मध्यप्रदश शासन
इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है.
सत्यमेव जयते
मध्यप्रदेश राजपत्र
(असाधारण )
प्राधिकार से प्रकाशित
भोपाल, शनिवार, दिनांक 4 दिसम्बर 2021- अग्रहायण 13 , शक 1943
क्रमांक 477]
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग
मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल
भोपाल , दिनांक 4 दिसम्बर 2021
क्र. पं.रा. - पंचायत- 2021-14841.-अनुसूचित क्षेत्रों में पंचायतों के लिए विशिष्ट उपबन्ध के प्रावधानों के अनुक्रम में, मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम, 1993 ( क्रमांक 1 सन् 1994 ) की धारा 129 ख ( 1 ) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, एतद्वारा , अनुसूचित क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले सभी राजस्व ग्रामों को धारा 129क ( ख ) में परिभाषित ग्राम के रूप में अधिसूचित करती है:
परन्तु ऐसी अधिसूचित ग्राम सभा, मध्यप्रदेश अनुसूचित क्षेत्र की ग्राम सभा ( गठन , सम्मिलन की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन ) नियम, 1998 के नियम 4 के तहत अधिसूचित होने पर, उपरोक्तानुसार अधिसूचित ग्राम के बारे में जारी यह अधिसूचना संशोधित मानी जावेगी .
मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, उमाकांत उमराव , प्रमुख सचिव.
953
नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री, मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय , भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित-2021 .