इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है .
ध्य प्र
शासन
सत्यमेव जयते
मध्यप्रदेश राजपत्र
(असाधारण )
प्राधिकार से प्रकाशित
भोपाल , गुरुवार , दिनांक 6 फरवरी 2020 माघ 17, शक 1941
क्रमांक 48]
वाणिज्यिक कर विभाग
मंत्रालय , वल्लभ भवन, भोपाल
भोपाल , दिनांक 6 फरवरी 2020
मध्यप्रदेश माल और सेवा कर (कठिनाईयों का निराकरण) आदेश, 2019
आदेश क्रमांक एफ ए 3-44/2019 / 1 / पांच(04)
मध्यप्रदेश माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 ( क्रमांक 19 सन् 2017 ) (जिसे इस आदेश में इसके पश्चात् उक्त अधिनियम कहा गया है ) की धारा 44 की उपधारा ( 1 ) में यह उपबंधित है कि इनपुट सेवा वितरक, धारा 51 या धारा 52 के अधीन कर का संदाय करने वाले व्यक्ति , नैमित्तिक कराधेय व्यक्ति और अनिवासी कराधेय व्यक्ति से भिन्न प्रत्येक रजिस्ट्रीकृत व्यक्ति प्रत्येक वित्तीय वर्ष के लिए इलैक्ट्रानिक रूप से ऐसे प्ररूप और रीति में , जो विहित की जाए , ऐसे वित्तीय वर्ष के अंत के पश्चात् आने वाले इक्कतीस दिसंबर को या उससे पूर्व एक वार्षिक विवरणी प्रस्तुत करेगा;
और उक्त अधिनियम की धारा 44 की उपधारा ( 1 ) में यथा निर्दिष्ट प्रत्येक वित्तीय वर्ष के लिए इलैक्ट्रानिक रूप से वार्षिक. विवरणी प्रस्तुत करने के प्रयोजन में करदाताओं को कुछ तकनीकी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं, जिसके परिणामस्वरूप उक्त उपधारा ( 1 ) में यथानिर्दिष्ट रजिस्ट्रीकृत व्यक्तियों द्वारा 1 जुलाई , 2017 से 31 मार्च, 2018 तक की कालावधि के लिए उक्त वार्षिक विवरणी प्रस्तुत नहीं की जा सकी है और जिसके कारण उक्त धारा के उपबंधों को प्रभावी करने में कतिपय कठिनाईयां उत्पन्न हुई हैं ।
95 96
मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 6 फरवरी 2020
अतः , अब, राज्य सरकार , मध्यप्रदेश माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 की धारा 172 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए परिषद् की सिफारिशों पर, कठिनाईयों को दूर करने के लिए निम्नलिखित आदेश करती है , अर्थात्: --
1. संक्षिप्त नाम इस आदेश का संक्षिप्त नाम मध्यप्रदेश माल और सेवा कर ( कठिनाईयों को दूर करना , सातवाँ) आदेश, 2019 है ।
2. मध्यप्रदेश माल और सेवा कर अधिनियम , 2017 की धारा 44 के स्पष्टीकरण में , "31 अगस्त, 2019 "अंकों और शब्द के स्थान पर " 30 नवंबर , 2019 " अंक और शब्द रखे जाएंगे ।
मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार , रत्नाकर झा, उपसचिव.
भोपाल , दिनांक 6 फरवरी 2020
क्र. - एफ-ए-3-44/ 2019 / 1 / पांच.- भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3) के अनुसरण में, इस आशय की अधिसूचना क्रमांक एफ - ए - 3-44-2019-1- पांच (04) , दिनांक 6 फरवरी 2020 का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधि कार से एतद्वारा प्रकाशित किया जाता है.
मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार , रत्नाकर झा, उपसचिव .
Bhopal , the 6th February 2020
THE MADHYA PADESH GOODS AND SERVICE TAX ( REMOVAL OF DIFFICULTIES) ORDER, 2019
Order No. F A 3-44/2019/1/ V(04)
WHEREAS , sub- section ( 1 ) of section 44 of the Madhya Pradesh Goods and Services Tax Act , 2017 ( 19 of 2017 ) , ( hereafter in this Order referred to as the said Act ) provides that every registered person, other than an Input Service Distributor , a person paying tax under section 51 or section 52, a casual taxable person and a non - resident taxable person, shall furnish an annual return for every financial year electronically in such form and manner as may be prescribed on or before the thirty - first day of December following the end of such financial year ;
AND WHEREAS , for the purpose of furnishing of the annual return electronically for every financial year as referred to in sub- section ( 1 ) of section 44 of the said Act , certain technical problems are being faced by the taxpayersas a result whereof, the said annual return for the period from the 1st July, 2017 to the 31st March, 2018andfor the period from 1st April , 2018 to the 31st March , 2019 could not be furnished by the registered persons , as referred to in the said sub - section ( 1 ) and because of that, certain difficulties have arisen in giving effect to the provisions of the said section .
मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 6 फरवरी 2020
96(1) NOW , THEREFORE , in exercise of the powers conferred by section 172 of the Madhya Pradesh Goods and Services Tax Act , 2017, the State Government, on recommendations of the Council , hereby makes the following Order , to remove the difficulties, namely: --
1. Short title . This Order may be called the Madhya Pradesh Goods and Services Tax (Eighth Removal of Difficulties) Order, 2019 .
2. For the Explanation in section 44 of the Madhya Pradesh Goods and Services Tax Act , 2017 , the following Explanation shall be substituted, namely : -
"Explanation.- For the purposes of this section , it is hereby declared that theannual return for the period from the 1stJuly, 2017 to the 31 March , 2018 shall be furnished onor before the 31st December , 2019 and theannual return for the period from the 1st April , 2018 to the 31 March , 2019 shall be furnished onor before the 31 March, 2020. ".
By order and in the name of the Governor of Madhya Pradesh , RATNAKAR JHA , Dy. Secу.
नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री, मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय, भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित-2020.