इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है.
मध्यप्रदेश शासन
सत्यमेव जयते
मध्यप्रदेश राजपत्र
(असाधारण )
प्राधिकार से प्रकाशित
भोपाल , मंगलवार, दिनांक 21 जुलाई 2020- आषाढ़ 30 , शक 1942
क्रमांक 230 ]
सामान्य प्रशासन विभाग
मंत्रालय , वल्लभ भवन, भोपाल
भोपाल, दिनांक 21 जुलाई 2020
क्र. एफ- 8-5-2020- एक-4.- मध्यप्रदेश शासन अत्यन्त दुख के साथ सूचित करता है कि श्री लाल जी टंडन, राज्यपाल , मध्यप्रदेश का दुखद निधन आज दिनांक 21 जुलाई 2020 को लखनऊ , उत्तरप्रदेश में हो गया है .
2. राज्य शासन के सभी कार्यालय , शैक्षणिक संस्थाओं ( व्यावसायिक महाविद्यालयों सहित ) एवं राज्य शासन के उपक्रम पूरे राज्य में दिनांक 21 जुलाई 2020 को दिवंगत आत्मा के प्रति सम्मान स्वरूप बंद रहेंगे .
श्रीनिवास शर्मा , सचिव.
459
नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री , मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय, भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित- 2020 .