इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है .
मध्यप्रदेश शास
सत्यमेव जयते
मध्यप्रदेश राजपत्र
(असाधारण )
प्राधिकार से प्रकाशित
क्रमांक 46]
भोपाल , मंगलवार, दिनांक 5 फरवरी 2019- माघ 16 , शक 1940
गृह ( सी - अनुभाग ) विभाग मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल
भोपाल , दिनांक 5 फरवरी 2019
क्र. एफ. 19-34-2001-दो- सी- 2.- मध्यप्रदेश विशेष क्षेत्र सुरक्षा अधिनियम, 2000 ( क्रमांक 17 सन् 2001 ) की धारा 3 की उपधारा ( 1 ) सहपठित उपधारा ( 4 ) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, एतद्वारा , इस विभाग की समसंख्यक अधिसूचना दिनांक 12 फरवरी 2018 की वैधता में और एक वर्ष की कालावधि की वृद्धि करती है , जिसके द्वारा कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ( माओवादी ) और उसके दो अग्र संगठन अर्थात् ( 1 ) क्रांतिकारी किसान कमेटी (के. के. सी. ) तथा ( 2 ) क्रांतिकारी जन कमेटी ( के. जे. सी. ) विधि विरुद्ध संगठन के रूप में घोषित किये गये थे .
यह अधिसूचना दिनांक 18 नवम्बर 2018 से एक वर्ष के लिये प्रवृत्त रहेगी.
मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, अंजू पवन भदौरिया, उपसचिव.
भोपाल, दिनांक 5 फरवरी 2019
क्र. एफ. 19-34-2001- दो- सी-2.- भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड ( 3 ) के अनुसरण में, इस विभाग की समसंख्यक अधिसूचना दिनांक 5 फरवरी 2019 का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्वारा प्रकाशित किया जाता है .
मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, अंजू पवन भदौरिया, उपसचिव.
91 मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 5 फरवरी 2019
92
Bhopal, the 5th February 2019
F. No. 19-34-2001 - II - C - 2 . In exercise of the powers conferred by sub - section ( 1 ) read with sub- section (4) of Section 3 of the Madhya Pradesh Vishesh Kshetra Suraksha Adhiniyam , 2000 (No. 17 of 2001 ) the State Government , hereby, extend the validity of this department's notification of even number dated 12th February 2018 for a further period of one year , whereby Communist Party of India (Maoist ) and its two front organizations namely : ( 1 ) Krantikari Kisan Committee ( K.K.C. ) and (2 ) Krantikari Jan Committee (K. J. C. ) were declared as unlawful Organization .
This Notification will remain in forcce for one year with effect from 18th November 2018.
By order and in the name of the Governor of Madhya Pradesh , ANJU PAWAN BHADORIA , Dy . Secy .
नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री , मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय , भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित-2019 .