Servants of Knowledge
Madhya Pradesh Gazette · Government of Madhya Pradesh

(संशोधन) मध्‍यप्रदेश माल और सेवा कर नियम 2017....

Published 14 February 2020

Department
वाणिज्यिक कर
Type
Extraordinary
Gazette no.
63
Identifier
in.gazette.madhya.2020-02-14.63.Extraordinary
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

ध्य प्रदे श शासन

इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है.

सत्यमेव जयते

मध्यप्रदेश राजपत्र

(असाधारण )

प्राधिकार से प्रकाशित

क्रमांक 63]

भोपाल, शुक्रवार , दिनांक 14 फरवरी 2020- माघ 25, शक 1941

वाणिज्यिक कर विभाग

मंत्रालय , वल्लभ भवन, भोपाल

भोपाल, दिनांक 14 फरवरी 2020

क्र. एफ ए- 3-49-2019-1- पांच ( 06 ) .- राज्य सरकार, मध्यप्रदेश माल और सेवा कर अधिनियम , 2017 ( क्रमांक 19 सन् 2017 ) की धारा 164 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, मध्यप्रदेश माल और सेवा कर नियम , 2017 का और संशोधन करने के लिये निम्नलिखित नियम बनाती है, अर्थात्: -

मध्यप्रदेश माल और सेवा कर नियम, 2017 ( जिसे इसमें इसके पश्चात् उक्त नियम कहा गया है ) , के नियम 48 में उपनियम (3 ) के पश्चात् निम्नलिखित उपनियम अंतःस्थापित किया जाएगा अर्थात्: -

" (4 ) बीजक को , सामान्य माल और सेवा कर इलेक्ट्रानिक पोर्टल पर इसमें अंतर्विष्ट सूचना को ऐसी रीति में और ऐसी शर्तों और निर्बंधनों के अधीन रहते हुए, जो अधिसूचना में विनिर्दिष्ट की जाएं, अपलोड करके बीजक संदर्भ संख्या प्राप्त करने के पश्चात् प्ररूप जीएसटी आईएनवी-01 में अंतर्विष्ट ऐसी विशिष्टियों को सम्मिलित करके, ऐसे रजिस्ट्रीकृत व्यक्तियों के वर्ग द्वारा तैयार किया जाएगा जो परिषद् की सिफारिशों पर सरकार द्वारा अधिसूचित किया जाए.

(5 ) प्रत्येक बीजक, जो उस व्यक्ति द्वारा जिस पर उपनियम ( 4 ) लागू किया गया है, जिसको उक्त उपनियम में विनिर्दिष्ट रीति से भिन्न किसी रीति से जारी किया है, को बीजक नहीं माना जाएगा .

(6 ) उपनियम ( 1 ) और ( 2 ) के उपबंध उपनियम ( 4 ) में विनिर्दिष्ट रीति से तैयार किए गए बीजक पर लागू नहीं होंगे . ".

2. यह अधिसूचना 13 दिसम्बर, 2019 से प्रवृत्त समझी जाएगी.

मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

रत्नाकर झा, उपसचिव.

125 मध्यप्रदेश राजपत्र , दिनांक 14 फरवरी 2020

126

भोपाल , दिनांक 14 फरवरी 2020

क्र. एफ ए- 3-49-2019-1-पांच. भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड ( 3 ) के अनुसरण में, इस आशय के अधिसूचना क्र. एफ ए- 3-49-2019-1- पांच ( 06 ) , दिनांक 14 फरवरी 2020 का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्वारा प्रकाशित किया जाता है.

मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, रत्नाकर झा , उपसचिव.

Bhopal , the 14th February 2020

No. F A- 3-49-2019-1 - V(06) . In exercise of the powers conferred by Section 164 of the Madhya Pradesh Goods and Services Tax Act , 2017 ( 19 of 2017) , the State Government hereby makes the following rules further to amend the Madhya Pradesh Goods and Services Tax Rules , 2017 , namely :-

In the Madhya Pradesh Goods and Services Tax Rules , 2017 ( hereinafter referred to as the said rules) , in rule 48 , after sub- rule (3 ) , the following sub- rules shall be inserted , namely :-

" (4) The invoice shall be prepared by such class of registered persons as may be notified by the Government, on the recommendations of the Council , by including such particulars contained in FORM GST INV- 01 after obtaining an Invoice Reference Number by uploading information contained therein on the Common Goods and Services Tax Electronic Portal in such manner and subject to such contitions and restrictions as may be specified in the notification .

(5) Every invoice issued by a person to whom sub - rule ( 4) applies in any manner other than the manner specified in the said sub - rule shall not be treated as an invoice.

(6) The provisions of sub- rules ( 1 ) and ( 2) shall not apply to an invoice prepared in the manner specified in sub -rule (4) . " .

2. This notification shall be deemed to have come into effect from the 13th day of December 2019 .

By order and in the name of the Governor of Madhya Pradesh , RATNAKAR JHA, Dy . Secy .

नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री, मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय , भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित- 2020 .

Cite this issue. Madhya Pradesh Gazette, Government of Madhya Pradesh, 14 February 2020. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.madhya.2020-02-14.63.Extraordinary/. Archive identifier in.gazette.madhya.2020-02-14.63.Extraordinary.