Servants of Knowledge
Madhya Pradesh Gazette · Government of Madhya Pradesh

भारतीय जीवन बीमा निगम, जबलपुर द्वारा वित्‍तीय वर्ष 2018-19.......प्रभार्य स्‍टाम्‍प शुल्‍क समेकित ....

Published 31 January 2020

Department
वाणिज्यिक कर
Type
Extraordinary
Gazette no.
35
Identifier
in.gazette.madhya.2020-01-31.35.Extraordinary
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है .

मध्यप्रदेश शास

सत्यमेव जयते

मध्यप्रदेश राजपत्र

(असाधारण )

प्राधिकार से प्रकाशित

क्रमांक 35]

भोपाल, शुक्रवार , दिनांक 31 जनवरी 2020 माघ 11 , शक 1941

वाणिज्यिक कर विभाग

मंत्रालय , वल्लभ भवन, भोपाल

आदेश

भोपाल, दिनांक 27 जनवरी 2020

क्रमांक- एफ- बी- 04-06-2017-2- पांच ( 24 ) .- भारतीय स्टाम्प अधिनियम 1899 ( 1899 का 2 ) की धारा 9 की उपधारा ( 1 ) के खण्ड ( ख ) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, एतद्वारा, यह निदेश देती है कि वरिष्ठ मण्डल प्रबंधक, भारतीय जीवन बीमा निगम, जबलपुर द्वारा वित्तीय वर्ष 2018-2019 के दौरान जारी की गई बीमा पॉलिसियों पर, उक्त अधिनियम के अधीन प्रभार्य स्टाम्प शुल्क समेकित किया जा सकेगा तथा उसका भुगतान मध्यप्रदेश के किसी भी शासकीय कोषालय में निम्नलिखित शर्तों पर किया जा सकेगा, अर्थात्ः-

( 1 ) ऐसी प्रत्येक बीमा पॉलिसी पर पृष्ठांकन द्वारा यह उपदर्शित किया जाएगा कि उस पर देय स्टाम्प शुल्क का भुगतान उपर्युक्त रीति से कर दिया गया है. ऐसा पृष्ठांकन केवल इस आदेश के अधीन भुगतान की गई समेकित स्टाम्प शुल्क की रकम की सीमा तक किया जा सकेगा.

(2) चार तिमाही के लिए समेकित रकम रुपए 1,25,00,000 ( एक करोड़ पच्चीस लाख रुपए मात्र ) के मध्यप्रदेश के किसी शासकीय कोषालय में भुगतान के चालान की एक प्रति आंचलिक उप- महानिरीक्षक पंजीयन, जबलपुर के कार्यालय में प्रस्तुत की जाएगी.

(3 ) उस अवधि के, जिसके लिए शुल्क का समेकन किया गया है , समाप्त होने के तत्काल पश्चात् बीमित राशि के पॉलिसी क्रमांक तथा प्रथम, द्वितीय , तृतीय एवं चतुर्थ तिमाही के अंत में पॉलिसियों पर भुगतान किए गए स्टाम्प शुल्क की सही रकम से मिलकर बनने वाली विवरणी आंचलिक उप - महानिरीक्षक पंजीयन, जबलपुर के कार्यालय को प्रस्तुत की जाएगी.

मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, अदिति कुमार त्रिपाठी, उपसचिव.

69 मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 31 जनवरी 2020

70

भोपाल , दिनांक 27 जनवरी 2020

क्र. एफ बी- 04-06-2017-2- पांच ( 24 ) .- भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड ( 3 ) के अनुक्रम में, इस आशय की अधिसूचना क्र. एफ बी- 04-06-2017-2- पांच ( 24 ) , दिनांक 27 जनवरी 2020 का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्वारा प्रकाशित किया जाता है .

मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, अदिति कुमार त्रिपाठी, उपसचिव.

Order

Bhopal , the 27th January 2020

No. B - 4-06-2017-2 -V(24). In exercise of the powers conferred by clause (b) of sub - section ( 1 ) of Section 9 of the Indian Stamp Act , 1899 ( II of 1899 ) , the State Government , hereby, directs that the Stamp duty chageable under the said Act on insurance policies issued by Senior Divisional Manager Life Insurance Corporation of India, Jabalpur during the financial year 2018-2019 may be consolidated and paid into any Government Treasury of Madhya Pradesh on the following conditions , namely:-

(1) It shall be indicated by endorsement on each policy of insurance that the stamp duty payable thereon has been paid in the aforesaid manner. Such endorsement would be made only to the extent of consolidated stamp duty amount paid under this order .

(2) A copy of the Challan of payment of consolidation amount of Rs . 1,25,00,000 ( Rupees One Crore Twenty Five lakh Only ) , in any Government Treasury of Madhya Pradesh for Four Quarter shall be submitted in the office of Zonal Deputy Inspector General of Registration , Jabalpur.

(3) Immediately after the end of the period for which consolidation of duty has been made, the Statement consisting of the Policy numbers of sum insured and the exact amount of Stamp duty paid on the policies at the end of First, Second , Third and Fourth quarter shall be submitted to the office of Zonal Deputy Inspector General of Registration , Jabalpur.

By order and in the name of Governor of the Madhya Pradesh , ADITI KUMAR TRIPATHI , Dy. Secy .

आदेश

भोपाल , दिनांक 27 जनवरी 2020

क्रमांक- एफ- बी- 04-02-2020-2- पांच ( 25 ).- भारतीय स्टाम्प अधिनियम 1899 ( 1899 का 2 ) की धारा 9 की उपधारा ( 1 ) के खण्ड ( ख ) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, एतद्वारा , यह निदेश देती है कि वरिष्ठ मण्डल प्रबंधक, भारतीय जीवन बीमा निगम, सतना द्वारा वित्तीय वर्ष 2019-2020 के दौरान जारी की गई बीमा पॉलिसियों पर, उक्त अधिनियम के अधीन प्रभार्य स्टाम्प शुल्क समेकित किया जा सकेगा तथा उसका भुगतान मध्यप्रदेश के किसी भी शासकीय कोषालय में निम्नलिखित शर्तों पर किया जा सकेगा, अर्थात्ः-

( 1 ) ऐसी प्रत्येक बीमा पॉलिसी पर पृष्ठांकन द्वारा यह उपदर्शित किया जाएगा कि उस पर देय स्टाम्प शुल्क का भुगतान उपर्युक्त रीति से कर दिया गया है. ऐसा पृष्ठांकन केवल इस आदेश के अधीन भुगतान की गई समेकित स्टाम्प शुल्क की रकम की सीमा तक किया जा सकेगा.

(2 ) चार तिमाही के लिए समेकित रकम रुपए 1,00,00,000 ( एक करोड़ रुपए मात्र ) के मध्यप्रदेश के किसी शासकीय कोषालय में भुगतान के चालान की एक प्रति आंचलिक उप- महानिरीक्षक पंजीयन, जबलपुर के कार्यालय में प्रस्तुत की जाएगी.

70 ( 1)

मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 31 जनवरी 2020

(3) उस अवधि के, जिसके लिए शुल्क का समेकन किया गया है, समाप्त होने के तत्काल पश्चात् बीमित राशि के पॉलिसी क्रमांक तथा प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ तिमाही के अंत में पॉलिसियों पर भुगतान किए गए स्टाम्प शुल्क की सही रकम से मिलकर बनने वाली विवरणी आंचलिक उप - महानिरीक्षक पंजीयन, जबलपुर के कार्यालय को प्रस्तुत की जाएगी .

मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, अदिति कुमार त्रिपाठी, उपसचिव.

भोपाल , दिनांक 27 जनवरी 2020

क्र. एफ बी- 04-02-2020-2 - पांच ( 25 ) .- भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड ( 3 ) के अनुक्रम में, इस आशय की अधिसूचना क्र. एफ बी- 04-02-2020-2- पांच ( 25 ) , दिनांक 27 जनवरी 2020 का अंग्रेजी अनुवाद, राज्यपाल के प्राधिकार से, एतद्वारा प्रकाशित किया जाता है.

मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, अदिति कुमार त्रिपाठी, उपसचिव.

Order

Bhopal , the 27th January 2020

No. B -4-02-2020-2-V(25 ). In exercise of the powers conferred by clause (b) of sub - section ( 1 ) of Section 9 of the Indian Stamp Act, 1899 (II of 1899 ) , the State Government, hereby, directs that the Stamp duty chageable under the said Act on insurance policies issued by Senior Divisional Manager Life Insurance Corporation of India, Satna during the financial year 2019-2020 may be consolidated and paid into any Government Treasury in Madhya Pradesh on the following conditions , namely:-

(1) It shall be indicated by endorsement on each policy of insurance that the stamp duty payable thereon has been paid in the aforesaid manner. Such endorsement would be made only to the extent of consolidated stamp duty amount paid under this order.

(2) A copy of the Challan of payment of consolidation amount of Rs . 1,00,00,000 (Rupees One Crore Only) , in any Government Treasury of Madhya Pradesh for Four Quarter shall be submitted in the office of Zonal Deputy Inspector General of Registration , Jabalpur.

(3) Immediately after the end of the period for which consolidation of duty has been made , the Statement consisting of the Policy numbers of sum insured and the exact amount of Stamp duty paid on the policies at the end of First , Second , Third and Fourth quarter shall be submitted to the office of Zonal Deputy Inspector General of Registration , Jabalpur.

By order and in the name of the Governor of Madhya Pradesh , ADITI KUMAR TRIPATHI , Dy. Secy .

नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री, मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय , भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित- 2020.

Cite this issue. Madhya Pradesh Gazette, Government of Madhya Pradesh, 31 January 2020. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.madhya.2020-01-31.35.Extraordinary/. Archive identifier in.gazette.madhya.2020-01-31.35.Extraordinary.