Servants of Knowledge
Madhya Pradesh Gazette · Government of Madhya Pradesh

(संशोधन) मध्‍यप्रदेश कारखाना नियम 1962...

Published 08 February 2021

Department
श्रम
Type
Extraordinary
Gazette no.
60
Identifier
in.gazette.madhya.2021-02-08.60.Extraordinary
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है .

मध्यप्रदे श शासन

सत्यमेव जयते

मध्यप्रदेश राजपत्र

(असाधारण )

प्राधिकार से प्रकाशित

भोपाल , सोमवार, दिनांक 8 फरवरी 2021 - माघ 19 , शक 1942

क्रमांक 60 ]

श्रम विभाग

मंत्रालय, वल्लभ भवन , भोपाल

भोपाल, दिनांक 8 फरवरी 2021

क्र. एफ 01-02-2020 - ए- सोलह. कारखाना अधिनियम , 1948 ( 1948 का 63 ) की धारा 6 और धारा 112 द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, एतद्वारा , मध्यप्रदेश कारखाना नियम, 1962 में निम्नलिखित संशोधन करती है, जिनका उक्त अधिनियम की धारा 115 द्वारा अपेक्षित किए गए अनुसार पूर्व में प्रकाशन किया जा चुका है, अर्थात्ः-

संशोधन

उक्त नियमों में, -

(1 ) नियम 6 में, -

(1 ) उप - नियम ( 1 ) में, शब्द " प्ररूप 4 में से दो प्रति " के स्थान पर, शब्द तथा अंक " मध्यप्रदेश शासन , श्रम विभाग , के अधिकारिक वेब पोर्टल ( www.labour.mp.gov.in ) पर उपलब्ध ऑनलाइन प्ररूप 4 " स्थापित किए जाए.

(2) उप- नियम ( 1 ) में, शब्द " नीचे दी गई अनुसूची में उल्लिखित फीस की रकम " के स्थान पर शब्द " आवेदन अनुसार ऐसे केलेण्डर वर्षों के रजिस्ट्रीकरण के लिए लागू नीचे दी गई अनुसूची में उल्लिखित कुल फीस की रकम " स्थापित किए जाए.

(3) उप - नियम ( 2 ) में, शब्द " कारखाने का रजिस्ट्रेशन करके प्ररूप 3 में " के स्थान पर , शब्द तथा अंक " कारखाने का रजिस्ट्रीकरण करके दस या अधिक वर्षों जैसा की राज्य सरकार द्वारा विहित किया जाए, ऑनलाइन प्ररूप 3 में " स्थापित किए जाए.

No. F. 01-02-2021 - A- XVI . In exercise of the powers conferred by Section 6 and Section 112 of the Factories Act, 1948 ( No. LXIII of 1948 ) , the State Government, hereby, makes the following amendment in the Madhya Pradesh Factories Rules , 1962 , the same having been previously published as required by Section 115 of the said Act namely:-

119 मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 8 फरवरी 2021

120

AMENDMENT

In the said rules ,-

1. In rule 6 ,-

(1) In sub rule ( 1 ) , for the words and figure "Form No. 4, in duplicate " , the words " online form no . 4 available on official portal of the Labour Department, Government of Madhya Pradesh (www.labour . mp . gov.in ) " shall be substituted .

(2) In sub rule ( 1 ) , for the words " amount of fee as specified in the Schedule below " , the words " total amount of fees as for such calendar years as applicable for such registration " shall be substituted .

(3) In sub rule (2 ) the words and figure " register the factory and grant a licence in form no . 3 " , the words and figure " register the factory and grant a licence online in form no . 3 for ten years or more as may be precribed by the State Government " , shall be substituted .

मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, छोटे सिंह , उपसचिव .

नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री , मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय, भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित- 2021 .

Cite this issue. Madhya Pradesh Gazette, Government of Madhya Pradesh, 08 February 2021. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.madhya.2021-02-08.60.Extraordinary/. Archive identifier in.gazette.madhya.2021-02-08.60.Extraordinary.