Servants of Knowledge
Madhya Pradesh Gazette · Government of Madhya Pradesh

मध्‍यप्रदेश माल और सेवा कर (कठिनाईयों का  निराकरण) आदेश 2019....

Published 06 November 2019

Department
वाणिज्यिक कर
Type
Extraordinary
Gazette no.
444
Identifier
in.gazette.madhya.2019-11-06.444.Extraordinary
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है.

मध्यप्रदेश शासन

सत्यमेव जयते

मध्यप्रदेश राजपत्र

(असाधारण )

प्राधिकार से प्रकाशित

क्रमांक 444]

भोपाल, बुधवार , दिनांक 6 नवम्बर 2019- कार्तिक 15, शक 1941

वाणिज्यिक कर विभाग

मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल

भोपाल, दिनांक 6 नवम्बर 2019

मध्यप्रदेश माल और सेवा कर (कठिनाइयों का निराकरण) आदेश, 2019

आदेश सं० . एफ ए 3-35/2019/1/पांच( 73)

मध्यप्रदेश माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 (क्रमांक 19 सन् 2017) (जिसे इस आदेश में इसके पश्चात् उक्त अधिनियम कहा गया है) की धारा 44 की उपधारा ( 1 ) में यह उपबंधित है कि इनपुट सेवा वितरक, धारा 51 या धारा 52 के अधीन कर का संदाय करने वाले व्यक्ति, नैमितिक कराधेय व्यक्ति और अनिवासी कराधेय व्यक्ति से भिन्न प्रत्येक रजिस्ट्रीकृत व्यक्ति प्रत्येक वित्तीय वर्ष के लिए इलैक्ट्रानिक रूप से ऐसे प्ररूप और रीति में , जो विहित की जाए , ऐसे वित्तीय वर्ष के अंत के पश्चात् आने वाले इक्कतीस दिसंबर को या उससे पूर्व एक वार्षिक विवरणी प्रस्तुत करेगा;

और उक्त अधिनियम की धारा 44 की उपधारा ( 1 ) में यथा निर्दिष्ट प्रत्येक वित्तीय वर्ष के लिए इलैक्ट्रानिक रूप से वार्षिक विवरणी प्रस्तुत करने के प्रयोजन में करदाताओं को कुछ तकनीकी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं , जिसके परिणामस्वरूप उक्त उपधारा ( 1 ) में यथानिर्दिष्ट रजिस्ट्रीकृत व्यक्तियों द्वारा 1 जुलाई , 2017 से 31 मार्च , 2018 तक की कालावधि के लिए उक्त वार्षिक विवरणी प्रस्तुत नहीं की जा सकी है और जिसके कारण उक्त धारा के उपबंधों को प्रभावी करने में कतिपय कठिनाईयां उत्पन्न हुई हैं ।

अतः , अब , राज्य सरकार , मध्यप्रदेश माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 की धारा 172द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए परिषद् की सिफारिशों पर, कठिनाईयों को दूर करने के लिए निम्नलिखित आदेश करती है, अर्थात्: --

887 888

मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 6 नवम्बर 2019

अतः , अब, राज्य सरकार, मध्यप्रदेश माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 की धारा 172 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए परिषद् की सिफारिशों पर, कठिनाईयों को दूर करने के लिए निम्नलिखित आदेश करती है, अर्थात् : --

1. संक्षिप्त नाम - इस आदेश का संक्षिप्त नाम मध्यप्रदेश माल और सेवा कर ( कठिनाईयों को दूर करना , सातवाँ) आदेश, 2019 है ।

2. मध्यप्रदेश माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 की धारा 44 के स्पष्टीकरण में, "31 अगस्त, 2019 "अंकों और शब्द के स्थान पर "30 नवंबर, 2019" अंक और शब्द रखे जाएंगे।

मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

हर्षिका सिंह, उपसचिव.

भोपाल, दिनांक 6 नवम्बर 2019

क्र. एफ ए- 3-35-2019-1- पांच. भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड ( 3 ) के अनुसरण में, इस आशय के आदेश क्रमांक एफ ए- 3-35-2019-1- पांच (73 ) , दिनांक 6 नवम्बर 2019 का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्वारा प्रकाशित किया जाता है.

मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, हर्षिका सिंह, उपसचिव.

Bhopal the 6th November 2019

THE MADHYA PRADESH GOODS AND SERVICES TAX ( REMOVAL OF DIFFICULTIES ) ORDER , 2019 Order No. FA 3-35/2019 / 1 /V (73 )

S.O. ( E ).- WHEREAS , sub - section ( 1 ) of section 44 of the Madhya Pradesh Goods and Services Tax Act , 2017 ( 19 of 2017 ) ( hereafter in this Order referred to as the said Act ) provides that every registered person , other than an Input Service Distributor , a person paying tax under section 51 or section 52 , a casual taxable person and a non - resident taxable person , shall furnish an annual return for every financial year electronically in such form and manner as may be prescribed on or before the thirty- first day of December following the end of such financial year ;

AND WHEREAS , for the purpose of furnishing of the annual return electronically for every financial year as referred to in sub - section ( 1 ) of section 44 of the said Act , certain technical problems are being faced by the taxpayerses a result whereof, the said annual return for the period from the 1st July , 2017 to the 31st March, 2018 could not be furnished by the registered persons , as referred to in the said sub - section ( 1 ) and because of that, certain difficulties have arisen in giving effect to the provisions of the said section .

NOW, THEREFORE , in exercise of the powers conferred by section 172 of the Madhya Pradesh Goods and Services Tax Act , 2017 , the State Governinent , on recommendations of the Council , hereby makes the following Order , to remove the difficulties , namely :-

888 ( 1)

मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 6 नवम्बर 2019

1. Short title . This Order may be called the Madhya Pradesh Goods and Services Tax (Seventh Removal of Difficulties ) Order , 2019 .

2. In section 44 of the Madhya Pradesh Goods and Services Tax Act , 2017, in the Explanation , for the figures , letters and word " 31st August , 2019 ", the figures , letters and word "30th November , 2019 " shall be substituted.

By order and in the name of the Governor of Madhya Pradesh , HARSHIKA SINGH , Dy. Secy .

नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री, मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय , भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित-2019.

Cite this issue. Madhya Pradesh Gazette, Government of Madhya Pradesh, 06 November 2019. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.madhya.2019-11-06.444.Extraordinary/. Archive identifier in.gazette.madhya.2019-11-06.444.Extraordinary.