Servants of Knowledge
Madhya Pradesh Gazette · Government of Madhya Pradesh

विधान सभा के निर्वाचित सदस्‍यों द्वारा राज्‍य सभा के रिक्‍त स्‍थानों की पूर्ति हेतु द्विवार्षिक निर्वाचन......

Published 03 June 2020

Department
विधान सभा सचिवालय
Type
Extraordinary
Gazette no.
189
Identifier
in.gazette.madhya.2020-06-03.189.Extraordinary
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

ध्य प्रदे श शासन

इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है .

सत्यमेव जयते

मध्यप्रदेश राजपत्र

(असाधारण

प्राधिकार से प्रकाशित

भोपाल , बुधवार, दिनांक 3 जून 2020-ज्येष्ठ 13 , शक 1942

क्रमांक 189]

विधान सभा सचिवालय , मध्यप्रदेश

भोपाल, दिनांक 3 जून 2020 क्र. 5495 -मप्रविस- 15- विधान-2020

कार्यालय , रिटर्निंग ऑफिसर, राज्य सभा निर्वाचन , मध्यप्रदेश

भोपाल, बुधवार, दिनांक 3 जून 2020 ( ज्येष्ठ 13 , 1942 )

मध्यप्रदेश विधान सभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा राज्य सभा के रिक्त स्थानों की पूर्ति हेतु द्विवार्षिक निर्वाचन

अधिसूचना

क्र. विधान- रा.स.निर्वा.- 2020 ( 3 ) .-लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29 की उपधारा ( 1 ) के उपबन्धों के अन्तर्गत मध्यप्रदेश विधान सभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा राज्य सभा में रिक्त तीन स्थानों को भरने के लिये पूर्व में अधिसूचना क्रमांक विधान- रा.स.निर्वा. - 2020 ( 1 ) , दिनांक 6 मार्च 2020 द्वारा समिति कक्ष क्रमांक-2 ( एम. - 02 ) , मध्यप्रदेश विधान सभा भवन , भोपाल को मतदान स्थल के रूप में नियत किया गया था जहां निर्वाचन आयोग की अधिसूचना क्रमांक 318 - रा.स. मल्टी -2020 ( 1 ) , दिनांक 6 मार्च 2020 के द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार दिनांक 26 मार्च 2020 को मतदान होना था .

वैश्विक बीमारी कोविड-19 के व्यापक संक्रमण के परिप्रेक्ष्य में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 153 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए भारत निर्वाचन आयोग के आदेश क्रमांक 318-CS- MULTI - 2020 - BIEN, दिनांक 24 मार्च 2020 द्वारा वर्णित निर्वाचन की प्रक्रिया स्थगित की गई थी . अब निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक 1 जून 2020 को जारी आदेश के अनुसार शुक्रवार, दिनांक 19 जून 2020 की तिथि मतदान हेतु नियत की गई है.

कोविड-19 बीमारी के संक्रमण से बचाव के परिप्रेक्ष्य में जारी निर्देशों, परस्पर सामाजिक दूरी आदि के पालन की दृष्टि से वर्णित निर्वाचन हेतु पूर्व अधिसूचित मतदान स्थल के स्थान पर अब सेन्ट्रल हॉल, मध्यप्रदेश विधान सभा भवन, भोपाल को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त अनुमोदन अनुसार मतदान स्थल नियत किया जाता है .

उक्त स्थल पर दिनांक 19 जून 2020 ( शुक्रवार ) को प्रातः 9:00 बजे से अपराह्न 4.00 बजे के मध्य विधान सभा के सदस्यों द्वारा राज्य सभा के रिक्त स्थानों की पूर्ति हेतु मतदान किया जायेगा.

ए. पी. सिंह, रिटर्निंग ऑफिसर.

स्थान : मध्यप्रदेश विधान सभा भवन, भोपाल

दिनांक : 3 जून 2020 ( ज्येष्ठ 13 , 1942 )

377

नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री, मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय, भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित- 2020 .

Cite this issue. Madhya Pradesh Gazette, Government of Madhya Pradesh, 03 June 2020. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.madhya.2020-06-03.189.Extraordinary/. Archive identifier in.gazette.madhya.2020-06-03.189.Extraordinary.