Servants of Knowledge
Madhya Pradesh Gazette · Government of Madhya Pradesh

लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी (संशोधन) अध्‍यादेश 2021

Published 12 January 2021

Department
विधि और विधायी कार्य
Type
Extraordinary
Gazette no.
19
Identifier
in.gazette.madhya.2021-01-12.19.Extraordinary
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है .

ध्य प्रदेश शासन

सत्यमेव जयते

मध्यप्रदेश राजपत्र

(असाधारण )

प्राधिकार से प्रकाशित

क्रमांक 19 ]

भोपाल , मंगलवार, दिनांक 12 जनवरी 2021-पौष 22 , शक 1942

विधि और विधायी कार्य विभाग

भोपाल , दिनांक 12 जनवरी 2021

क्र. 559-21-इक्कीस अ( प्रा. ) .- भारत के संविधान के अनुच्छेद 213 के अधीन मध्यप्रदेश के राज्यपाल द्वारा प्रख्यापित किया गया निम्नलिखित अध्यादेश सर्वसाधारण की जानकारी हेतु प्रकाशित किया जाता है..

मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार , आर. पी. गुप्ता, अवर सचिव.

मध्यप्रदेश अध्यादेश

क्रमांक ९ सन् २०२१

मध्यप्रदेश लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी ( संशोधन ) अध्यादेश , २०२१

विषय-सूची

धाराएं :

१. संक्षिप्त नाम तथा प्रारंभ.

२. मध्यप्रदेश अधिनियम क्रमांक २४ सन् २०१० का अस्थाई रूप से संशोधित किया जाना .

३. धारा २ का स्थापन.

४. धारा ३ का संशोधन.

५. धारा ५ का संशोधन.

37 38

मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 12 जनवरी 2021

मध्यप्रदेश अध्यादेश

क्रमांक ९ सन् २०२१

मध्यप्रदेश लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी ( संशोधन ) अध्यादेश, २०२१ [" मध्यप्रदेश राजपत्र ( असाधारण ) " में दिनांक १२ जनवरी , २०२१ को प्रथम बार प्रकाशित किया गया. ] भारत गणराज्य के इकहत्तरवें वर्ष में राज्यपाल द्वारा प्रख्यापित किया गया.

मध्यप्रदेश लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम, २०१० को और संशोधित करने हेतु अध्यादेश.

यतः, राज्य के विधान मण्डल का सत्र चालू नहीं है और मध्यप्रदेश के राज्यपाल का यह समाधान हो गया है कि ऐसी परिस्थितियाँ विद्यमान हैं , जिनके कारण यह आवश्यक हो गया है कि तुरन्त कार्रवाई करें;

अतएव, भारत के संविधान के अनुच्छेद २१३ के खण्ड ( १ ) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए मध्यप्रदेश के राज्यपाल निम्नलिखित अध्यादेश प्रख्यापित करते हैं:-

संक्षिप्त नाम तथा प्रारंभ.

१. ( १ ) इस अध्यादेश का संक्षिप्त नाम मध्यप्रदेश लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी ( संशोधन ) अध्यादेश , २०२१ है.

( २ ) यह अध्यादेश २ नवंबर , २०२० से प्रवृत्त हुआ समझा जाएगा.

२. इस अध्यादेश के प्रवर्तन की कालावधि के दौरान , मध्यप्रदेश लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम, २०१० ( क्रमांक २४ सन् २०१० ) ( जो इसमें इसके पश्चात् मूल अधिनियम के नाम से निर्दिष्ट है ) धारा ३ से ५ में विनिर्दिष्ट संशोधनों के अध्यधीन रहते हुए प्रभावी होगा .

मध्यप्रदेश अधिनियम क्रमांक २४ सन् २०१० का अस्थाई रूप से संशोधित किया जाना.

धारा २ का स्थापन .

३. मूल अधिनियम की धारा २ के स्थान पर, निम्नलिखित धारा स्थापित की जाए, अर्थात्ः- "२. इस अधिनियम में, जब तक कि संदर्भ से अन्यथा अपेक्षित न हो:-

परिभाषाएं.

(क) " आवेदन प्ररूप " से अभिप्रेत है , कोई आवेदन , जो आवेदक द्वारा पदाभिहित पोर्टल पर भरा जाएगा;

(ख) " मान्य अनुमोदन " से अभिप्रेत है, धारा ५ की उपधारा ( ३ ) के अनुसार उत्पन्न कोई अनुमोदन, जो पदाभिहित पोर्टल द्वारा किसी व्यक्ति के हस्तक्षेप के बिना हो;

(ग) " पदाभिहित इकाई " से अभिप्रेत है, पदाभिहित पोर्टल के प्रशासन के लिए राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित कोई इकाई;

(घ) " पदाभिहित अधिकारी " से अभिप्रेत है, धारा ३ के अधीन सेवा प्रदान करने के लिये इस रूप में अधिसूचित कोई अधिकारी;

(ङ) " पदाभिहित पोर्टल " से अभिप्रेत है , पदाभिहित इकाई द्वारा सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से अनुरक्षित कोई इलेक्ट्रानिक पद्धति;

(च ) " पात्र व्यक्ति" से अभिप्रेत है , अधिसूचित सेवाएं प्राप्त करने के लिए पात्र कोई व्यक्ति;

38(1)

मध्यप्रदेश राजपत्र , दिनांक 12 जनवरी 2021

(छ) " प्रथम अपील अधिकारी " से अभिप्रेत है, कोई अधिकारी जो धारा ३ के अधीन इस रूप में अधिसूचित किया गया है.

(ज) " कपट" से अभिप्रेत है, ऐसा कृत्य जो भारतीय दण्ड संहिता, १८६० ( १८६० का ४५ ) की धारा ४२१ अथवा भारतीय संविदा अधिनियम, १८७२ ( १८७२ का ९ ) की धारा १७ के अधीन परिभाषित है;

(झ ) " विहित " से अभिप्रेत है, इस अधिनियम के अधीन बनाए गए नियमों द्वारा विहित;

(ञ ) " सेवा का अधिकार " से अभिप्रेत है, धारा ४ के अधीन नियत समय - सीमा के भीतर सेवा अभिप्राप्त करने का अधिकार;

(ट) " द्वितीय अपील प्राधिकारी " से अभिप्रेत है, धारा ३ के अधीन इस रूप में अधिसूचित कोई अधिकारी;

(ठ) " सेवा " जिसमें अनुमतियां सम्मिलित हैं, से अभिप्रेत है, धारा ३ के अधीन अधिसूचित कोई सेवा;

(ड) " राज्य सरकार " से अभिप्रेत है, मध्यप्रदेश सरकार;

(ढ) " नियत समय - सीमा " से अभिप्रेत है , अधिकतम समय जिसके भीतर धारा ३ के अधीन यथा अधिसूचित पदाभिहित अधिकारी द्वारा सेवा प्रदाय की जानी है या प्रथम अपील अधिकारी द्वारा अपील का विनिश्चय किया जाना है. ".

४. मूल अधिनियम की धारा ३ के प्रारंभिक पैराग्राफ को उसकी उपधारा ( १ ) के रूप में क्रमांकित किया जाए और उसके पश्चात्, निम्नलिखित उपधारा जोड़ी जाए, अर्थात्ः- धारा ३ का संशोधन.

" ( २ ) राज्य सरकार, समय - समय पर , उन सेवाओं को अधिसूचित कर सकेगी जिनको कि मान्य अनुमोदन के उपबंध लागू होंगे.".

५. मूल अधिनियम की धारा ५ में, उपधारा ( २ ) के पश्चात्, निम्नलिखित उप धाराएं जोड़ी जाएं. अर्थात्:- धारा ५ का संशोधन.

" ( ३ ) यदि पदाभिहित अधिकारी , धारा ३ की उपधारा ( २ ) के अधीन अधिसूचित किसी सेवा के लिए प्राप्त आवेदनों का, नियत समय सीमा के भीतर विनिश्चय करने में असफल रहता है तो , ऐसी सेवा के लिए मान्य अनुमोदन पदाभिहित पोर्टल द्वारा उत्पन्न किया जाएगा . ऐसे मान्य अनुमोदन की कानूनी वैधता, पदाभिहित अधिकारी द्वारा प्रदान किए गए अनुमोदन के समान ही होगी.

(४) उपधारा ( ३ ) के अधीन उत्पन्न किया गया अनुमोदन इस अधिनियम की धारा ६ तथा धारा ७ के उपबंधों को आकर्षित नहीं करेगा .

(५ ) कपटपूर्ण कृत्य या मिथ्या जानकारी प्रस्तुत करके प्राप्त की गई सेवा की दशा में, पदाभिहित अधिकारी उसको तत्काल प्रभाव से प्रतिसंहरण करेगा . ".

आनंदीबेन पटेल

राज्यपाल भोपाल :

मध्यप्रदेश.

तारीख ७ जनवरी , सन् २०२१ मध्यप्रदेश राजपत्र , दिनांक 12 जनवरी 2021

38 (2)

भोपाल, दिनांक 12 जनवरी 2021

क्र. 559-21 -इक्कीस- अ( प्रा. ) .- भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड ( 3 ) के अनुसरण में मध्यप्रदेश लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी ( संशोधन ) अध्यादेश , 2021 ( क्रमांक 9 सन् 2021 ) का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्वारा प्रकाशित किया जाता है.

मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, आर. पी. गुप्ता, अवर सचिव.

MADHYA PRADESH ORDINANCE

No. 9 OF 2021

THE MADHYA PRADESH LOK SEWAON KE PRADAN KI GUARANTEE ( SANSHODHAN )

ADHYADESH , 2021

TABLE OF CONTENTS

Sections :

1. Short title and commencement ;

2. Madhya Pradesh Act No. 24 of 2010 to be temporarily amended.

3 . Substitution of Section 2 .

4. Amendment of Section 3.

5. Amendment of Section 5 .

MADHYA PRADESH ORDINANCE

No. 9 OF 2021

THE MADHYA PRADESH LOK SEWAON KE PRADAN KI GUARANTEE ( SANSHODHAN )

ADHYADESH , 2021

[First published in the "Madhya Pradesh Gazette ( Extra - ordinary ) " , dated the 12th January, 2021. ] Promulgated by the Governor in the seventy first year of the Republic of India .

AN ORDINANCE FURTHER TO AMEND THE MADHYA PRADESH LOK SEWAON KE PRADAN KI GUARANTEE ADHINIYAM , 2010.

WHEREAS , the State Legislature is not in session and the Governor of Madhya Pradesh is satisfied that circumstances exist which render it necessary to take immediate action;

NOW, THEREFORE , in exercise of the powers conferred by clause ( 1 ) of Article 213 of the Constitution of India , the Governor of Madhya Pradesh is pleased to promulgate the following Ordinance :-

Short title commencement .

1. ( 1) This Ordinance may be called the Madhya Pradesh Lok Sewaon Ke Pradan Ki Guarantee (Sanshodhan ) Adhyadesh , 2021 .

(2) It shall be deemed to have come into force on the 2nd November, 2020 .

38( 3)

मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 12 जनवरी 2021

2. During the period of operation of this Ordinance , the Madhya Pradesh Lok Sewaon Ke Pradan Ki Guarantee Adhiniyam , 2010 ( No. 24 of 2010) ( hereinafter referred to as the principal Act) shall have effect subject to the amendments specified in Sections 3 to 5.

Madhya Pradesh Act No. 24 of 2010 to be temporarily amended .

3. For Section 2 of the principal Act, the following section shall be substituted , namely : - Substitution of Section 2 .

Definitions .

2. In this Act , unless the context otherwise requires :-

(a) "application form " means an application which shall be filled on designated portal by the applicant ;

(b) "deemed approval " means an approval generated in accordance with sub - section (3) of Section 5 by the designated portal without the intervention of any person;

(c) "designated entity " means an entity notified by the State Government for administering the designated portal ;

(d) "designated officer " means an officer so notified for providing the service under Section 3 ;

(e) "designated protal " means an electronic system maintained by the designated entity for the purpose of delivering services;

(f) " eligible person " means any person eligible for receiving notified services ;

(g) "first appeal officer " means an officer who is notified as such under Section 3 ;

(h) "fraud" means as act defined under Section 421 of the Indian Penal Code , 1860 (No. 45 of 1860 ) or under Section 17 of the Indian Contract Act , 1872 ( No. 9 of 1872) ;

(i) "prescribed " means prescribed by the rules made under this Act ;

(j) "right to service " means right to obtain the service within the stipulated time limit under section 4;

(k) "second appellate authority " means an officer notified , as such under section 3 ;

(1) "service " which includes permissions , means any service notified under section 3 ;

"State Government " means the Government of Madhya Pradesh;

(m)

(n) "stipulated time limit " means maximum time within which the service is to be provided by the designated officer or the appeal is to be decided by the firstappeal officer as notified under Section 3 .

Amendment of section 3 .

4. The opening paragraph of section 3 of the principal Act shall be numbered as sub - section (1) thereof and thereafter the following sub- section shall be added , namely :-

"(2) the State Government may, from time to time , notify services to which provision of deemed approval shall apply. " .

मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 12 जनवरी 2021

38(4)

Amendment of section 5 .

5. In Section 5 of the principal Act , after sub- section (2 ) the following sub - sections shall be added , namely :-

"(3) If designated officer fails to take a decision within the stipulated time- limit on the applications received for a service notified under sub - section ( 2 ) of Section 3 , then the deemed approval for such service shall be generated by the designated portal . Such deemed approval shall have the same force of law as the approval duly granted by the designated officer .

(4) Approval generated under sub - section (3 ) shall not attract provisions of Section 6 and Section 7 of this Act .

(5) In case where the service was received by fraudulent act or submission of false information, the designated officer shall revoke the same with immediate effect ." .

ANANDIBEN PATEL Governor Madhya Pradesh .

BHOPAL : Dated, the 7th January , 2021

नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री, मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय, भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित- 2021

Cite this issue. Madhya Pradesh Gazette, Government of Madhya Pradesh, 12 January 2021. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.madhya.2021-01-12.19.Extraordinary/. Archive identifier in.gazette.madhya.2021-01-12.19.Extraordinary.