इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है .
मध्य प्रदे श
शासन
सत्यमेव जयते
मध्यप्रदेश राजपत्र
(असाधारण )
प्राधिकार से प्रकाशित
क्रमांक 141 ]
भोपाल , बुधवार, दिनांक 10 मार्च 2021 - फाल्गुन 19 , शक 1942
लोक सेवा प्रबंधन विभाग
मंत्रालय , वल्लभ भवन, भोपाल
भोपाल, दिनांक 10 मार्च 2021
क्र. एफ 2-11-2021-61- लोसेप्र- इकसठ-1- पी.एस.जी.- 14.- मध्यप्रदेश लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम, 2010 (क्रमांक 24 सन् 2010 ) की धारा 3 द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुये, राज्य सरकार, एतद्वारा पूर्व में जारी अधिसूचना क्रमांक- 2-13-2012-61-लो.से.प्र. पी.एस.जी.-04, दिनांक 10 अप्रैल , 2013 में राजस्व विभाग द्वारा प्रदाय की जाने वाली सेवाओं को अधिसूचित किया गया है.
2. राज्य सरकार , एतद्वारा , राजस्व विभाग की सेवा क्रमांक 4.13 " भूमि का सीमांकन करना " की पूर्व में जारी अधिसूचना क्रमांक- 2-13-2012-61- लो.से.प्र. पी.एस.जी.- 04, दिनांक 10 अप्रैल, 2013 के कॉलम 4 " सेवा प्रदान करने की निश्चित समय सीमा " में दर्ज 30 कार्य दिवस को संशोधित करते हुए 45 कार्य दिवस किया जाता है.
मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार , रिपुदमन सिंह भदौरिया, उपसचिव.
281
नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री , मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय , भोपाल में दिन तथा प्रकाशित- 2021 .