मध्यप्रदेश शासन
इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है .
सत्यमेव जयते
मध्यप्रदेश राजपत्र
(असाधारण )
प्राधिकार से प्रकाशित
भोपाल , बुधवार , दिनांक 24 मार्च 2021- चैत्र 3 , शक 1943
क्रमांक 168]
गृह ( सी - अनुभाग ) विभाग
मंत्रालय , वल्लभ भवन, भोपाल
भोपाल, दिनांक 24 मार्च, 2021
क्र. एफ - 35-03-2021- दो- सी- 2.- राज्य शासन , एतद्वारा 55- दमोह विधान सभा उप निर्वाचन 2021 के लिये निम्नलिखित पुलिस अधिकारियों की सेवाएं शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु भारत निर्वाचन आयोग को प्रतिनियुक्ति पर सौंपता है , उन्हें लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 28 ( क ) के लिये नामांकित अधिकारी माना जावेगाः-
1. पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश भोपाल .
2. पुलिस महानिदेशक के अधीनस्थ निर्वाचन कार्य से जुड़े पुलिस मुख्यालय के अधिकारीगण .
3. अति. पुलिस महानिदेशक/जोनल पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस उप महानिरीक्षक, सागर .
4. पुलिस अधीक्षक, जिला दमोह व उनके अधीनस्थ निर्वाचन कार्य में लगे पुलिस अधिकारी.
मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
प्रीति यादव, उपसचिव.
335
नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री , मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय, भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित- 2021 .