Servants of Knowledge
Madhya Pradesh Gazette · Government of Madhya Pradesh

उत्कृष्ट कार्यो वर्ष 2015 का गुरूनानक....वर्ष 2016 का रहीम राज्‍य सम्‍मान पुरस्‍कार प्रदान करने......

Published 07 December 2020

Department
सामान्‍य प्रशासन
Type
Extraordinary
Gazette no.
479
Identifier
in.gazette.madhya.2020-12-07.479.Extraordinary
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

ध्य प्र

श शास

इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है .

सत्यमेव जयते

मध्यप्रदेश राजपत्र

(असाधारण )

प्राधिकार से प्रकाशित

भोपाल , सोमवार, दिनांक 7 दिसम्बर 2020- अग्रहायण 16 , शक 1942

क्रमांक 479]

सामान्य प्रशासन विभाग

मंत्रालय , वल्लभ भवन, भोपाल

भोपाल, दिनांक 7 दिसम्बर 2020

क्र. एफ. 10-1-2017- एक-4.- श्री राघव सिंह राठौड आत्मज श्री शिवभान सिंह राठौड आयु 27 वर्ष निवासी 11/451 विक्रमपुरा बी.टी.आई. रोड, भिण्ड, जिला भिण्ड, मध्यप्रदेश द्वारा महिला बाल विकास एवं कल्याण तथा अत्याचार निवारण क्षेत्र के अन्तर्गत बेटी बचाओ, महिला अधिकारों की रक्षा, मानसिक निःशक्त एवं बहुविकलांग बच्चों, गुमशुदा अनाथ , बंधुआ मजदूरी से मुक्त कराये गये उत्कृष्ट कार्यों के लिए वर्ष 2015 का " गुरूनानक " राज्य सम्मान प्रदान करने का निर्णय लिया गया है.

2. श्री पुरूषोत्तम पारवानी आत्मज स्व. श्री पूरण दास पारवानी, आयु 34 वर्ष, निवासी पंजाबी मोहल्ला, शुजालपुर मंडी तहसील शुजालपुर, जिला शाजापुर, मध्यप्रदेश द्वारा मानवता की सेवा के क्षेत्र में निःशुल्क रोगी सेवा केन्द्र " हेल्प फार यू" के माध्यम से निर्धन, असहाय, निराश्रित , दिव्यांग , मूक - बधिर व बीमार संकटग्रस्त नागरिकों की सहायता हेतु किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए वर्ष 2016 का " रहीम " राज्य सम्मान पुरस्कार प्रदान करने का निर्णय लिया गया है .

3. राज्य शासन द्वारा उपरोक्त 02 व्यक्तियों का उनके नाम के सम्मुख अंकित सम्मान के साथ पुरस्कार राशि रुपये 50,000/- (रुपये पचास हजार ) प्रत्येक को प्रदान करने की घोषणा की जाती है.

घोषित पुरस्कार का वितरण जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में किया जाएगा.

मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

डी. के. नागेन्द्र, उपसचिव.

957

नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री , मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय, भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित- 2020.

Cite this issue. Madhya Pradesh Gazette, Government of Madhya Pradesh, 07 December 2020. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.madhya.2020-12-07.479.Extraordinary/. Archive identifier in.gazette.madhya.2020-12-07.479.Extraordinary.