Servants of Knowledge
Madhya Pradesh Gazette · Government of Madhya Pradesh

वेट अधिनियम 2002...

Published 11 January 2022

Department
वाणिज्यिक कर
Type
Extraordinary
Gazette no.
16
Identifier
in.gazette.madhya.2022-01-11.16.Extraordinary
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है.

मध्यप्रदेश शासन

सत्यमेव जयते

मध्यप्रदेश राजपत्र

(असाधारण )

प्राधिकार से प्रकाशित

भोपाल , मंगलवार , दिनांक 11 जनवरी 2022- पौष 21 , शक 1943

क्रमांक 16]

वाणिज्यिक कर विभाग

मंत्रालय , वल्लभ भवन , भोपाल

भोपाल, दिनांक 11 जनवरी 2022

क्र. एफ ए 3-20-2021-1- पांच ( 04 ) .-मध्यप्रदेश वेट नियम, 2002 के नियम 11 - क द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए और इस विभाग की अधिसूचना क्र. एफ- ए- 3-14-2010-1- पांच ( 69 ) दिनांक16 अगस्त, 2010 के अधिक्रमण में, राज्य सरकार, एतद्वारा, यह उपबंध करती है कि मध्यप्रदेश वेट अधिनियम, 2002 ( क्रमांक 20 सन् 2002 ) की धारा 17 के अधीन रजिस्ट्रीकरण प्रमाण- पत्र प्रदान किए जाने के लिए आवेदन व्यापारी द्वारा प्ररूप 6 में, इलेक्ट्रानिक रीति में, विभाग की अधिकृत वेब पोर्टल ( www.mptax.mp.gov.in ) के माध्यम से वेब पोर्टल में दिए गए अनुदेशों के अनुसार प्रस्तुत किया जाएगा.

2. व्यापारी द्वारा रजिस्ट्रीकरण प्रमाण - पत्र का आवेदन मध्यप्रदेश वेट नियम, 2002 के नियम 11 - क के अधीन केवल इलेक्ट्रॉनिक रीति से आज्ञापक रूप में फाईल किया जाएगा.

मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, दीपाली रस्तोगी, प्रमुख सचिव.

भोपाल , दिनांक 11 जनवरी 2022

क्र. एफ ए 3-20-2021-1- पांच. भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड ( 3 ) के अनुसरण में, इस आशय की अधिसूचना क्रमांक एफ ए 3-20-2021-1- पांच ( 04) , दिनांक 11 जनवरी , 2022 का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्वारा प्रकाशित किया जाता है.

मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, दीपाली रस्तोगी , प्रमुख सचिव.

31 मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 11 जनवरी 2022

32

Bhopal , the 11th January 2022

No. F A 3-20-2021-1 - V (04 ) .- In exercise of the powers conferred by rule 11 - A of the Madhya Pradesh Vat Rules , 2002 and in supersession of this department's notification No. F- A-3-14-2010-1 - V (69 ) dated 16th August , 2010, the State Government , hereby , provides that an application for grant of registration certificate under section 17 of the Madhya Pradesh Vat Act, 2002 (No. 20 of 2002) shall be furnished by a dealer electronically in Form -6 through the official web portal of the department ( www.mptax.mp.gov.in ) in accordance with the instructions given in the web portal .

2. The application of certificate of registration by a dealer shall mandatorily be filed electronically only under rule 11 - A of the Madhya Pradesh Vat Rules , 2002 .

By order and in the name of the Governor of Madhya Pradesh , DIPALI RASTOGI , Principal Secy .

नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री, मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय, भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित- 2022 .

Cite this issue. Madhya Pradesh Gazette, Government of Madhya Pradesh, 11 January 2022. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.madhya.2022-01-11.16.Extraordinary/. Archive identifier in.gazette.madhya.2022-01-11.16.Extraordinary.