Servants of Knowledge
Madhya Pradesh Gazette · Government of Madhya Pradesh

(संशोधन) कृषि उपज मण्‍डी अधिनियम 1972...

Published 23 January 2019

Department
किसान कल्याण तथा कृषि विकास
Type
Extraordinary
Gazette no.
34
Identifier
in.gazette.madhya.2019-01-23.34.Extraordinary
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

ध्यप्रदेश शासन

इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है .

सत्यमेव जयते

मध्यप्रदेश राजपत्र

(असाधारण )

प्राधिकार से प्रकाशित

क्रमांक 34]

भोपाल , बुधवार, दिनांक 23 जनवरी 2019- माघ 3 , शक 1940

किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग मंत्रालय , वल्लभ भवन , भोपाल

भोपाल, दिनांक 23 जनवरी 2019

क्र. डी- 15-73-17 -चौदह-3.- मध्यप्रदेश कृषि उपज मण्डी अधिनियम, 1972 ( क्रमांक 24 सन् 1973 ) की धारा 60 में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुये , राज्य सरकार एतद्वारा उक्त अधिनियम की धारा 2 ( 1 ) ( क ) के तहत अनुसूची में निम्नलिखित संशोधन करती है जो, उक्त धारा के परन्तुक द्वारा अपेक्षित के अनुसार पूर्व में ही प्रकाशित किये जा चुके हैं: -

संशोधन

उक्त अधिनियम की अनुसूची में शीर्ष " दस- चटनी मसाले तथा अन्य वस्तुएँ" में नवीन मद 14 " अमचूर या आमचूर या आमखटाई या सूखा आम या आम के सूखे गूदे " को अंतःस्थापित करते हुए शामिल किया जावे.

मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, मुकेश कुमार शुक्ला, सचिव.

भोपाल , दिनांक 23 जनवरी 2019

पृ. क्र. डी- 15-73-17-चौदह- 3.- भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड ( 3 ) के अनुसरण में, इस विभाग की समसंख्यक अधिसूचना दिनांक 23 जनवरी 2019 का अंग्रेजी अनुवाद , राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्द्वारा प्रकाशित किया जाता है .

मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

मुकेश कुमार शुक्ला, सचिव.

67 मध्यप्रदेश राजपत्र , दिनांक 23 जनवरी 2019

68

Bhopal , the 23rd January 2019

No. D - 15-73-17 - XIV- 3.-In exercise of the powers conferred in Section 60 of the Madhya Pradesh Krishi Upaj Mandi Adhiniyam , 1972 (No. 24 of the year 1973) the State Government hereby, make the following amendment in the Section 2( 1 ) (a) Schedule of the said Act , the Same having been previously published as required in proviso of the said Section:-

AMENDMENT

In the Schedule of the said Act , under the heading "X- Condiments , Spices and Others " , a new item number XIV "Amchur , Aamchur , Aamkhatai , Sukha Aam or Aam ke Sukhe Gude " shall be here by included.

By order and in the name of the Governor of Madhya Pradesh,

MUKESH KUMAR SHUKLA , Secy .

भोपाल, दिनांक 23 जनवरी 2019

क्र. डी- 15-50-18 - चौदह- 3.- राज्य सरकार, मध्यप्रदेश कृषि उपज मण्डी अधिनियम , 1972 ( क्रमांक 24 सन् 1973 ) की धारा 32- क के साथ पठित धारा 79 की उपधारा ( 1 ) तथा उपधारा ( 2 ) के खण्ड ( छह ) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, मध्यप्रदेश कृषि उपज मण्डी ( एक से अधिक मण्डी क्षेत्रों के लिये विशेष अनुज्ञप्ति ) नियम, 2009 में निम्नलिखित संशोधन करती है, जिन्हें उक्त अधिनियम की धारा 79 की उपधारा ( 1 ) द्वारा अपेक्षित किए गए अनुसार पूर्व में ही प्रकाशित किया जा चुका है, अर्थात्ः-

उक्त नियमों में, -

1. नियम 4 में, उपनियम ( 2 ) के स्थान पर, निम्नानुसार उपनियम स्थापित किया जाए, अर्थात्ः-

" ( 2 ) विशेष अनुज्ञप्ति , ऐसे व्यक्ति को एक से अधिक मण्डी क्षेत्रों में अधिसूचित कृषि उपज का कारोबार करने के लिए दी जा सकेगी जो किसी वित्तीय वर्ष में अधिसूचित कृषि उपज के निम्नलिखित समूह में से किसी एक या एक से अधिक कृषि उपज का क्रय , उनके सामने वर्णित न्यूनतम मात्रा में समस्त क्रय केन्द्रों को सम्मिलित करते हुए, उत्पादकों से करता है.

1,000 मेट्रिक टन

(एक) सब्जी, फल तथा फूल

1,000 मेट्रिक टन

(दो) मसाले

2,000 गठान

(तीन) तन्तु ( कपास आदि)

2,000 मेट्रिक टन

(चार) तिलहन

2,000 मेट्रिक टन

(पांच) धान्य तथा दलहन

100 मेट्रिक टन

(छह) वन उपज तथा कृषि औषधीय उपज

परन्तु एक्सचेंज अनुज्ञप्तिधारक के मामले में उपरोक्त वर्णित उपबंध लागू नहीं होंगे. "

2. नियम 5 के स्थान पर, निम्नलिखित नियम स्थापित किया जाए, अर्थात्ः-

" 5. अनुज्ञप्ति फीस-विशेष अनुज्ञप्ति के लिए फीस रुपए 20,000 ( रुपए बीस हजार ) होगी. अनुज्ञप्ति फीस, आवेदन करते समय रेखांकित बैंक ड्राफ्ट जो प्रबंध संचालक के पक्ष में देय हो, प्रस्तुत करना होगा. " मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 23 जनवरी 2019

68(1) 3. नियम 6 के स्थान पर, निम्नलिखित नियम स्थापित किया जाए, अर्थात्ः-

" 6. प्रतिभूति ( 1 ) अनुज्ञप्ति मंजूर करने का विनिश्चय किए जाने के पश्चात् विभिन्न अधिसूचित कृषि उपजों के लिए, समस्त क्रय केन्द्रों को सम्मिलित करते हुए, अनुज्ञप्तिधारी द्वारा निम्नलिखित प्रतिभूति प्रस्तुत की जाएगीः (क) सब्जी, फल तथा फूल

प्रति क्रय केन्द्र रुपए 50 हजार किन्तु न्यूनतम रुपए 1 लाख (ख) मसाले

प्रति क्रय केन्द्र रुपए 1 लाख किन्तु न्यूनतम रुपए 3 लाख

(ग) तन्तु ( कपास आदि)

प्रति क्रय केन्द्र रुपए 1 लाख किन्तु न्यूनतम रुपए 3 लाख

(घ) तिलहन

प्रति क्रय केन्द्र रुपए 1 लाख किन्तु न्यूनतम रुपए 3 लाख

(ङ) धान्य तथा दलहन

प्रति क्रय केन्द्र रुपए 1 लाख किन्तु न्यूनतम रुपए 3 लाख

(च) वन उपज और कृषि औषधीय उपज प्रति क्रय केन्द्र रुपए 50 हजार किन्तु न्यूनतम रुपए 1 लाख परन्तु नियम 6 में उल्लेखित प्रतिभूति न्यूनतम हैं तथा अनुज्ञप्तिधारी द्वारा वार्षिक वर्ष के किसी एक दिवस में समस्त क्रय केन्द्रों से संचयी रूप से वास्तविक क्रय के कुल मूल्य तक बढ़ाई जा सकेगी . "

4. नियम. 7 ( 2 ) , 7 ( 3 ) ( एक ) को निम्नानुसार संशोधित किया जाता हैः-

" 7 (2) -आवेदक, आवेदन प्रारूप के साथ रुपये 1000/- ( रुपये एक हजार मात्र ) की आवेदन फीस के रूप में बोर्ड, मुख्यालय में जमा करेगा. "

" 7( 3 ) ( एक ) - रुपये 1000/- के जमा करने की रसीद अथवा उक्त रकम का रेखांकित बैंक ड्राफ्ट जो प्रबंध संचालक के पक्ष में देय हो; "

5. नियम 8 ( 5 ) को निम्नानुसार संशोधित किया जाता हैः-

" 8 (5)- विशेष अनुज्ञप्ति देने या उसके नवीनीकरण करने से इंकार करने की दशा में आवेदन फीस मण्डी बोर्ड में वेष्ठितहोगी , केवल अनुज्ञप्ति फीस का रेखांकित बैंक ड्राफ्ट आवेदक को वापिस कर दिया जावेगा. " 6. नियम 10 में, उपनियम ( 1 ) खण्ड ( नौ ) के पश्चात्, निम्नलिखित खण्ड जोड़े जाएं, अर्थात्ः- " ( दस ) प्रवेश , विक्रय- क्रय, भुगतान तथा तौल काउन्टरों / क्षेत्रों पर सी.सी.टी.व्ही . कैमरे स्थापित करना. " " ( ग्यारह ) क्रय - विक्रय लेखा की मैनुअल के साथ ही डिजिटल बैकअप प्रणाली संधारित रखना. "

7. नियम 12( 2 ), 12( 5 ) एवं 12( 7 ) को निम्नानुसार संशोधित किया जाता हैः-

" 12 ( 2)-आवेदक, रुपये 1000/ - ( रुपये एक हजार ) की रकम आवेदन फीस के रूप में बोर्ड मुख्यालय में जमा करेगा या इस रकम का रेखांकित बैंक ड्राफ्ट प्रबंध संचालक के पक्ष में तैयार करके प्रस्तुत करेगा. "

" 12( 5 )- विशेष अनुज्ञप्ति के नवीनीकरण के निर्णय की सूचना प्राप्त होने के तत्काल पश्चात आवेदक द्वारा रु. 20,000/- ( रुपए बीस हज़ार ) की अनुज्ञप्ति फीस , बोर्ड के कार्यालय में जमा की जायेगी .' " 12(7 )-विशेष अनुज्ञप्ति नवीकृत करने के इंकार करने के विनिश्चय की दशा में, आवेदन फीस मण्डी बोर्ड में वेष्ठित होगी , केवल अनुज्ञप्ति फीस का रेखांकित बैंक ड्राफ्ट आवेदक को वापिस कर दिया जावेगा. "

8. प्ररूप-चार की कंडिका ( 2 ) को निम्नानुसार संशोधित किया जाता हैः-

2. अनुज्ञप्ति फीस के मद्दे में रुपये 20,000/- ( रुपये बीस हजार ) बोर्ड के पक्ष में आहरित का एकाउंट पेयी डिमाण्ड ड्राफ्ट क्रमांक . .तारीख इसके साथ संलग्न है .

मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 23 जनवरी 2019

68 (2)

Bhopal , the 23rd January 2019

No. D - 15-50-18 - XIV- 3 . In exercise of the powers conferred by sub- section ( 1 ) and clause ( vi ) of sub- section (2) of Section 79 read with Section 32- A of Madhya Pradesh Krishi Upaj Mandi Adhiniyam 1972 (No. 24 of 1973), the State Government hereby makes amendments in the Madhya Pradesh Krishi Upaj Mandi (Special License for more than one market area ) Rules , 2009 , which have been previously published as required by sub - section ( 1 ) of Section 79 of the said Adhiniyam , namely :-

In the said rules ,-

1. In rule 4, for sub - rule (2) the following sub rule shall be substituted , namely :-

"(2) Special License may be granted to such person for carrying out the business of notified agricultural produce in more than one market area , who in a financial year purchases one or more than one agricultural produce out of the following groups of notified agricultural produce in the minimum quantity mentioned against them , from producers including the cumulative purchase made from all the purchase centres :-

1,000 Metric Ton

(i ) Vegetables , Fruits and Flowers

1,000 Metric Ton

(ii) Spices

2,000 Bales

( iii) Fibres ( Cotton etc)

2,000 Metric Ton

(iv) Oil seeds

2,000 Metric Ton

(v) Cereals and pulses

100 Metric Ton

(vi) Forest produce and agriculture medicinal produce

Provided that in case of an exchange the above mentioned provisions shall not apply.

2. For rule 5, the following rule shall be substituted, namely:-

"5. License Fees . The fee for special license shall be Rupees 20,000/- (Rupees Twenty Thousand) . The license fee shall be payable through account payee demand draft drawn in favour of Managing Director at the time of application. "

3. For rule 6, the following rule shall be substituted, namely:-

"6. Security. ( 1 ) After the decision to grant the license has been taken , for various notified agricultural produce , including all purchase centres , following security shall be submitted by licensee:

(a) Vagetables , Fruits and Flowers Rs. Fifty Thousand per purchase centre but minimum Rs . 1 lakh.

(b) Spices

Rs . 1 lakh per purchase centre but minimum Rs . 3 lakh .

Rs . 1 lakh per purchase centre but minimum Rs .

(c) Fibres (Cotton etc)

3 lakh .

Rs . 1 lakh per purchase centre but minimum Rs .

(d) Oil seeds

3 lakh .

Rs . 1 lakh per purchase centre but minimum Rs .

(e) Cereals and pulses

3 lakh.

Rs . Fifty Thousand per purchase centre but minimum Rs. 1 lakh ..

(f) Forest produce and agriculture medicinal produce.

68(3)

मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 23 जनवरी 2019

Provided that the Security mentioned in rule 6 is minimum and may be increased upto the total value of actual purchase undertaken by the Licensee at all the centres cumulatively on any given day during the annual Year. "

4. For rule 7 (2 ) , 7 (3 ) (i) the following rule shall be substituted, namely:-

"7 (2) The applicant shall deposit in the Board headquarter an amount of Rs . 1000/- (Rupees one thausand) towards application fee , along with application form. "

"7 (3 ) ( i ) The receipt towards deposit of Rs . 1000/ - or crossed bank Draft of above amount drawn in favour of the Managing Director. "

5. For rule 8(5) the following rule shall be substituted, namely :-

In the event of refusal to grant or renew the special license , application fee shall be remain deposited in mandi Board whereas license fee shall be refunded to the applicant .

6. In rule 10, in Sub - rule (1 ) after clause (ix ) the following clauses shall be added to , namely :-

"(x) establish CCTV, Cameras at Entrance , sale purchase , payment and weighment counters/ areas .

(xi) maintain digital backup system of sale purchase account . "

7. For rule 12 (2) , 12( 5) 12 (7) the following rule shall be substituted , namely :-

"12(2) The applicant shall deposit an amount of Rs . 1000/- (Rupees one thousand) as application fee, in the office of the Board headquarter or shall furnish a crossed bank draft of this amount prepared in favour of the Managing Director. "

" 12(5 ) The fee for renewal of special license shall be Rupees 20,000/ - ( Rupees Twenty Thousand). The license fee shall be payable through account payee demand draft drawn in favour of Man- aging Director at the time of application . "

" 12( 7) In the event of decision to refuse to renew the special license , application fee shall be remain deposited in Mandi Board whereas license fee shall be refunded to the applicant . " 8. For Point - 2 of Form - IV, the following shall be substituted , namely :-

"An account payee demand draft of Rs . 20,000/- (Rs Twenty thosand) drawn in favour of the Board is enclosed herewith towards license fee bearing No. .dated

भोपाल, दिनांक 23 जनवरी 2019

क्र. डी- 15-74-18 - चौदह- 3.- मध्यप्रदेश कृषि उपज मंडी अधिनियम, 1972 ( क्रमांक 24 सन् 1973 ) की धारा 60 के परन्तुक द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, एतद्वारा उक्त अधिनियम की धारा 2 ( 1 ) ( क ) के तहत अनुसूची के शीर्षक " दस- चटनी मसाले तथा अन्य वस्तुएँ " की सूची के अंत में खरबूजा बीज एवं " पन्द्रह - कृषि औंषधीय उपज "" के सरल क्रमांक 38 के पश्चात् निम्नलिखित कृषि औषधीय उपज को शामिल करने के लिए ऐसे समस्त व्यक्तियों की, जिनके कि उससे प्रभावित होने की संभावना है, जानकारी के लिये, अपना प्रस्ताव प्रकाशित करती है और एतद्वारा सूचना दी जाती है कि उक्त प्रस्ताव पर इस सूचना के " मध्यप्रदेश राजपत्र " में प्रकाशित होने की तारीख से छः सप्ताह के अवसान होने पर विचार किया जायेगाः-

वनस्पतिक नाम ( बॉटनीकल नेम) (3)

प्रचलित नाम (2)

स. क्र. (1)

Anethun Sawa

39

सुवा

40

असालिया

Lepidium Sativum मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 23 जनवरी 2019

68(4)

(2) (1)

तारामीरा

41

कलौंजी

42

43 असगंध बीज

असगंध पत्ति 44

45 मेंहन्दी

46 तुलसी पत्ति

47 तुलसी पंचाग 48 तुलसी बीज

49 नीम पत्ति

50 डोलमी

51 पुपाडियाबीज

52 कंठीली

53

धमुका

54 शंखपुष्पी

55 अडूसा

56

राजमा

57 चिरायताबीज

अरीठा

58

कोचबीज

59

60 हिगोरिया

61 गुडबेल

62

अमलतास

63 गुवारपाटा

64 भृगराज

65 मुसकदाना

66 जामुन गुठली (3)

Eurea Sativa

Nilgella Sativa

Withnin somnita

Asangdh Patti

Lawsoni Inermis

Ocimum Sanchutim

Tulsi Panchang

Tulsi Bij

Azadorzethnta india

Dolmi

Pupadiya Bij

Kanthili

Dhmuka

Convolills Pluricaulis

Adusa

Phasealus Vulgaria

Swertia chirata

Spindus louritaalia

Mucuna prurients

Cinnamoum Cassia

Pueraria Tuberora

Cassiafistula

Alobarabadensis

Bragraj

Musakdana

Syzygium cumine

किसी भी ऐसी आपत्ति या सुझाव, जो उक्त प्रारूप के संबंध में किसी व्यक्ति से, उपर विनिर्दिष्ट कालावधि के अवसान होने के पूर्व प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग , भोपाल को प्राप्त हों राज्य सरकार द्वारा विचार किया जायेगा.

मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

मुकेश कुमार शुक्ला, सचिव.

नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री, मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय , भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित-2019.

Cite this issue. Madhya Pradesh Gazette, Government of Madhya Pradesh, 23 January 2019. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.madhya.2019-01-23.34.Extraordinary/. Archive identifier in.gazette.madhya.2019-01-23.34.Extraordinary.