Servants of Knowledge
Madhya Pradesh Gazette · Government of Madhya Pradesh

श्री राममणि शुक्‍ला ( गर्ग-गाड़ा )-सपाक्‍स पार्टी को अपने निर्वाचन का कोई भी व्‍यय लेखा दाखिल न करने के कारण..... तीन वर्ष तक के लिए निरर्हित घोषित...

Published 12 May 2022

Department
विधि और विधायी (निर्वाचन) कार्य
Type
Extraordinary
Gazette no.
244
Identifier
in.gazette.madhya.2022-05-12.244.Extraordinary
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है.

मध्यप्रदेश शासन

सत्यमेव जयते

मध्यप्रदेश राजपत्र

(असाधारण )

प्राधिकार से प्रकाशित

क्रमांक 244]

भोपाल , गुरुवार, दिनांक 12 मई 2022- वैशाख 22 , शक 1944

विधि एवं विधायी ( निर्वाचन ) कार्य विभाग

भोपाल , दिनांक 11 मई 2022

आदेश

फा. क्र. 10-क- चार निरर्हित - 2022-88.- भारत निर्वाचन आयोग के आदेश क्र. 76- म.प्र. वि.स. 2018- पश्चिम -1 , दिनांक 25 अप्रैल 2022 जिसके द्वारा आयोग ने लोक प्रतिधिनियम, 1951 की धारा 10क के तहत विधान सभा निर्वाचन 2018 में 71 - मऊगंज विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र, जिला रीवा से निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी श्री राममणि शुक्ला ( गर्ग - गाड़ा )- सपाक्स पार्टी को अपने निर्वाचन का कोई भी व्यय लेखा दाखिल न करने के कारण " संसद के किसी भी सदन या संघ राज्य क्षेत्र की विधान सभा अथवा विधान परिषद् के लिये सदस्य चुने जाने या होने के लिए " उक्त आदेश की तारीख से तीन वर्ष तक के लिए निरर्हित घोषित किया है, को सर्व-साधारण की जानकारी के लिए प्रकाशित किया जाना है.

प्रमोद कुमार शुक्ला, उपसचिव.

487 मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 12 मई 2022

488

भारत निर्वाचन आयोग

निर्वाचन सदन , अशोक रोड, नई दिल्ली - 110001

दिनांकः 25 अप्रैल, 2022 सं.76/म.प.-वि.स./2018 /पश्चिम-1

5 बैसाख 1944(शक)

आदेश

यतः , भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मध्य प्रदेश राज्य की विधान सभा के साधारण निर्वाचन, 2018 की घोषणा प्रेस नोट संख्या ईसीआई/प्रे .नो./66/2018 दिनांक 06.10.2018 के जरिए की गई थी । कार्यक्रम के अनुसार, मतगणना की तारीख 11.12.2018 थी।

और यतः , लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 78 के अनुसार, निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी को, निर्वाचित अभ्यर्थी के निर्वाचन की तारीख से 30 दिनों के भीतर निर्वाचन व्यय के अपने लेखे की सही प्रति जिला निर्वाचन अधिकारी को दाखिल करनी होती है;

और यतः, संबंधित रिटर्निंग अधिकारी 71 - मऊगंज विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के परिणाम 11.12.2018 को घोषित किए गए थे। इस प्रकार, निर्वाचन व्यय के लेखा दाखिल करने की अन्तिम तारीख 10.01.2019 थी।

और यतः, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मध्य प्रदेश के दिनांक 19.01.2019 के पत्र सं. 10- क/चार/निर्वा.व्यय लेखा/15 -रीवा/ 2019/ 931 द्वारा अग्रेषित जिला निर्वाचन अधिकारी, रीवा जिला, मध्य प्रदेश द्वारा दिनांक 17.01.2019 को प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार श्री राममणि शुक्ला ( गर्ग गाड़ा ), मध्य प्रदेश के 71-मऊगंज विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचन लड़ने वाले सपाक्स पार्टी के अभ्यर्थी, अपने निर्वाचन व्यय का कोई भी लेखा दाखिल करने में असफल रहे ।

और यतः, जिला निर्वाचन अधिकारी , रीवा जिला, मध्य प्रदेश की रिपोर्ट के आधार पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचनों का संचालन नियम, 1961 के नियम 89 के उप नियम (5 ) के अंतर्गत निर्वाचन व्यय प्रस्तुत नहींकरने के लिए श्री राममणि शुक्ला ( गर्ग - गाड़ा ) को कारण बताओ नोटिस दिनांक 03.07.2020 को जारी किया गया था;

और यतः , निर्वाचनों का संचालन नियम, 1961 के नियम 89 के उप- नियम (6) के अनुसार, दिनांक 03.07.2020 के उपर्युक्त कारण बताओ नोटिस के जरिए श्री राममणि शुक्ला ( गर्ग - गाड़ा ) को निदेश दिया गया था कि वे इस नोटिस के प्राप्त होने के 20 दिनों के अंदर आयोग में लेखे न प्रस्तुत कर पाने के कारणों को स्पष्ट `करते हुए लिखित रूप में अपना अभ्यावेदन प्रस्तुत करें और साथ ही, पूर्ण निर्वाचन व्यय का लेखा संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत करें;

488 ( 1)

मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 12 मई 2022

और यतः, उक्त नोटिस उनके अनुपस्थित होने के कारण , 16.08.2020 को 2 गवाहो के सामने उनके घर की दीवार पर चिपका दिया गया था । नोटिस की तामिली रसीद जिला निर्वाचन अधिकारी, रीवा द्वारा दिनांक 28.09.2020 के पत्र संख्या 539 / 15/निर्वा./ES/2020 द्वारा आयोग को प्रस्तुत कर दी गई थी;

और यतः , जिला निर्वाचन अधिकारी , रीवा द्वारा अपने दिनांक 08.03.2021 के पत्र सं. 181/15 /निर्वा./ES/2021 के तहत प्रस्तुत की गई अनुपूरक रिपोर्ट में यह बताया गया है कि श्री राममणि शुक्ला (गर्ग - गाड़ा ) ने आज की तारीख तक न तो कोई भी अभ्यावेदन और न ही मूल वाउचरों आदि के साथ विधिवत रूप से हस्ताक्षरित अपने निर्वाचन व्यय के सही लेखे का विवरण प्रस्तुत किया है । इसके अतिरिक्त , उन्होने भारत निर्वाचन आयोग का सम्यक् नोटिस मिलने के उपरांत भी उक्त असफलता के लिए न तो कोई कारण बताया है और न ही कोई स्पष्टीकरण दिया है;

और यतः , आयोग का यह समाधान हो गया है कि श्री राममणि शुक्ला (गर्ग – गाड़ा ), निर्वाचन व्यय का लेखा दाखिल करने में असफल रहे हैं और उनके पास इस असफलता के लिए कोई भी उचित कारण अथवा न्यायोचित्य नहींहै;

और यतः , लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 10 क में अनुबंधित किया गयाहै कि: -

"यदि निर्वाचन आयोग का समाधान हो जाता है कि कोई व्यक्ति-

(क) निर्वाचन व्ययों का लेखा उस समय के भीतर और उस रीति में जैसी इस अधिनियम के द्वारा या अधीन अपेक्षित है, दाखिल करने में असफल रहा है; तथा

(ख ) उस असफलता के लिए कोई अच्छा कारण या न्यायोचित्य नहीं रखता है, तो निर्वाचन आयोग शासकीय राजपत्र में प्रकाशित आदेश द्वारा उसको निरर्हित घोषित करेगा और ऐसा व्यक्ति उस आदेश कीतारीख से तीन वर्ष की कालावधि के लिए निरर्हित होगा;

अतः , अब लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 10 क के अनुसरण में भारत निर्वाचन आयोग एतद्द्वारा , मध्य प्रदेश राज्य की विधान सभा के साधारण निर्वाचन, 2018 के 71 - मऊगंज विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचन लड़ने वाले सपाक्स पार्टी के अभ्यर्थी, श्री राममणि शुक्ला (गर्ग - गाड़ा ) , निवासी ग्राम गाड़ा पोस्ट वसिगड़ा थाना शाहपुर तहसील हनुमना जिला रीवा म०प्र० को संसद के किसी भी सदन अथवा राज्य अथवा संघ राज्यक्षेत्र की विधानसभा अथवा विधान परिषद् के लिए सदस्य चुने जाने अथवा होने के लिए इस आदेश की तारीख से तीन वर्ष की अवधिके लिए निरर्हित घोषित करता है ।

आदेश से,

(अमित कुमार)

सचिव

भारत निर्वाचन आयोग मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 12 मई 2022

488 ( 2)

ELECTION COMMISSION OF INDIA

Nirvachan Sadan , Ashoka Road , New Delhi - 110001 .

Dated: 25 April , 2022 No.76 / MP - LA /2018 /WS- I

5 Vaisakha , 1944 (Saka)

ORDER

WHEREAS , the General Election to the Legislative Assembly of Madhya Pradesh , 2018 was announced by Election Commission of India vide Press Note No ECI / PN /66/ 2018 dated 06.10.2018 . As per the schedule , the Date of Counting of votes was 11.12.2018 .

AND WHEREAS, as per Section 78 of the Representation of the People Act, 1951 , every contesting candidate has to lodge a true copy of his account of election expenses within 30 days with the District Election Officer, from the date of election of returned candidate;

AND WHEREAS , the result of 71 - Mauganj Assembly Constituency was declared by the Returning Officer concerned on 11.12.2018 . As such the last date for lodging of account ofelection expenses was 10.01.2019 .

AND WHEREAS , as per the report dated 17.01.2019 submitted by the District Election Officer, Rewa District , Madhya Pradesh and forwarded by Chief Electoral Officer, Madhya Pradesh vide letter File No. 10 -A/Four/ Elec . Expenditure Account/15- Rewa/ 2019 / 931 dated 19.01.2019 , Shri Rammani Shukla ( Garg - Gada ) , contesting candidate of Sapaks Party from 71 - Mauganj Assembly Constituency of Madhya Pradesh, failed to lodge any account of his election expenses .

AND WHEREAS , on the basis of the report of the District Election Officer, Rewa District , Madhya Pradesh, a Show Cause notice dated 03.07.2020 was issued by the Election Commission of India under Sub Rule (5 ) of Rule 89 of the Conduct of Elections Rules , 1961 to Shri Rammani Shukla (Garg- Gada) for non submission of accounts of Election expenses ;

AND WHEREAS , as per Sub Rule (6) of Rule 89 of the Conduct of Elections Rules , 1961, through the above said Show Cause Notice dated 03.07.2020 to Shri Rammani Shukla ( Garg - Gada) was directed to submit his representation in writing to the Commission explaining the reason for non submission of accounts and also to lodge his complete accounts of election expenses to the District Election Officer concerned within 20 days from the date of receipt of the notice ;

AND WHEREAS, the said notice was pasted on the wall of his house in front of two witness on 16.08.2020 . Acknowledgment receipt of the said notice has been submitted to the Commission by District Election Officer , Rewa vide his letter No. 539 /15 /Elec / ES /2020 dated 28.09.2020 .

488 (3)

मध्यप्रदेश राजपत्र , दिनांक 12 मई 2022

AND WHEREAS, in the supplementary report submitted by District Election Officer, Rewa vide his letter No. 181/ 15/Elec/ES/2021 dated 08.03.2021 it has been stated that Shri Rammani Shukla ( Garg - Gada) has not submitted any representation or a statement of correct account of his election expenses , duly signed along with original vouchers etc. till date. Further, he has neither furnished any reason nor explanation for the said failure even after receipt of the due notice to the Election Commission of India as well ;

AND WHEREAS, Commission is satisfied that Shri Rammani Shukla (Garg - Gada ) has failed to lodge an account of election expenses and has no good reason or justification for the failure;

AND WHEREAS , Section 10A of the Representation of the People Act, 1951 stipulates that:-

" Ifthe Election Commission is satisfied that a person-

(a) has failed to lodge an account of election expenses within the time and in the manner required by law or under this Act; and

(b) has no good reason or justification for the failure , the Election Commission shall by order published in the Official Gazette , declare him to be disqualified and any such person shall be disqualified for a period of three years from the date of the order;

NOW THEREFORE, in pursuance of Section 10A of the Representation of the People Act , 1951, the Election Commission of India hereby declares Shri Rammani Shukla (Garg - Gada) , resident of Vill . Gada Post, Office - Basigada , Thana - Shahpur , Tehsil Hanumana , Dist. Rewa (M.P. ) the contesting Sapaks Party Candidate for the General Election to the Legislative Assembly of Madhya Pradesh, 2018 from 71 - Mauganj Assembly Constituency, to be disqualified for being chosen as and for being a member of either House of Parliament or the Legislative Assembly or Legislative Council of a State or Union Territory for a period of three years from the date of this order.

By order,

(AMIT KUMAR)

SECRETARY

ELECTION COMMISSION OF INDIA

नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री, मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय, भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित- 2022 .

Cite this issue. Madhya Pradesh Gazette, Government of Madhya Pradesh, 12 May 2022. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.madhya.2022-05-12.244.Extraordinary/. Archive identifier in.gazette.madhya.2022-05-12.244.Extraordinary.