Servants of Knowledge
Madhya Pradesh Gazette · Government of Madhya Pradesh

(संशोधन) अधिसूचना क्रमांक एफ ए-3-32-2017-1-पांच (72)भोपाल दिनांक 21 जुलाई 2017....

Published 16 December 2021

Department
वाणिज्यिक कर
Type
Extraordinary
Gazette no.
486
Identifier
in.gazette.madhya.2021-12-16.486.Extraordinary
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

ध्य प्रदेश शास

इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है .

सत्यमेव जयते

मध्यप्रदेश राजपत्र

(असाधारण )

प्राधिकार से प्रकाशित

भोपाल, गुरुवार, दिनांक 16 दिसम्बर 2021 -अग्रहायण 25, शक 1943

क्रमांक 486]

वाणिज्यिक कर विभाग मंत्रालय , वल्लभ भवन, भोपाल भोपाल, दिनांक 16 दिसम्बर 2021

क्रमांक एफ ए 3-32/2017/1 /पांच (87) : मध्यप्रदेश माल एवं सेवा कर अधिनियम , 2017 (2017 का 19) की धारा 9 की उप धारा ( 1 ) , उप धारा (3) और उप धारा (4) , धारा 11 की उप धारा (1 ) , धारा 15 की उप धारा (5) , धारा 16 की उप धारा (1 ) और धारा 148 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए , राज्य सरकार , इस बात से संतुष्ट होते हुए की ऐसा करना जनहित में आवश्यक है और जीएसटी परिषद की सिफारिशों के आधार पर , एत‌द्वारा , इस विभाग की अधिसूचना क्रमांक एफ ए-3-32/2017/ 1 /पांच(72) भोपाल दिनांक 21 जुलाई , 2017 में और आगे भी निम्नलिखित संशोधन करती है, यथाः-

उक्त अधिसूचना में, सारणी में, -

(i ) क्रम संख्या 3 के समक्ष, -

1 ) कॉलम (3 ) में , शीर्षक 'सेवा का वर्णन' में, मद ( iii) में, शब्दों और प्रतीकों "संघ राज्य क्षेत्र , स्थानीय प्राधिकरण , सरकारी प्राधिकरण अथवा सरकारी निकाय" के स्थान पर , शब्दों और प्रतीकों "संघ राज्य क्षेत्र अथवा स्थानीय प्राधिकरण " को प्रतिस्थापित किया जाएगा;

2) कॉलम (3) में , शीर्षक ' सेवा का वर्णन' में, मद (vi ) में , शब्दों और प्रतीकों "संघ शासित क्षेत्र , किसी स्थानीय प्राधिकरण , किसी सरकारी प्राधिकरण अथवा किसी सरकारी निकाय" के स्थान पर, शब्दों और प्रतीकों" संघ राज्य क्षेत्र अथवा स्थानीय प्राधिकरण " को प्रतिस्थापित किया जाएगा;

971 मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 16 दिसम्बर 2021

972

3) कॉलम (3 ) में, शीर्षक 'सेवा का वर्णन' में , मद (vii) में, शब्दों और प्रतीकों "संघ राज्य क्षेत्र, स्थानीय प्राधिकरण , एक सरकारी प्राधिकरण या किसी सरकारी इकाई" के स्थान पर, शब्दों और प्रतीकों "संघ राज्य क्षेत्र अथवा स्थानीय प्राधिकरण " को प्रतिस्थापित किया जाएगा;

4) कॉलम (3) में , शीर्षक ' सेवा का वर्णन' में, मद ( ix) और (x) में , शब्दों और प्रतीकों "संघ राज्य या किसी स्थानीय प्राधिकरण या सरकारी प्राधिकरण या किसी सरकारी निकाय " के स्थान पर , शब्दों और प्रतीकों "संघ राज्य क्षेत्र या स्थानीय प्राधिकरण " को प्रतिस्थापित किया जाएगा;

5) कॉलम (5) में , शीर्षक ' शर्त' में , मद (iii) , (vi ) , (vii ), ( ix) और (x) के सामने की प्रविष्टियों का लोप किया जाएगा;

(ii) क्रम संख्या 26 के समक्ष , कॉलम (3) में, शीर्षक 'सेवा का वर्णन' में, मद (i) में, उप मद (ख ) में , शब्दों "वस्त्र एवं वस्त्र उत्पाद" के पश्चात्, प्रतीकों और शब्दों" , उनकी रंगाई या छपाई के माध्यम से सेवाओं को छोड़कर , " को अंतःस्थापित किया जाएगा।

2. यह अधिसूचना 01 जनवरी , 2022 से लागू होगी ।

मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, आर. पी. श्रीवास्तव, उपसचिव.

भोपाल, दिनांक 16 दिसम्बर 2021

क्र. एफ ए- 3-32-2017-1- पांच. भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3) के अनुसरण में, इस आशय की अधिसूचना क्रमांक एफ ए-3-32-2017-1 - पांच (87) , दिनांक 16 दिसम्बर 2021 का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्वारा प्रकाशित किया जाता है.

मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, आर. पी. श्रीवास्तव, उपसचिव.

972(1)

मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 16 दिसम्बर 2021

Bhopal , the 16th December 2021

No. F A 3-32/20171/ 1V (87) : In exercise of the powers conferred by sub - section (1 ), sub- section (3) and sub- section (4) of section 9, sub - section (1 ) of section 11 , sub - section (5) of section 15, sub -section ( 1 ) of section 16 and section 148 of the Madhya Pradesh Goods and Services Tax Act , 2017 ( 19 of 2017) , the State Government, on being satisfied that it is necessary in the public interest so to do, on the recommendations of the Council, hereby makes the following amendments further to amend in this department's Notification No. FA3-32-2017-1 -V (41 ) dated the 29th June , 2017 , namely: -

Inthe said notification, in the TABLE, -

(i) against serial number 3 , -

(1) in column (3), in the heading "Description of Service " , in items (iii ), (vi ) , (ix ) and (x) , for the words " Union territory , a local authority , a Governmental Authority or a Government Entity" the words "Union territory or a local authority " shall be substituted;

(2) in column (3 ) , in the heading "Description of Service" , in item (vii ) , for the words "Union territory , local authority , a Governmental Authority or a Government Entity" the words " Union territory or a local authority " shall be substituted;

(3) in column (5) , in the heading " Condition" , the entries against items (iii) , (vi ), (vii) , (ix) and (x) , shall be omitted;

(ii) against serial number 26, in column (3 ) , in the heading "Description of Service " , in item ( i), in clause (b) , after the words , numbers , figures and brackets " Customs Tariff Act, 1975 (51 of 1975) " the words " except services by way of dyeing or printing of the said textile and textile products" shall be inserted.

2. This notification shall come into force with effect from the 1st day of January, 2022.

By order and in the name of the Governor of Madhya Pradesh, R. P. SHRIVASTAVA, Dy. Secy.

नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री, मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय , भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित-2021.

Cite this issue. Madhya Pradesh Gazette, Government of Madhya Pradesh, 16 December 2021. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.madhya.2021-12-16.486.Extraordinary/. Archive identifier in.gazette.madhya.2021-12-16.486.Extraordinary.