान सं०

2 पूर्वतर विधि के अधीन रजिस्ट्रीकरण सं० (करदाता पहचान सं ० (टिन)/केंद्रीय उत्पाद शुल्क सेवा कर रजिस्ट्रीकरण सं0 )

3 तारीख , जिसको पहली बार के लिए टोकन बांटा गया था

4

हां/नहीं

क्या पूर्वोक्त प्ररूप जीएसटी आरईजी-26 के भाग क को क्रियाशील बनाया गया है

5 करदाता के संपर्क ब्यौरे

5क ईमेल आईडी

5ख मोबाइल

6 सिस्टम में स्थानान्तरण न करने के कारण

7 अधिकारी की अधिकारिता , जिसने अनुरोध किया है

(ii) माल और सेवा कर नेटवर्क ( जीएसटीएन) से ईमेल प्राप्त होने पर , ऐसे करदाताओं को http://www.gst.gov.in/ पर लागइन करके "सर्विसेस " टेब में और मध्यप्रदेश माल और सेवा कर नियम, 2017 के प्ररूप जीएसटी आरईजी-01 में आवेदन भर कर रजिस्ट्रीकरण के लिए आवेदन करना होगा । (iii) समुचित अधिकारी द्वारा आवेदन का सम्यक् रूप से अनुमोदन करने के पश्चात्, ऐसे करदाता, माल और सेवा कर नेटवर्क से , आवेदन संदर्भ संख्या ( एआरएन ) , एक नए जीएसटीआईएन और नए पहुंच टोकन का उल्लेख करते हुए एक ईमेल प्राप्त करेंगे ।

(iv) ऐसी प्राप्ति पर , ऐसे करदाताओं से निम्नलिखित ब्यौरे , माल और सेवा कर नेटवर्क को, 30 सितंबर , 2018 को या उससे पूर्व , [email protected] पर , देने की अपेक्षा होगी :--

(क) नया जीएसटीआईएन ;

(ख) नए जीएसटीआईएन के लिए पहुंच टोकन ;

(ग) नए आवेदन की आवेदन संदर्भ संख्या ;

(घ) पुराना जीएसटीआईएन (पीआईडी) ।

(v) ऐसे करदाताओं से उपरोक्त जानकारी की प्राप्ति पर , माल और सेवा कर नेटवर्क, नए जीएसटीआईएन को पुराने जीएसटीआईएन से मिलाने की प्रक्रिया पूर्ण करेगा और ऐसे करदाताओं को सूचित करेगा । मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 29 अगस्त 2018

946 ( 1) (vi ) ऐसे करदाताओं से, रजिस्ट्रीकरण प्रमाणपत्र जनित करने हेतु, सामान्य पोर्टल www.gstn.gov.in पर " पहली बार लाग - इन" के रूप में पुराना जीएसटीआईएन प्रयोग करके लागइन करना अपेक्षित होगा । 3. ऐसे करदाता 1 जुलाई , 2017 से रजिस्ट्रीकृत किए गए समझे जाएंगे ।

4. यह अधिसूचना 6 अगस्त, 2018 से प्रवृत्त हुई मानी जायेगी ।

मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

अरूण परमार, उपसचिव.

भोपाल , दिनांक 29 अगस्त 2018

क्रमांक एफ - ए- 3-26-2018-1- पांच.- भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड ( 3 ) के अनुसरण में, इस आशय की अधिसूचना क्रमांक एफ-ए- 3-26-2018-1- पांच (74 ) , दिनांक 29 अगस्त, 2018 का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्वारा प्रकाशित किया जाता है .

मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, अरूण परमार, उपसचिव.

Bhopal , the 29th August 2018

No. F A 3-26/ 2018 / 1 /V ( 74 ) In exercise of the powers conferred by section 148 of the Madhya Pradesh Goods and Services Tax Act , 2017 (19 of 2017) , the State Government, on the recommendations of the Council , hereby specifies the persons who did not file the complete FORM GST REG- 26 of the Madhya Pradesh Goods and Services Tax Rules , 2017 but received only a Provisional Identification Number (PID) (hereinafter referred to as " such taxpayers " ) till the 31st December, 2017 may now apply for Goods and Services Tax Identification Number (GSTIN).

2. The special procedure to be followed for registration of such taxpayers is as detailed below: -

(i) The details as per the Table below should be furnished by such taxpayers to the jurisdictional nodal officer of the Central Government or State Government on or before the 31st August, 2018 .

Table

1 Provisional ID

2 Registration Number under the earlier law (Taxpayer Identification Number ( TIN)/ Central Excise/Service Tax Registration number)

3 Date on which token was shared for the first time

4

Yes/No

Whether activated part A of the aforesaid FORM GST REG- 26

5 Contact details of the taxpayer

5a Email id

5b Mobile

6 Reason for not migrating in the system

7 Jurisdiction of Officer who is sending the request

मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 29 अगस्त 2018

946 (2)

(ii) On receipt of an e- mail from the Goods and Services Tax Network (GSTN) , such taxpayers should apply for registration by logging onto https://www.gst.gov.in/) in the "Services " tab and filling up the application in FORM GST REG- 01 of the Madhya Pradesh Goods and Services Tax Rules , 2017 .

(iii) After due approval of the application by the proper officer , such taxpayers will receive an email from GSTN mentioning the Application Reference Number (ARN ) , a new GSTIN and a new access token.

( iv) Upon receipt , such taxpayers are required to furnish the following details to GSTN by e- mail, on or before the 30th September , 2018 , to [email protected]: -

( a) New GSTIN;

(b) Access Token for new GSTIN;

(c) ARN of new application ;

(d) Old GSTIN (PID) .

(v) Upon receipt of the above information from such taxpayers , GSTN shall complete the process of mapping the new GSTIN to the old GSTIN and inform such taxpayers .

(vi) Such taxpayers are required to log onto the common portal www.gstn.gov.in using the old GSTIN as " First Time Login " for generation of the Registration Certificate.

.3 . Such taxpayers shall be deemed to have been registered with effect from the 1st July, 2017 .

4. This notification shall deemed to have come into force w.e.f. 6th of August , 2018 .

By order and in the name of the Governor of Madhya Pradesh

ARUN PARMAR, Dy . Secy.

नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री, मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय, भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित- 2018 .

Cite this issue. Madhya Pradesh Gazette, Government of Madhya Pradesh, 29 August 2018. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.madhya.2018-08-29.473.Extraordinary/. Archive identifier in.gazette.madhya.2018-08-29.473.Extraordinary.