Servants of Knowledge
Madhya Pradesh Gazette · Government of Madhya Pradesh

स्व. श्री प्रभाष जोशी पुरस्कार स्वीकृत करने संबंधी नियम....आंशिक संशोधन

Published 02 June 2020

Department
खेल और युवा कल्‍याण
Type
Extraordinary
Gazette no.
188
Identifier
in.gazette.madhya.2020-06-02.188.Extraordinary
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है.

मध्यप्रदेश शासन

सत्यमेव जयते

मध्यप्रदेश राजपत्र

(असाधारण )

प्राधिकार से प्रकाशित

क्रमांक 188 ]

भोपाल , मंगलवार, दिनांक 2 जून 2020- ज्येष्ठ 12 , शक 1942

खेल और युवा कल्याण विभाग

मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल

भोपाल , दिनांक 2 जून 2020

संशोधन

क्र. एफ. 2-22-2013 - नौ .- मध्यप्रदेश शासन , खेल और युवा कल्याण विभाग की नस्ती क्रमांक एफ-2-16-04- नौ के ज्ञापन क्रमांक 170, दिनांक 5 अप्रैल 2005 द्वारा बनाये गये " पुरस्कार नियम " विक्रम , एकलव्य , विश्वामित्र पुरस्कार एवं लाईफ टाईम एचिवमेंट पुरस्कार के स्वीकृत करने संबंधी नियम 2005, एफ 2-33-2011- नौ के ज्ञापन क्रमांक 231 , दिनांक 21 मई 2013 द्वारा बनाये गये स्व. श्री प्रभाष जोशी पुरस्कार स्वीकृत करने संबंधी नियम तथा संशोधन क्रमांक 106 , दिनांक 13 मार्च 2006 में निम्नानुसार आंशिक संशोधन किया जाता है:-

2. विक्रम , एकलव्य, विश्वामित्र, लाईफ टाईम एचिवमेंट पुरस्कार के राजपत्र की कंडिका 1. 6 ( 1 ) , 2.6 ( 1 ) 3.6 ( 1 ) , 4.6 ( 1 ) एवं स्व. श्री प्रभाष जोशी पुरस्कार के राजपत्र की कंडिका 5.6 ( 1 ) में आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई है , प्रदेश में कोविड -19 का संक्रमण होने की विशेष परिस्थितियां उत्पन्न होने के कारण मार्च 2020 से निरंतर लॉकडाउन होने के कारण आंशिक संशोधन करते हुए 15 मई के स्थान पर इस वर्ष ( 2020 ) हेतु 30 जून पढ़ा जावे.

संशोधन - शासन इन नियमों में संशोधन परिवर्तन शिथिलीकरण करने हेतु सक्षम रहेगा उक्त संशोधन राजपत्र में प्रकाशन की दिनांक से प्रभावशील माने जायेंगे .

मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

सरिता बाला, उपसचिव.

375

नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री , मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय , भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित- 2020 .

Cite this issue. Madhya Pradesh Gazette, Government of Madhya Pradesh, 02 June 2020. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.madhya.2020-06-02.188.Extraordinary/. Archive identifier in.gazette.madhya.2020-06-02.188.Extraordinary.