ध्य प्र
श शासन
इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है.
सत्यमेव जयते
मध्यप्रदेश राजपत्र
(असाधारण )
प्राधिकार से प्रकाशित
भोपाल, बुधवार, दिनांक 26 फरवरी 2020- फाल्गुन 7 , शक 1941
क्रमांक 81]
राजस्व विभाग
मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल
भोपाल , दिनांक 26 फरवरी 2020
क्रमांक एफ . 01-01 / 2020 / सात 7 मध्यप्रदेश भू- राजस्व संहिता , 1959 ( क्रमांक 20 सन् 1959 ) की धारा 13 की उपधारा ( 2 ) के परन्तुक में निहित उपबंधों के अनुसरण में इसके द्वारा यह सूचना दी जाती है कि उपरोक्त धारा की उपधारा ( 2 ) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य शासन द्वारा आगर जिले की तहसील आगर से नवीन तहसील कानड़ सृजित करने हेतु निम्न अनुसूची के कॉलम ( 5 ) में उल्लेख किये गये अनुसार वर्तमान तहसील आगर जिला आगर की सीमाओं को परिवर्तित करने , कॉलम (2 ) में दर्शाई तहसील को कॉलम ( 4 ) में दर्शाये उसके नाम के मुख्यालय से उसकी स्थापना करने तथा उक्त अनुसूची के कॉलम ( 6 ) में उल्लेखित किये अनुसार तहसील की सीमाएं निर्धारित करने का प्रस्ताव करता है ।
2/ मध्यप्रदेश राजपत्र में इस सूचना के प्रकाशन होने के दिनांक से 30 दिन समाप्त होने पर विचार किया जायेगा तथा इस संबंध में कोई भी आपत्तियों या सुझाव उक्त कालावधि की समाप्ति के पूर्व प्रमुख सचिव , मध्यप्रदेश शासन , राजस्व विभाग को लिखित रूप में प्रेषित किये जा सकेंगें -
161 मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 26 फरवरी 2020
162
अभियुक्तियों क्र०
प्रस्तावित परिवर्तन के पश्चाततहसील की सीमाएँ
प्रस्तावित परिवर्तन के पश्चाततहसील में समाविष्ट किये गये क्षेत्रों के विवरण
विद्यमान तहसील का नाम तथा उसका मुख्यालय
प्रस्तावित
परिवर्तन के
पश्चाततहसील
एवं उसके
मुख्यालय का
नाम
प्रस्तावित परिवर्तन के पश्चात्तहसील में सम्मिलित किये जाने वाले या उससे अपवर्जित किये जाने वाले क्षेत्रों का विवरण
(6)
(7)
(5)
(4)
(3)
(2)
(1)
1.
आगर
मुख्यालय-आगर
आगर मुख्यालय- आगर
वर्तमान तहसील आगर के रा.नि.मं. कानड़ के: प.ह.नं. 28 लगायत 44 तथा रा.नि.मं. आगर के प.ह.नं. 8 , 9 , 11, 24 लगायत 27 एवं 45 इस प्रकार कुल 25 प.ह. अपवर्जित होंगे
वर्तमान तहसील आगर के रा . नि. मं. आगर के रा.नि.मं. पाचरुण्डी के प.ह.नं. 14 लगायत 23 एवं रा.नि.मं. तनोडिया के प.ह.नं. 46 लगायत 62 इस प्रकार कुल 37 पटवारी हल्के समाविष्ट होंगे प.ह.नं. 01 लगायत 07 , 10, 12 एवं 13
उत्तर में तहसील सुसनेर जिला आगर पूर्व में तहसील कानड़ जिला आगर मालवा दक्षिण में तहसील तराना जिला उज्जैन पश्चिम में तहसील बडौद जिला आगर- मालवा मालवा प्रस्तावित
2.
कानड़ मुख्यालय- कानड़
उत्तर में तहसील नलखेडा जिला आगर- मालवा पूर्व में तहसील मोहन
वर्तमान तहसील आगर के रा.नि.मं. कानड़ के प.ह.नं. 28 लगायत 44 तथा रा.नि.भं. आगर के प.ह.नं.
8, 9 , 11 , 24 लगायत 27 एवं 45 इस प्रकार कुल 25 प.ह. समाविष्ट होंगे
बडोदिया जिला शाजापुर दक्षिण में तहसील तराना जिला उज्जैन पश्चिम में तहसील आगर जिला आगर- मालवा
3/ प्रस्तावित परिवर्तन यह सुनिश्चित करने की दृष्टि से किया जा रहा है ताकि क्षेत्र का प्रशासन समुचित एवं प्रभावी रूप से किया जा सके ।
मुजीबुर्रहमान खान, उपसचिव.
नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री, मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय , भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित-2020.