Servants of Knowledge
Madhya Pradesh Gazette · Government of Madhya Pradesh

(संशोधन) मध्‍यप्रदेश माल और सेवा कर नियम 2017...

Published 08 July 2021

Department
वाणिज्यिक कर
Type
Extraordinary
Gazette no.
281
Identifier
in.gazette.madhya.2021-07-08.281.Extraordinary
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

ध्य प्रदेश

शास

इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है .

सत्यमेव जयते

मध्यप्रदेश राजपत्र

(असाधारण )

प्राधिकार से प्रकाशित

क्रमांक 281 ]

भोपाल , गुरुवार , दिनांक 8 जुलाई 2021 - आषाढ़ 17 , शक 1943

वाणिज्यिक कर विभाग

मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल

भोपाल , दिनांक 8 जुलाई 2021

क्र. एफ ए 3-06-2021-1-पांच ( 41 ) .- मध्यप्रदेश माल और सेवा कर अधिनियम , 2017 ( 2017 का 12 ) की धारा 164 द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, परिषद् की अनुशंसाओं पर, मध्यप्रदेश माल और सेवा कर नियम, 2017 , को और संशोधन करने हेतु निम्नलिखित नियम बनाती है, अर्थात्ः-

1. संक्षिप्त नाम और प्रारंभ.-( 1 ) इन नियमों का संक्षिप्त नाम मध्यप्रदेश माल और सेवा कर ( संशोधन ) नियम, 2021 है.

(2 ) ये नियम 01 मई 2021 से प्रवृत्त हुए समझे जाएंगे.

2. उक्त नियमों में, -

(एक) नियम 36 में, उप- नियम (4 ) में, प्रथम परंतुक में, " पूर्ण विराम " के स्थान पर " कोलन " स्थापित किया जाए तत्पश्चात्, निम्नलिखित परंतुक अंतःस्थापित किया जाए, अर्थात्ः-

" परन्तु यह भी कि उक्त शर्त अप्रैल और मई, 2021 की अवधि के लिए संचयी रूप से लागू होगी और मई , 2021 की कर अवधि के लिए प्ररूप जीएसटीआर -3 ख की विवरणी , उक्त महीनों के इनपुट कर प्रत्यय का उपर्युक्त शर्त के अनुसार संचयी रूप से समायोजन करके प्रस्तुत की जाएगी . ";

(दो) नियम 59 में, उप - नियम ( 2 ) में, निम्नलिखित परन्तुक अंतःस्थापित किया जाए, अर्थात्ः-

" परन्तु रजिस्ट्रीकृत व्यक्ति, माह अप्रैल , 2021 के लिए, बीजक प्रस्तुत करने की सुविधा का उपयोग करते हुए, उक्त ब्यौरों को, मई 2021 के पहले दिन से मई, 2021 के 28वें दिन तक प्रस्तुत कर सकेगा. " .

मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, आर. पी. श्रीवास्तव, उपसचिव.

561 562

मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 8 जुलाई 2021

भोपाल, दिनांक 8 जुलाई 2021

क्र. एफ ए 3-06-2021-1- पांच (41 ) .- भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड ( 3 ) के अनुसरण में, इस आशय का अधिसूचना क्रमांक एफ ए 3-06-2021-1- पांच ( 41 ) , दिनांक 08 जुलाई 2021 का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्वारा प्रकाशित किया जाता है.

मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, आर. पी. श्रीवास्तव, उपसचिव.

Bhopal , the 8th July 2021

No. F A 3-06-2021-1 -V(41 ) . In exercise of the powers conferred by Section 164 of the Madhya Pradesh Goods and Services Tax Act, 2017 ( 12 of 2017 ) , the State Government , on the recommendations of the Council , hereby, makes the following rules further to amend the Madhya Pradesh Goods and Services Tax Rules , 2017 , namely:-

1. Short title and commencement . ( 1 ) These rules may be called the Madhya Pradesh Goods and Services Tax (Amendment) Rules , 2021 .

(2) These rules shall be deemed to have come into force on 01st May 2021 .

2. In the said rules ,-

(i) In rule 36 , in sub- rule (4) , in first proviso , for "full stop " , " colon " shall be substituted and thereafter the following proviso shall be inserted , namley:-

"Provided further that such condition shall apply cumulatively for the period April and May , 2021 and the return in FORM GSTR - 3B for the tax period May, 2021 shall be furnished with the cumulative adjustment of input tax credit for the said months in accordance with the conditions above ." ;

(ii) In rule 59 , in sub- rule ( 2) , the following proviso shall be inserted , namely :-

"Provided that a registered person may furnish such details , for the month of April , 2021 , using IFF from the 1st day of May, 2021 till 28th of May , 2021." .

By order and in the name of the Governor of Madhya Pradesh , R. P. SHRIVASTAVA, Dy . Secy .

नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री , मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय, भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित- 2021 .

Cite this issue. Madhya Pradesh Gazette, Government of Madhya Pradesh, 08 July 2021. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.madhya.2021-07-08.281.Extraordinary/. Archive identifier in.gazette.madhya.2021-07-08.281.Extraordinary.