Servants of Knowledge
Madhya Pradesh Gazette · Government of Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश सिंचाई प्रबंधन में कृषकों की भागीदारी अधिनियम 1999.......

Published 09 April 2019

Department
जल संसाधन
Type
Extraordinary
Gazette no.
145
Identifier
in.gazette.madhya.2019-04-09.145.Extraordinary
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है .

मध्यप्रदेश शासन

सत्यमेव जयते

मध्यप्रदेश राजपत्र

(असाधारण )

प्राधिकार से प्रकाशित

भोपाल , मंगलवार, दिनांक 9 अप्रैल 2019- चैत्र 19, शक 1941

क्रमांक 145]

जल संसाधन विभाग मंत्रालय , वल्लभ भवन, भोपाल भोपाल, दिनांक 9 अप्रैल 2019

क्र. 2019 मध्यम - इकतीस- 82.-यतः , जल उपभोक्ता संथाओं के एक तिहाई सदस्यों एवं उनके अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन की आचार संहिता लागू होने के कारण संभव नहीं हो सकी थी , इसलिए 5120 सदस्यों और 1765 अध्यक्षों का कार्यकाल दिनांक 3 जनवरी, 2019 को समाप्त हो गया है.

अतएव, मध्यप्रदेश सिंचाई प्रबंधन में कृषकों की भागीदारी अधिनियम, 1999 की धारा 4 की उपधारा ( 3 ) के द्वितीय परन्तुक द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, एतद्वारा ऐसी जल उपभोक्ता संथाओं के सदस्यों तथा उनके अध्यक्ष की पदावधि में 03-01-2019 से 6 माह की कालावधि के लिए केवल एक बार वृद्धि करती है . निर्वाचन के पश्चात्, यह विस्तारित कालावधि उक्त अधिनियम की धारा 4 की उपधारा ( 3 ) और उपधारा ( 7 ) में यथाविनिर्दिष्ट कालावधि में समायोजित की जाएगी .

2. इन जल उपभोक्ता संथाओं के सक्षम प्राधिकारी ऐसी विस्तारित कालावधि के लिए निरन्तर बने रहेंगे तथा अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते रहेंगे .

No. 32-18-2019- M- XXXI- 82.-WHEREAS , the election process of one third members of the Water Users Associations and President could not be made possible due to application of code of conduct of Madhya Pradesh Assembly election, therefore, tenure of 5120 members and 1765 Presidents has expired on 3rd January, 2019.

NOW , THEREFORE , in exercise of the powers conferred by second proviso to sub- section (3) of section 4 of the Madhya Pradesh Sinchai Prabandhan Me Krishakon Ki Bhagidari Adhiniyam, 1999 the State Government , hereby extends only once the term of office of the members of the such Water Users Associations and President thereof for a period of six months from 03-01-2019 . After election , this extended period shall be adjusted in the period as specified in sub - section (3) and sub - section (7) of Section 4 of the said Act .

2. The Competent Authorities of these Water User Association will be continued for such extended period and discharge their duties .

मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, विनोद सिंह टेकाम, उपसचिव.

289

नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री, मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय , भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित-2019.

Cite this issue. Madhya Pradesh Gazette, Government of Madhya Pradesh, 09 April 2019. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.madhya.2019-04-09.145.Extraordinary/. Archive identifier in.gazette.madhya.2019-04-09.145.Extraordinary.