Servants of Knowledge
Madhya Pradesh Gazette · Government of Madhya Pradesh

कार्यालय,आबकारी आयुक्‍त मध्‍यप्रदेश मोतीमहल, ग्‍वालियर देशी/विदेशी मदिरा की फुटकर बिक्री की दुकानों/एकल समूहों के निष्‍पादन की व्‍यवस्‍था वर्ष 2020-21..

Published 28 February 2020

Department
वाणिज्यिक कर
Type
Extraordinary
Gazette no.
84
Identifier
in.gazette.madhya.2020-02-28.84.Extraordinary
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

ध्यप्रदे

शासन

इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है.

सत्यमेव जयते

मध्यप्रदेश राजपत्र

(असाधारण )

प्राधिकार से प्रकाशित

क्रमांक 84]

भोपाल , शुक्रवार, दिनांक 28 फरवरी 2020 - फाल्गुन 9, शक 1941

वाणिज्यिक कर विभाग

मंत्रालय , वल्लभ भवन, भोपाल

कार्यालय आबकारी आयुक्त , मध्यप्रदेश, मोतीमहल, ग्वालियर देशी/विदेशी मदिरा की फुटकर बिक्री की दुकानों के समूह/एकल समूहों के निष्पादन की व्यवस्था वर्ष 2020-21

ग्वालियर, दिनांक 2.8... फरवरी 2020 क्रमांकसात-ठेका/2020-21 /.3.92 ग्वालियर: - सर्वसाधारण की जानकारी एवं आबकारी के फुटकर ठेकेदारों की विशेष जानकारी के लिये राज्य शासन के आदेशानुसार यह सूचना प्रकाशित की जाती है किवर्ष 2020-21 के लिये, अर्थात् दिनांक 01 अप्रैल 2020 से दिनांक 31 मार्च 2021 तक की अवधि के लिये , राज्य की देशी/विदेशी मदिरा की फुटकर बिक्री की दुकानों के समूह/एकल समूहों के निष्पादन बाबत मध्यप्रदेश राजपत्र (असाधारण) क्रमांक 77 दिनांक 25.02.2020 की कण्डिका क्रमांक 14 (क) 1 की अंतिम पंक्तियों में वर्णित निम्नांकित अंश को विलोपित किया जाता है : -

"लेकिन ऐसी स्थिति में दुकान/एकल समूह के लिए लॉटरी आवेदन पत्र तभी मान्य किया जायेगा, जब उसकी कीमत संबंधित दुकान/एकल समूह में सम्मिलित दुकानों की संख्या के मान से लॉटरी आवेदन पत्र की निर्धारित कीमत से कम न हो। "

इसी प्रकार कण्डिका क्रमांक- 68 निष्पादन कार्यक्रम "04 बडे महानगरों एवं 12 नगर निगम वाले जिलों हेतु ई- टेण्डर (क्लॉज बिड एवं ऑक्शन) का कार्यक्रम एवं तिथियां (प्रथम राउण्ड) " में संशोधन उपरान्त निष्पादन कार्यक्रम निम्नानुसार रहेगा -

167 मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 28 फरवरी 2020

168

04 बड़े महानगरों एवं 12 नगर निगम वाले जिलों हेतु ई-टेण्डर (क्लोज बिड एवं ऑक्शन) का कार्यक्रम एवं तिथियां: - (प्रथम राउण्ड)

दिनांक 05 मार्च, 2020 को प्रातः 10:00 बजे से 12 मार्च 2020 अपरान्ह 01:00 बजे तक।

1 ई- टेण्डर (क्लोज बिड) हेतु ऑन- लाईन टेंडर प्रपत्र डाउनलोड एवं ई- टेण्डर ऑफर सबमिट करने की तिथि एवं समय

दिनांक 12 मार्च , 2020 अपरान्ह 02:00 बजे से।

2 ई- टेण्डर (क्लोज बिड) हेतु ऑन- लाईन टेंडर प्रपत्र खोलने की तिथि एवं समय

3 ई- टेण्डर (ऑक्शन) प्रारंभ एवं बंद होने कीतिथि एवं समय

दिनांक 13 मार्च, 2020 को प्रातः 10:00 बजे से अपरान्ह 02:00 बजे तक (तत्पश्चात 15 मिनिट के अंतराल में बोली दिये जाने पर आगामी 15 मिनिट के लिये समयावधिमें वृद्धि)

4

ऑक्शन पूर्ण होने पर ।

जिला समिति द्वारा ई- टेण्डर (क्लोज बिड एवं ऑक्शन) के माध्यम से निराकरण किये जाने की तिथि एवं समय

टीप: - ई-टेण्डर (क्लोज बिड एवं ऑक्शन) तिथियों में एवं प्रक्रिया में परिवर्तन का अधिकार आबकारी आयुक्त, मध्यप्रदेश को रहेगा ।

राजेश बहुगुणा , आबकारी आयुक्त, मध्यप्रदेश.

नियंत्रक , शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री, मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय , भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित-2020.

Cite this issue. Madhya Pradesh Gazette, Government of Madhya Pradesh, 28 February 2020. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.madhya.2020-02-28.84.Extraordinary/. Archive identifier in.gazette.madhya.2020-02-28.84.Extraordinary.