मध्यप्रदेश शासन
इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है .
सत्यमेव जयते
मध्यप्रदेश राजपत्र
(असाधारण )
प्राधिकार से प्रकाशित
क्रमांक 293]
भोपाल, सोमवार , दिनांक 12 जुलाई 2021- आषाढ़ 21 , शक 1943
मध्यप्रदेश विधान सभा सचिवालय
भोपाल , दिनांक 12 जुलाई 2021 ( आषाढ़ 21 , 1943)
क्र. 10455 - मप्रविस - 15 - विधान-2021 .- राज्यपाल महोदय का निम्नलिखित आदेश दिनांक 12 जुलाई 2021 सर्वसाधारण की जानकारी के लिए प्रकाशित किया जाता है:-
" संविधान के अनुच्छेद 174 के खण्ड ( 1 ) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, मैं, एतद्वारा इस राज्य की विधान सभा को सोमवार, दिनांक 9 अगस्त 2021 को पूर्वाह्न 11.00 बजे भोपाल में समवेत् होने के लिए आमंत्रित करता हूँ.
भोपाल :
मंगुभाई छ. पटेल राज्यपाल, मध्यप्रदेश.".
दिनांक 12 जुलाई 2021
ए. पी. सिंह प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश विधान सभा.
585
नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री, मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय, भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित- 2021 .