Servants of Knowledge
Madhya Pradesh Gazette · Government of Madhya Pradesh

मध्‍यप्रदेश माल और सेवा कर नियम 2017.......

Published 06 November 2019

Department
वाणिज्यिक कर
Type
Extraordinary
Gazette no.
445
Identifier
in.gazette.madhya.2019-11-06.445.Extraordinary
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

ध्य प्र द श शा

इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है .

सत्यमेव जयते

मध्यप्रदेश राजपत्र

(असाधारण )

प्राधिकार से प्रकाशित

क्रमांक 445]

भोपाल, बुधवार, दिनांक 6 नवम्बर 2019- कार्तिक 15, शक 1941

वाणिज्यिक कर विभाग मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल भोपाल, दिनांक 6 नवम्बर 2019

क्र. एफ- ए- 3-36-2019-1 - पाँच- ( 71 ) .- राज्य सरकार, मध्यप्रदेश माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 ( क्रमांक 19, सन् 2017) (जिसे इसमें इसके पश्चात् उक्त अधिनियम कहा गया है ) की धारा 148 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, परिषद् की सिफारिशों पर, उक्त अधिनियम की धारा 143 के साथ पठित मध्यप्रदेश माल और सेवा कर नियम, 2017 ( जिसे इसमें इसके पश्चात् उक्त नियम कहा गया है ) के नियम 45 के उपनियम ( 3 ) के अधीन प्ररूप आईटीसी-04 में चालान के ब्यौरे देने के लिए अपेक्षित रजिस्ट्रीकृत व्यक्तियों को, रजिस्ट्रीकृत व्यक्तियों के वर्ग के रूप में अधिसूचित करती है जो ऐसी विशेष प्रक्रिया का अनुसरण करेंगे जिसकी उक्त व्यक्तियों से जुलाई, 2017 से मार्च, 2019 तक की अवधि के लिए उक्त नियमों के नियम 45 के उपनियम ( 3 ) के अधीन प्ररूप आईटीसी-04 देने की अपेक्षा नहीं होगी:

परंतु उक्त व्यक्ति, अप्रैल से जून, 2019 तक की तिमाही के लिए प्ररूप आईटीसी -04 की क्रम संख्या 4 में , जुलाई , 2017 से मार्च , 2019 तक की अवधि में जॉब वर्क करने वाले कर्मकार को भेजे गए ऐसे माल के संबंध में सभी चालानों के ब्यौरे देंगे, जो कर्मकार से वापस प्राप्त नहीं हुआ है या जिसका जॉब वर्क करने वाले कर्मकार के स्थान से प्रदाय नहीं किया गया है.

मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार ,

हर्षिका सिंह , उपसचिव.

भोपाल , दिनांक 6 नवम्बर 2019

क्र. एफ- ए- 3-36-2019-1- पाँच . भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड ( 3 ) के अनुसरण में , इस आशय की अधिसूचना क्रमांक एफ- ए- 3-36-2019-1- पांच (71 ) , दिनांक 6 नवम्बर 2019 का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्वारा प्रकाशित किया जाता है .

मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, हर्षिका सिंह, उपसचिव.

889 मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 6 नवम्बर 2019

890

Bhopal , the 6th November 2019

No. F- A- 3-36-2019-1 - V- (71 ) . In exercise of the powers conferred by Section 148 of the Madhya Pradesh Goods and Services Tax Act , 2017 ( 19 of 2017) , (hereinafter referred to as the said Act ) , the State Government , on the recommendations of the Council , hereby notifies the registered persons required to furnish the details of challans in FORM ITC - 04 under sub - rule (3) of rule 45 of the Madhya Pradesh Goods and Services Tax Rules , 2017 ( hereinafter referred to as the said rules ) , read with Section 143 of the said Act , as the class of registered persons who shall follow the special procedure such that the said persons shall not be required to furnish FORM ITC - 04 under sub - rule ( 3 ) of rule 45 of the said rules for the period July , 2017 to March , 2019 :

Provided that the said persons shall furnish the details of all the challans in respect of goods dispatched to a job worker in the period July, 2017 to March , 2019 but not recevied from a job worker or ont supplied from the place of business of the job worker as on the 31st March , 2019 , in serial number 4 of FORM ITC - 04 for the quarter April- June , 2019.

By order and in the name of the Governor of Madhya Pradesh , HARSHIKA SINGH , Dy. Secy.

नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री , मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय , भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित-2019 .

Cite this issue. Madhya Pradesh Gazette, Government of Madhya Pradesh, 06 November 2019. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.madhya.2019-11-06.445.Extraordinary/. Archive identifier in.gazette.madhya.2019-11-06.445.Extraordinary.