Servants of Knowledge
Madhya Pradesh Gazette · Government of Madhya Pradesh

विधान मण्‍डल नेता प्रतिपक्ष (वेतन तथा भत्‍ता )अधिनियम 1980

Published 13 December 2018

Department
विधान सभा सचिवालय
Type
Extraordinary
Gazette no.
638
Identifier
in.gazette.madhya.2018-12-13.638.Extraordinary
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है.

मध्यप्रदेश शासन

सत्यमेव जयते

मध्यप्रदेश राजपत्र

(असाधारण )

प्राधिकार से प्रकाशित

क्रमांक 638]

भोपाल, गुरुवार , दिनांक 13 दिसम्बर 2018-अग्रहायण 22 , शक 1940

विधान सभा सचिवालय, मध्यप्रदेश भोपाल, दिनांक 13 दिसम्बर, 2018 ( अग्रहायण 22, 1940 )

( 1 ) क्रमांक 21826 - म. प्र. वि. स. विधान-18.- मध्यप्रदेश विधान मण्डल नेता प्रतिपक्ष ( वेतन तथा भत्ता ) अधिनियम, 1980 ( क्रमांक 8 सन् 1980 ) की धारा 13 के अधीन निम्नलिखित अधिसूचना एतद्वारा प्रकाशित की जाती है:-

अधिसूचना

संविधान के अनुच्छेद 174 के खण्ड ( 2 ) के उपखण्ड ( ख ) के अनुसार राज्यपाल द्वारा मध्यप्रदेश विधान सभा का विघटन किये जाने के फलस्वरूप श्री अजय सिंह, सदस्य विधान सभा, चतुर्दश मध्यप्रदेश विधान सभा के प्रतिपक्ष के नेता के पद पर दिनांक 13 दिसम्बर, 2018 से नहीं रहे.

(2 ) क्रमांक 21827 - म. प्र. वि. स. विधान-18 .-मध्यप्रदेश विधान सभा अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष ( वेतन तथा भत्ता ) अधिनियम, 1972 ( क्रमांक 27 सन् 1972 ) की धारा 9 के अधीन निम्नलिखित अधिसूचना एतद्वारा प्रकाशित की जाती है:-

अधिसूचना

संविधान के अनुच्छेद 174 के खण्ड ( 2 ) के उपखण्ड ( ख ) के अनुसार राज्यपाल द्वारा मध्यप्रदेश विधान सभा का विघटन किये जाने के फलस्वरूप डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह , मध्यप्रदेश विधान सभा के उपाध्यक्ष के पद पर दिनांक 13 दिसम्बर, 2018 से नहीं रहे.

पी. एन. विश्वकर्मा अपर सचिव मध्यप्रदेश विधान सभा.

1275

नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री, मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय , भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित-2018.

Cite this issue. Madhya Pradesh Gazette, Government of Madhya Pradesh, 13 December 2018. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.madhya.2018-12-13.638.Extraordinary/. Archive identifier in.gazette.madhya.2018-12-13.638.Extraordinary.