इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है .
मध्य प्रदेश
शासन
सत्यमेव जयते
मध्यप्रदेश राजपत्र
(असाधारण )
प्राधिकार से प्रकाशित
क्रमांक 354]
भोपाल , गुरुवार, दिनांक 2 सितम्बर 2021 - भाद्र 11 , शक 1943
तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग
मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल
भोपाल , दिनांक 2 सितम्बर 2021
शुद्धिपत्र
क्र. एफ 1-35-2014 - बयालीस- ( 1 ) .- विभागीय समसंख्यक अधिसूचना दिनांक 18 अगस्त 2021 के द्वारा मध्यप्रदेश सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1973 ( क्रमांक 44 सन् 1973 ) की धारा 43 की उपधारा ( 1 ) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, एतद्वारा, मध्यप्रदेश तकनीकी शिक्षा इंजीनियरिंग महाविद्यालय ( अध्यापन संवर्ग ) सेवा ( भर्ती ) नियम, 2004 के संशोधन संबंधित अधिसूचना जारी की गई है, उक्त अधिसूचना के बिन्दु क्रमांक -4 में पोलीटेक्निक के स्थान पर अभियांत्रिकी पढ़ा जाये एवं अंग्रेजी अधिसूचना के बिन्दु क्रमांक -4 में Polytechnic के स्थान पर Engineering पढ़ा जाये .
मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, एम. आर. धाकड़, अपर सचिव.
707
नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री , मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय, भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित- 2021 .