Servants of Knowledge
Madhya Pradesh Gazette · Government of Madhya Pradesh

( घोषणा ) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988.....

Published 29 October 2020

Department
सामान्‍य प्रशासन
Type
Extraordinary
Gazette no.
424
Identifier
in.gazette.madhya.2020-10-29.424.Extraordinary
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

मध्यप्रदेश शासन

इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है .

सत्यमेव जयते

मध्यप्रदेश राजपत्र

(असाधारण )

प्राधिकार से प्रकाशित

क्रमांक 424]

भोपाल , गुरुवार, दिनांक 29 अक्टूबर 2020 कार्तिक 7 , शक 1942

सामान्य प्रशासन विभाग

मंत्रालय , वल्लभ भवन, भोपाल

भोपाल , दिनांक 29 अक्टूबर 2020

" घोषणा"

(नियम-6 )

क्र. एफ 21-07-2019- एक-10.- यतः , यह अभिकथित किया गया है कि श्री योगेन्द्र भार्गव , सचिव , कृषि उपज मंडी, बैराढ़ , जिला शिवपुरी ने मध्यप्रदेश राज्य में सचिव, कृषि उपज मंडी, बैराढ़, जिला शिवपुरी का पद धारण करते हुए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 13 की उपधारा ( 1 ) के खण्ड (ङ) के अधीन अपराध किया है और अपराध क्रमांक 347 सन् 2014 को मामले का अन्वेषण किया गया था;

और, यतः, अभिलेख में उपलब्ध सुसंगत सामग्री की छानबीन करने पर, राज्य सरकार की राय है कि श्री योगेन्द्र भार्गव पर , जिसने भ्रष्ट साधनों का सहारा लेकर अपनी आय के ज्ञात स्त्रोत से अननुपातिक संपत्तियां संचित की हैं, प्रथमदृष्ट्या प्रकरण बनता है ;

और, यतः , राज्य सरकार द्वारा यह आवश्यक और समीचीन समझा गया है कि उक्त अभियुक्त पर मध्यप्रदेश विशेष न्यायालय अधिनियम, 2011 की धारा 3 की उपधारा ( 1 ) के अधीन स्थापित विशेष न्यायालय द्वारा विचारण किया जाना चाहिए;

अतएव , मध्यप्रदेश विशेष न्यायालय अधिनियम, 2011 की धारा 5 की उपधारा ( 1 ) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, एतद्वारा , यह घोषणा करती है कि उक्त अपराध पर मध्यप्रदेश विशेष न्यायालय अधिनियम, 2011 के अधीन कार्यवाही की जाएगी .

मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

श्रीनिवास शर्मा , सचिव.

847

नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री, मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय, भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित- 2020.

Cite this issue. Madhya Pradesh Gazette, Government of Madhya Pradesh, 29 October 2020. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.madhya.2020-10-29.424.Extraordinary/. Archive identifier in.gazette.madhya.2020-10-29.424.Extraordinary.