Servants of Knowledge
Madhya Pradesh Gazette · Government of Madhya Pradesh

वार्ड क्रमांक 26 नगरपालिका परिषद मंदसौर से पार्षद पद हेतु निर्वाचित...

Published 26 September 2018

Department
म.प्र. राज्‍य निर्वाचन आयोग
Type
Extraordinary
Gazette no.
518
Identifier
in.gazette.madhya.2018-09-26.518.Extraordinary
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है.

मध्यप्रदेश शासन

सत्यमेव जयते

मध्यप्रदेश राजपत्र

(असाधारण )

प्राधिकार से प्रकाशित

भोपाल, बुधवार , दिनांक 26 सितम्बर 2018-आश्विन4, शक 1940

क्रमांक 518]

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग

" निर्वाचन भवन "

58 , अरेरा हिल्स, भोपाल-462 011

अधिसूचना

भोपाल, दिनांक 26 सितम्बर 2018

क्र. एफ- 65- एनएन- 02-2018 - पांच- 621.-मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना एफ. 65-01-2015- तीन-नपा -967, दिनांक 30 दिसम्बर 2015 द्वारा मंदसौर जिले के अंतर्गत नगरपालिका परिषद्, मंदसौर के वार्ड क्रमांक -26 के पार्षद पद पर निर्वाचित अभ्यर्थी, श्रीमती राधिका शास्त्री का नाम " मध्यप्रदेश राजपत्र ( असाधारण ) " क्रमांक 528 , दिनांक 30 दिसम्बर 2015 में अधिसूचित किया गया था.

2. उक्त निर्वाचन के विरुद्ध माननीय न्यायालय प्रथम अतिरिक्त जिला न्यायाधीश , मंदसौर में प्रचलित प्रकरण क्रमांक/ 1 / 2016 में पारित माननीय न्यायालय के आदेश दिनांक 27-6-2018 द्वारा अभ्यर्थी, श्रीमती राधिका शास्त्री का निर्वाचन शून्य घोषित किया गया है एवं पार्षद पद के लिये दूसरे नम्बर पर सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाली अभ्यर्थी श्रीमति संगीता शैलेन्द्र गिरी गोस्वामी को वार्ड क्रमांक-26, नगरपालिका परिषद्, मंदसौर से पार्षद पद हेतु निर्वाचित घोषित किया गया है.

3. अतः माननीय न्यायालय प्रथम अतिरिक्त जिला न्यायाधीश , मंदसौर के आदेश दिनांक 27-6-2018 के पालन में वार्ड क्रमांक -26, नगरपालिका परिषद् मंदसौर की पार्षद, श्रीमती राधिका शास्त्री के स्थान पर मध्यप्रदेश नगरपालिका अधिनियम , 1961 ( क्रमांक 37 सन् 1961 ) की धारा 45 के उपबंध के अंतर्गत श्रीमती संगीता शैलेन्द्र गिरी गोस्वामी को नगरपालिका परिषद्, मंदसौर के वार्ड क्रमांक-26 के पार्षद के रूप में एतद्वारा निर्वाचित घोषित किया जाता है.

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार, हस्ता./- (सुनीता त्रिपाठी ) सचिव, मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग , भोपाल.

1035

नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री , मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय , भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित- 2018.

Cite this issue. Madhya Pradesh Gazette, Government of Madhya Pradesh, 26 September 2018. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.madhya.2018-09-26.518.Extraordinary/. Archive identifier in.gazette.madhya.2018-09-26.518.Extraordinary.