इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है .
मध्यप्रदेश शासन
सत्यमेव जयते
मध्यप्रदेश राजपत्र
(असाधारण )
प्राधिकार से प्रकाशित
क्रमांक 212]
भोपाल , शुक्रवार, दिनांक 3 जुलाई 2020- आषाढ़ 12, शक 1942
विधान सभा सचिवालय, मध्यप्रदेश
भोपाल , दिनांक 3 जुलाई 2020 ( आषाढ़ 12, 1942 )
क्र. 6353- म.प्र.वि.स. 15- विधान-2020 .- राज्यपाल महोदया का निम्नलिखित आदेश दिनांक 2 जुलाई 2020 सर्वसाधारण की जानकारी के लिए प्रकाशित किया जाता है:-
आदेश
" मध्यप्रदेश विधान सभा के सामयिक अध्यक्ष श्री जगदीश देवड़ा द्वारा दिनांक 2 जुलाई 2020 को त्याग- पत्र देने के कारण मध्यप्रदेश विधान सभा में अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया है तथा उपाध्यक्ष का पद भी रिक्त है.
अतः, मैं , आनंदीबेन पटेल, राज्यपाल , मध्यप्रदेश , संविधान के अनुच्छेद 180 के खण्ड ( 1 ) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, श्री रामेश्वर शर्मा, सदस्य विधान सभा को, अध्यक्ष के निर्वाचन पर्यन्त अध्यक्ष पद के कर्तव्यों के निर्वहन हेतु नियुक्त करती हूं.
भोपाल :
दिनांक 2 जुलाई 2020
आनंदीबेन पटेल राज्यपाल .".
ए. पी. सिंह प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश विधान सभा.
423
नियंत्रक , शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री, मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय, भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित- 2020 .