मध्यप्रदे श शासन
इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है.
सत्यमेव जयते
मध्यप्रदेश राजपत्र
(असाधारण )
प्राधिकार से प्रकाशित
क्रमांक 478]
भोपाल, शनिवार, दिनांक 1 सितम्बर 2018- भाद्र 10 , शक 1940
विधि और विधायी ( निर्वाचन ) कार्य विभाग
भोपाल, दिनांक 1 सितम्बर 2018
फा. क्र. 01 - वि.निर्वा.-3-2018-180.- भारत निर्वाचन आयोग की निम्नलिखित अधिसूचना सर्वसाधारण की जानकारी के लिए प्रकाशित कीजाती है :-
1 . No. 23 /MP/ 2018 ( Special) dated 31st August , 2018
2. संख्या 23/म.प्र./2018 ( विशेष ) दिनांक 31 अगस्त, 2018
संदीप यादव, सचिव.
भारत निर्वाचन आयोग
निर्वाचन सदन, अशोक रोड, नई दिल्ली-110 001
नई दिल्ली, दिनांक 31 अगस्त, 2018-09 भाद्रपद, 1940 (शक)
अधिसूचना
संख्या 23- म.प्र. - 2018 ( विशेष ) .-यतः, निर्वाचन आयोग ने दिनांक 07-05-2018 के अपने पत्र संख्या 23- पत्र- ईसीआई- प्रकार्या.- ईआरडी- ईआर-2018 के द्वारा 01-01-2018 की अर्हक तिथि के संदर्भ में, मध्यप्रदेश राज्य की निर्वाचक नामावलियों के द्वितीय विशेष सार पुनरीक्षण के लिए कार्यक्रम की घोषणा की थी; और
यतः , राज्य में प्रारूप नामावलियां 31 जुलाई , 2018 को प्रकाशित कर दी गई थी; और
यतः , मध्यप्रदेश राज्य में दावों एवं आपत्तियों को प्रस्तुत करने की समयावधि 31 जुलाई, 2018 ( मंगलवार ) से 21 अगस्त, 2018 (मंगलवार ) तक नियत की गई थी; और
यतः, आयोग की दिनांक 10 अगस्त, 2018 की अधिसूचना संख्या 23 - म.प्र. - 2018 ( विशेष ) के माध्यम से मध्यप्रदेश राज्य में दावों एवं आपत्तियों को प्रस्तुत करने की समयावधि 31 अगस्त, 2018 ( शुक्रवार ) तक बढ़ा दी गई थी; और
955 मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 1 सितम्बर 2018
956
यतः, आयोग द्वारा राज्य में फोटो निर्वाचक नामावली की पुनरीक्षण प्रक्रिया की समीक्षा की गई है तथा यह निर्णय लिया है कि दावों और आपत्तियों को प्रस्तुत करने की समयावधि को 07 सितम्बर, 2018 तक बढ़ा दिया जाना चाहिए;
अतः, अब, आयोग , निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम , 1960 के नियम 12 के प्रावधानों द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, 01-01-2018 की अर्हक तिथि के संदर्भ में, निर्वाचक नामावलियों के चल रहे द्वितीय विशेष सार पुनरीक्षण के लिए, मध्यप्रदेश राज्य में सभी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए दावों और आपत्तियों को प्रस्तुत करने के लिए अंतिम तारीख को 07 सितम्बर, 2018 ( शुक्रवार) तक विस्तारित करता है .
आदेश से, हस्ता./- (अनुज जयपुरियार ) प्रधान सचिव, भारत निर्वाचन आयोग.
ELECTION COMMISSION OF INDIA
Nirvachan Sadan , Ashoka Road, New Delhi- 110 001
New Delhi , Dated 31st August, 2018-09 Bhadrapada , 1940 ( SAKA )
NOTIFICATION
No. 23 - MP - 2018 (Special ) .- WHEREAS , the Election Commission had announced the schedule for Second Special Summary Revision of electoral rolls with reference to 01-01-2018 as the qualifying date , of Madhya Pradesh State , vide its letter No. 23 - LET- ECI - FUNC - ERD - ER - 2018 , Dated 07-05-2018 ; and
WHEREAS , the draft rolls were published on 31 July, 2018 in the State ; and
WHEREAS , the period for filing claims & objections in Madhya Pradesh State was fixed from 31st July, 2018 (Tuesday) to 21st August , 2018 ( Tuesday ) ; and
WHEREAS , the period for filing claims & objections in Madhya Pradesh State extended upto 31st August , 2018 (Friday) vide Commission's Notification No. 23 - MP - 2018 ( Special ) dated 10th August , 2018 ; and
WHEREAS , the Commission has reviewed the progress of revision process of Photo Electoral Rolls in the State and decided that the period for filing claims & objections should be further extended upto 07th September, 2018 ;
NOW , THEREFORE , the Commission in exercise of the power conferred by the provision to Rule 12 of the Registration of Electoral Rules , 1960 , extends , for all Assembly Constituencies in the state of Madhya Pradesh , the period of filing claims & objections upto 07th September , 2018 ( Friday ) for the ongoing Second Special Summary Revision of Electoral Rolls with reference to 01-01-2018 as the qualifying date .
By order, Sd./- (ANUJ JAIPURIAR) Principal Secretary , Election Commission of India.
नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री, मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय , भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित- 2018.