Servants of Knowledge
Madhya Pradesh Gazette · Government of Madhya Pradesh

रीवा जिले की देवतालाब तहसील के सृजन से संबंधित....

Published 28 March 2022

Department
राजस्‍व
Type
Extraordinary
Gazette no.
135
Identifier
in.gazette.madhya.2022-03-28.135.Extraordinary
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है .

मध्यप्रदेश शासन

सत्यमेव जयते

मध्यप्रदेश राजपत्र

(असाधारण )

प्राधिकार से प्रकाशित

भोपाल , सोमवार, दिनांक 28 मार्च 2022- चैत्र 7, शक 1944

क्रमांक 135]

राजस्व विभाग

मंत्रालय , वल्लभ भवन, भोपाल

भोपाल, दिनांक 28 मार्च 2022

क्र. एफ. 01-01-2022 - सात-7.- मध्यप्रदेश राजपत्र क्रमांक 12 , दिनांक 25 मार्च 2022 में प्रकाशित की गई रीवा जिले की देवतालाब तहसील के सृजन से संबंधित प्रारम्भिक अधिसूचना को अतिष्ठित करते हुए, मध्यप्रदेश भू- राजस्व संहिता, 1959 ( क्रमांक 20 सन् 1959 ) की धारा 13 की उपधारा ( 2 ) के परन्तुक में अंतर्विष्ट उपबंध के अनुसरण में, एतद्वारा , यह सूचना दी जाती है कि उक्त धारा की प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, वर्तमान तहसील मऊगंज व तहसील नईगढ़ी , जिला रीवा की सीमाओं को परिवर्तित करने, नवीन तहसील देवतालाब को सृजित करने तथा नीचे दी गई अनुसूची में विनिर्दिष्ट किये गए अनुसार उनकी सीमाओं को परिभाषित करने का प्रस्ताव करती है.

" मध्यप्रदेश राजपत्र " में इस सूचना के प्रकाशित होने की तारीख से तीस दिवस के अवसान होने के पश्चात् प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा तथा इसके संबंध में कोई आपत्तियां या सुझाव उक्त कालावधि अवसान होने के पूर्व लिखित में प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन , राजस्व विभाग को अग्रेषित किये जा सकेंगे:-

अनुसूची

अभियुक्तियां अनु- क्रमांक

परिवर्तनों के पश्चात्तहसील की सीमाएं

(7)

(6)

प्रस्तावित परिवर्तन के पश्चात् तहसील में समाविष्ट क्षेत्रों का विवरण (5)

प्रस्तावित परिवर्तनों के पश्चात् तहसील का नाम एवं उसका मुख्यालय (4)

प्रस्तावित परिवर्तन में अपवर्जित किए जाने वाले क्षेत्रों के विवरण (3)

विद्यमान तहसील का नाम व उसका मुख्यालय (1) (2)

मऊगंज के राजस्व निरीक्षक

मण्डल देवतालाब के पटवारी

तहसील- मऊगंज मुख्यालय- मऊगंज.

1 तहसील मऊगंज मुख्यालय- मऊगंज.

पूर्व- तहसील हनुमना पश्चिम-तहसील गुढ़ उत्तर- तहसील देवतालाब दक्षिण- तहसील चुरहट , जिला सीधी.

हल्का नं. 1 से 15 एवं 47 से 49, राजस्व निरीक्षक मण्डल रतनगवां के पटवारी हल्का नं. 16 से 27, 29 व 56, 57, राजस्व निरीक्षक मण्डल सीतापुर के पटवारी हल्का नं. 40, 42, 43 अपवर्जित होंगे .

तहसील मऊगंज के राजस्व निरीक्षक मण्डल देवतालाब के पटवारी हल्का नं. 50 , 51 राजस्वनिरीक्षक मण्डल रतनगवां के पटवारी हल्का नं. 28, 30 एवं 52से 55 , 58 , 59 , राजस्व निरीक्षक मण्डल सीतापुर के पटवारी हल्का नं. 31 से 39 व 41, 44 से 46 व 60 से 62, निरीक्षक मण्डल मऊगंज के पटवारी हल्का नं . 63 से 85 समाविष्ट होंगे .

269 मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 28 मार्च 2022

270

(7)

(6)

(5)

(4)

(3)

(2)

(1)

पूर्व- तहसील त्योंथर पश्चिम- तहसील मनगवां उत्तर- तहसील त्योंथर दक्षिण-तहसील मऊगंज.

तहसील - नईगढ़ी मुख्यालय नईगढ़ी.

तहसील नईगढ़ी राजस्व निरीक्षक मण्डल खर्रा के पटवारी हल्का नं. 21 से 28 व 54 से 58 अपवर्जित होंगे.

2 तहसील नईगढ़ी मुख्यालय नईगढ़ी.

तहसील नईगढ़ी , राजस्व निरीक्षक मण्डल रामपुर के पटवारी हल्का नं. 1 से 14 व 43 से 53 राजस्व निरीक्षक मण्डल खर्रा के पटवारी हल्का नं . 15 से 20 व 59 से 64, राजस्व निरीक्षक मण्डल मऊगंज के पटवारी हल्का नं. 29 से 42व 68 से 79 समाविष्ट होंगे .

3

पूर्व- शेष तहसील मऊगंज पश्चिम- तहसील मनगवां उत्तर - शेष तहसील नईगढ़ी दक्षिण- तहसील मऊगंज.

तहसील- देवतालाब मुख्यालय- देवतालाब

मऊगंज के राजस्व निरीक्षक मण्डल देवतालाब के पटवारी हल्का नं. 1 से 15 एवं 47 से 49, राजस्व निरीक्षक मण्डल रतनगवां के पटवारी हल्का नं. 16 से 27, 29 व 56, 57, राजस्वनिरीक्षक मण्डल सीतापुर के पटवारी हल्का नं. 40, 42, 43, तहसील नईगढ़ी , राजस्व निरीक्षक मण्डल खर्रा के पटवारी हल्का नं. 21 से 28 व 54 से 58 समाविष्ट होंगे.

जा सके. 2. प्रस्तावित परिवर्तन यह सुनिश्चित करने की दृष्टि से किया जा रहा है कि क्षेत्र का प्रशासन समुचित एवं प्रभावी रूप से किया

मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, चन्द्रशेखर वालिम्बे , उपसचिव.

नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री , मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय , भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित- 2022 .

Cite this issue. Madhya Pradesh Gazette, Government of Madhya Pradesh, 28 March 2022. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.madhya.2022-03-28.135.Extraordinary/. Archive identifier in.gazette.madhya.2022-03-28.135.Extraordinary.