शास
इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है .
सत्यमेव जयते
मध्यप्रदेश राजपत्र
(असाधारण )
प्राधिकार से प्रकाशित
भोपाल , गुरुवार , दिनांक 8 जुलाई 2021 - आषाढ़ 17 , शक 1943
क्रमांक 285]
वाणिज्यिक कर विभाग
मंत्रालय , वल्लभ भवन , भोपाल
भोपाल , दिनांक 8 जुलाई 2021
क्र. एफ- ए- 3-93-2017-1- पांच (45 ). मध्यप्रदेश माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 (क्रमांक 19 सन् 2017) ( जिसे इसके पश्चात् इस अधिसूचना में उक्त अधिनियम कहा गया है) की धारा -128 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए , राज्य सरकार , परिषद् की सिफारिशों पर, इस विभाग की अधिसूचना क्रमांक एफ ए 3-93-2017-1- पांच (162) , दिनांक 29 दिसम्बर 2017 में निम्नलिखित और संशोधन करती है , अर्थात्ः-
उक्त अधिसूचना में, चौथे परंतुक के पश्चात् निम्नलिखित परंतुक को अंतःस्थापित किया जाएगा , अर्थात्ः- "परंतु यह भी कि उक्त अधिनियम की धारा 47 के अधीन वित्तीय वर्ष 2021-22 और उसके आगे की अवधि के लिए रजिस्ट्रीकृत व्यक्तियों द्वारा देय विलंब फीस की कुल राशि, जो देय तिथि तक प्ररूप जीएसटीआर -4 में विवरणी प्रस्तुत करने में विफल रहते हैं, का अधित्यजन कर दिया जाएगा,-
(i ) जो कि दो सौ पचास रुपए से अधिक है जहां उक्त विवरणी में देय राज्य कर की कुल राशि शून्य है;
(ii) जो कि एक हजार रुपये से अधिक है, उन रजिस्ट्रीकृत व्यक्तियों के लिए , जो कि (i) में शामिल व्यक्तियों के अलावा है. ".
मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
आर.पी. श्रीवास्तव, उपसचिव.
भोपाल , दिनांक 8 जुलाई 2021
क्र. एफ- ए- 3-93-2017-1 - पांच (45) . भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3 ) के अनुसरण में, इस आशय की अधिसूचना क्रमांक एफ ए 3-93-2017-1- पांच (45) , दिनांक 08 जुलाई 2021 का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्वारा प्रकाशित किया जाता है ।
मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, आर.पी. श्रीवास्तव, उपसचिव.
569 570
मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 8 जुलाई 2021
Bhopal, the 8th July 2021
No. F -A3-93-2017-1 - V( 45) .- In exercise of the powers conferred by Section 128 of the Madhya Pradesh Goods And Services Tax Act , 2017 (No. 19 of2017 ) (hereafter in this notification referred to as the said Act) , the State Government , on the recommendations of the Council , hereby makes the following further amendments in this department's notification No. F-A3-93-2017-1 - V( 162) , dated the 29th December 2017 , namely:-
In the said notification, after the fourth proviso, the following proviso shall be inserted, namely:-
"Provided also that the total amount of late fee payable under Section 47 of the said Act for financial year 2021-22 onwards, by the registered persons who fail to furnish the return in FORM GSTR- 4 by the due date , shall stand waived,-
(i)which is in excess of two hundred and fifty rupees where the total amount of state tax payable in the said return is nil;
(ii) which is in excess of one thousand rupees for the registered persons other than those covered under clause (i) ." .
By order and in the name of the Governor of Madhya Pradesh , R. P. SHRIVASTAVA , Dy. Secy.
नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री, मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय , भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित-2021 .