Servants of Knowledge
Madhya Pradesh Gazette · Government of Madhya Pradesh

अधिसूचना दिनांक 17 सितम्‍बर 2018 को असाधारण राजपत्र में प्रकाशित......

Published 27 September 2018

Department
खनिज साधन
Type
Extraordinary
Gazette no.
522
Identifier
in.gazette.madhya.2018-09-27.522.Extraordinary
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

मध्यप्रदे श

शासन

इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है .

सत्यमेव जयते

मध्यप्रदेश राजपत्र

(असाधारण )

प्राधिकार से प्रकाशित

क्रमांक 522]

भोपाल, गुरुवार , दिनांक 27 सितम्बर 2018- आश्विन 5, शक 1940

खनिज साधन विभाग

मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल

भोपाल, दिनांक 27 सितम्बर 2018

क्र. एफ 19-27-2017 - बारह -1 .- इस विभाग की समसंख्यक अधिसूचना दिनांक 17 सितम्बर 2018 को असाधारण राजपत्र में प्रकाशित की गई थी, त्रुटिवश पृष्ठ क्रमांक-2 का बिन्दु क्रमांक 2 ( 1 ) ( क ) से ( छ ) तक पृष्ठ का प्रकाशन छूट गया है . जो आज दिनांक 27 सितम्बर, 2018 को प्रकाशित किया जा रहा है.

मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, नरेन्द्र सिंह परमार, अपर सचिव.

2. परिभाषाएं ( 1 ) इन नियमों में जब तक संदर्भ से अन्यथा अपेक्षित न हो ,

(क) " अधिनियम " से अभिप्रेत है , खान एवं खनिज ( विकास तथा विनियमन ) अधिनियम , 1957 (क्रमांक 67 सन् 1957 );

(ख) " अध्यक्ष ", " नगरपालिका " / " नगरपरिषद्" एवं " मुख्य नगर पालिका अधिकारी " से वही अर्थ होगा, जो उन्हें मध्यप्रदेश नगरपालिका अधिनियम , 1961 ( क्रमांक 37 सन् 1961 ) में समनुदेशित है;

(ग) " जिला खनिज प्रतिष्ठान " का वही अर्थ होगा , जो उन्हें मध्यप्रदेश जिला खनिज प्रतिष्ठान नियम, 2016 में समनुदेशित है;

(घ) " प्ररूप " से अभिप्रेत है , इन नियमों में संलग्न प्ररूप;

1043 मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 27 सितम्बर 2018

1044

(ङ) " सरकार " से अभिप्रेत है , मध्यप्रदेश सरकार;

(च) " ग्राम पंचायत ", " जनपद पंचायत ", " जिला पंचायत " और " ग्राम सभा " का क्रमशः वही अर्थ होगा, जो मध्यप्रदेश पंचायत राज एवम ग्राम स्वराज अधिनियम, 1993 ( क्रमांक 1 सन् 1994 ) में समनुदेशित है;

(छ ) " अनुज्ञप्तिधारी " से अभिप्रेत है, इन नियमों के अधीन प्रदान की गई भण्डारण सह व्यापार अनुज्ञप्ति अथवा व्यापारिक अनुज्ञप्ति अथवा भण्डारण अनुज्ञप्ति का धारक;

मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, नरेन्द्र सिंह परमार, अपर सचिव.

नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री, मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय , भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित-2018.

Cite this issue. Madhya Pradesh Gazette, Government of Madhya Pradesh, 27 September 2018. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.madhya.2018-09-27.522.Extraordinary/. Archive identifier in.gazette.madhya.2018-09-27.522.Extraordinary.