इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है.
ध्य प्र द श शास
सत्यमेव जयते
मध्यप्रदेश राजपत्र
(असाधारण )
प्राधिकार से प्रकाशित
क्रमांक 331 ]
भोपाल , सोमवार , दिनांक 29 जुलाई 2019- श्रावण 7 , शक 1941
वन विभाग
मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल
भोपाल , दिनांक 29 जुलाई 2019
क्र.-आर-1637-449-2019- दस- 2.-.
मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता नियम, 2004 के नियम 17 के उप- नियम (4 ) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, एतदद्वारा, समस्त क्षेत्र संचालक/उप संचालक, टाईगर रिजर्व एवं क्षेत्रीय मुख्य महाप्रबंधक/प्रभागीय प्रबंधक, मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड को निम्नानुसार मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता मंडल के पदेन अधिकारियों के रूप में घोषित करती है, अर्थात्: -
सारणी
पदेन संयुक्त सदस्य सचिव , मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता मंडल;
1. क्षेत्र संचालक, टाईगर रिजर्व एवं क्षेत्रीय मुख्य महाप्रबंधक, मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड। ( क्षेत्राधिकारिता)
पदेन सहायक सदस्य सचिव, मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता मंडल।
2. उप संचालक , टाईगर रिजर्व एवं प्रभागीय प्रबंधक, मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड। ( क्षेत्राधिकारिता)
मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
कैप्टन अनिल कुमार खरे , सचिव.
661 662
मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 29 जुलाई 2019
भोपाल, दिनांक 29 जुलाई 2019
क्र.-1637-449-2019 - दस- 2.- भारत के संविधान के अनुच्छेद 340 के खण्ड (3) के अनुसरण में, इस विभाग की सूचना क्रमांक 1637-449-2019- दस-2 , दिनांक 29 जुलाई 2019 का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्वारा प्रकाशित किया जाता है.
मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, कैप्टन अनिल कुमार खरे , सचिव.
Bhopal , the 29th July 2019
No. R- 1637-449-2019 -X- 2. In exercise of the powers conferred by sub - rule (4) of rule 17 of the Madhya Pradesh State Biodiversity Rules , 2004 , the State Government, hereby , declares all Field Director /Deputy Director, Tiger Reserve and all Regional Chief General Manager/Divisional Manager , Madhya Pradesh Rajya Van Vikas Nigam Limited as Ex - Officio Officers of Madhya Pradesh State Biodiversity Board as under , namely: -
TABLE
1
Ex-Officio Joint Member Secretary , Madhya Pradesh State Biodiversity Board;
Field Director, Tiger Reserves and Regional Chief General Manager , Madhya Pradesh Rajya Van Vikas Nigam Limited. (Jurisdiction)
2
Ex- Officio Assistant Member Secretary , Madhya Pradesh State Biodiversity Board.
Deputy Director , Tiger Reserve and Divisional Manager , Madhya Pradesh Rajya Van Vikas Nigam Limited. (Jurisdiction)
By order and in the name of the Governor of Madhya Pradesh,
CAPT. ANIL KUMAR KHARE, Secy.
नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री, मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय, भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित -2019.