ध्य प्रदेश शास
इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है .
सत्यमेव जयते
मध्यप्रदेश राजपत्र
( असाधारण )
प्राधिकार से प्रकाशित
क्रमांक 240]
भोपाल , मंगलवार, दिनांक 28 जुलाई 2020- श्रावण 6 , शक 1942
सामान्य प्रशासन विभाग
मंत्रालय , वल्लभ भवन , भोपाल
भोपाल, दिनांक 28 जुलाई 2020
क्र.- एफ-2-08-2020- एक (1 ) .- चूंकि, राष्ट्रपति ने अपने हस्ताक्षर और मुद्रा सहित अधिपत्र द्वारा श्री लाल जी टंडन के निधन के कारण मध्यप्रदेश के राज्यपाल के पद के कृत्यों का निर्वहन करने के लिए भारत के संविधान के अनुच्छेद 155 तथा अनुच्छेद 160 द्वारा प्रदत्त शक्तियों और उस निमित्त समर्थ करने वाली सभी शक्तियों का प्रयोग करते हुए , उत्तर प्रदेश की राज्यपाल , श्रीमती आनंदीबेन पटेल को भारत के संविधान के अनुच्छेद 155 के अधीन स्थाई रूप से किसी व्यक्ति के अपने पद पर नियुक्त हो जाने पर अपने पद का कार्यभार संभाल लेने तक, एतद् द्वारा मध्य प्रदेश के राज्यपाल के कृत्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया है.
मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, श्रीनिवास शर्मा, सचिव.
भोपाल , दिनांक 28 जुलाई 2020
क्र.- एफ- 2-08-2020- एक (1 ).- भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3 ) के अनुसरण में , इस विभाग की अधिसूचना क्रमांक एफ 2-08-2020 - एक ( 1 ) , दिनांक 28 जुलाई, 2020 का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्वारा प्रकाशित किया जाता है.
मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, श्रीनिवास शर्मा, सचिव.
479 480
मध्यप्रदेश राजपत्र , दिनांक 28 जुलाई 2020
Bhopal , the 28th July 2020
No.F - 2-08-2020 - One ( 1 ) .- Whereas , consequent upon the death of Shri Lal ji Tandon, it has become necessary to make temporary provision for the discharge of the functions of the Governor of Madhya Pradesh . The President has been pleased by warrant under his hand and seal to appoint Smt. Anandiben Patel , Governor of Uttar Pradesh to discharge the function of the Governor of Madhya Pradesh until the person permanently appointed under Article 155 of the Constitution of India enters upon his office .
By order and in the name of the Governor of Madhya Pradesh , SHRINIVAS SHARMA, Secy.
नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री , मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय, भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित-2020