इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है.
मध्यप्रदेश शासन
सत्यमेव जयते
मध्यप्रदेश राजपत्र
(असाधारण )
प्राधिकार से प्रकाशित
भोपाल , शनिवार, दिनांक 5 जनवरी 2019- पौष 15, शक 1940
क्रमांक 8 ]
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग
" निर्वाचन भवन"
58 , अरेरा हिल्स, भोपाल ( म. प्र. ) -462011
शुद्धि- पत्र
भोपाल , दिनांक 5 जनवरी 2019
क्र. एफ-70-31-2014- तीन 05.- मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश क्रमांक एफ-70-31-2014-तीन-59, दिनांक 2 फरवरी 2017 द्वारा मध्यप्रदेश नगरपालिका निर्वाचन नियम, 1994 के नियम- 24- क( 1 ) ( पांच ) में आयोग द्वारा नगरपालिक निगम/ नगरपालिका परिषद्/नगर परिषद् में स्थान स्थानों को भरने के निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन पत्र के साथ अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले शपथ- पत्र में संशोधन किया गया था जिसका " मध्यप्रदेश राजपत्र ( असाधारण ) " क्रमांक 55, दिनांक 02 फरवरी 2017 में प्रकाशन हुआ है. प्रकाशन में आदेश में " मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार " मुद्रित है इसके स्थान पर " मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार " पढ़ा जावे..
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार,
हस्ता./- (सुनीता त्रिपाठी) सचिव,
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग, भोपाल.
15
नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री, मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय, भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित-2019 .