शास
इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है .
सतामेव जयते
मध्यप्रदेश राजपत्र
(असाधारण )
प्राधिकार से प्रकाशित
क्रमांक 377]
भोपाल , मंगलवार, दिनांक 19 जुलाई 2022-आषाढ़ 28, शक 1944
नगरीय विकास एवं आवास विभाग
मंत्रालय , वल्लभ भवन, भोपाल
अधि. क्र. 90 एफ1-34/ 2022/ अठारह-3
भोपाल , दिनांक 19 जुलाई 2022
मध्यप्रदेश नगरपालिका अधिनियम , 1961 ( 1961 का संख्यांक 37) की धारा 43 तथा 55 के साथ पठित धारा 355 द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए , राज्य सरकार, एतद्वारा , मध्यप्रदेश नगर पालिका अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष का निर्वाचन नियम, 2019 में निम्नलिखित संशोधन करती हैं , अर्थात्ः-
संशोधन
उक्त नियमों में,-
1. नियम 2 के स्थान पर निम्नलिखित नियम स्थापित किये जायें , अर्थात्ः-
"2. परिभाषाएँ.- इन नियमों में , जब तक कि अन्यथा अपेक्षित न हो, -
(क) " अधिनियम " से अभिप्रेत है, मध्यप्रदेश नगरपालिका अधिनियम, 1961 (क्रमांक 37 सन् 1961 ) ;
"(ख) "प्राधिकृत अधिकारी" से अभिप्रेत है, जिला कलक्टर;
(ग) "पार्षद" से अभिप्रेत है, निर्वाचित पार्षद;
753 754
मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 19 जुलाई 2022
(घ) " प्ररूप" से अभिप्रेत है , इन नियमों में संलग्न प्ररूप;
(ङ) सम्मिलन" से अभिप्रेत है, अधिनियम की धारा 43 के साथ पठित धारा 55 के अधीन परिषद का प्रथम सम्मिलन;
(च) " पीठासीन अधिकारी" से अभिप्रेत है, मध्यप्रदेश नगरपालिका अधिनियम, 1961 की धारा 55 की उप - धारा (2 ) के अधीन नियुक्त अधिकारी;
(एक) जिला मुख्यालय की नगरपालिका परिषद् के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु- कलेक्टर
(दो) जिला मुख्यालय से भिन्न नगरपालिका परिषद् एवं नगर परिषद् के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु कलक्टर द्वारा नियुक्त अपर कलक्टर / डिप्टी कलक्टर/ अनुविभागीय अधिकारी / तहसीलदार । " ।
2. नियम 3 में,-
(एक) उप- नियम (1 ) , के स्थान पर, निम्नलिखित उप - नियम स्थापित किया जाए , अर्थात्ः-
(1 ) अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष का निर्वाचन ऐसे समय तथा स्थान पर होगा , जैसा प्राधिकृत अधिकारी द्वारा इस संबंध में अवधारित किया जाए । " ।
(दो) उप- नियम (4) में, परन्तुक में, शब्द " नायब तहसीलदार " विलोपित किए जाए ।
3. नियम 22 में, शब्द " राज्य निर्वाचन आयोग " के स्थान पर, शब्द " राज्य सरकार " स्थापित किए जाए , अर्थात्ः-
4. नियम 24 में,-
(एक) उप- नियम (1 ) , में शब्द "तथा प्राधिकृत अधिकारी" विलोपित किए जाएं० ।
(दो) उप- नियम (2) में शब्द "मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग " से पूर्व, शब्द " राज्य सरकार तथा स्थापित किए जाए ।
मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार ,
आर. के. कार्तिकेय , उपसचिव.
754(1)
मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 19 जुलाई 2022
भोपाल , दिनांक 19 जुलाई 2022
क्र. एफ- 1-34-2022-अठारह- 3.- भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 के खण्ड (3 ) के अनुसरण में , इस विभाग की अधिसूचना क्रमांक 90 एफ-1-34-2022-अठारह-3 , दिनांक 19 जुलाई 2022 का अंग्रेजी अनुवाद राज्यपाल के प्राधिकार से एतद्वारा प्रकाशित किया जाता है.
मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
आर . के. कार्तिकेय , उपसचिव.
Bhopal , the 19th July 2022 Not . No. 90 F - 1-34-2022 - XVIII - 3.-
In exercise of the powers conferred by section 43 and 55 read with section 355 of the Madhya Pradesh Municipalities Act , 1961 (No. 37 of 1961 ) , the State Government , hereby , makes the following amendments in the Madhya Pradesh Nagar Palika Adhyaksh Tatha Upadhyaksh Ka Nirvachan Niyam , 2019 , namely
AMENDMENTS .
In the said rules , -
1. For rule 2 , the following rule shall be substituted , namely : -
" 2. Definitions . In these rules , unless the context otherwise requires , -
(a) "Act " means the Madhya Pradesh Municipalities Act , 1961 ( No. 37 of 1961 ) ;
(b) "Authorised Officer " means District Collector ;
(c) " Councillor " means the elected councilor ;
(d) "Form: means forms appended to these rules ;
(e ) " Meeting " means the first meeting of the Council under section 43 read with section 55 of the Act ;
(f) " Presiding Officer " means the officer appointed under sub - section ( 2 ) of section 55 of the Madhya Pradesh Municipalities Act , 1961- मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 19 जुलाई 2022
754(2)
(i) for the election of the President and Vice- President of the Municipality of District Headquarter- Collector;
(ii) for the election of the President and Vice- President of the Municipal Councils and Nagar Parishad of other than the district headquarters -Upper Collector / Deputy Collector/ Sub - Divisional Officer / Tehsildar. " .
2. In rule 3 , -
(i) For sub - rule ( 1 ) , the following sub - rule shall be substituted , namely : -
" ( 1) The election of the President and Vice - President shall be held at such time and place as may be determined by the Authorised Officer . " .
(ii) In the proviso of sub - rule (4) , the words " Nayab Tehsildar " shall be omitted
3. In rule 22 , for the words , " State Election Commission " , the words " State Government" shall be substituted .
4. In rule 24 , -
(1) In sub - rule (1 ) , the words " the Authorised Officer " shall be omitted.
(ii) In sub - rule ( 2) , before the words " State election Commission " , the words " State Government and " shall be inserted .
By order and in the name of the Governor of Madhya Pradesh , R.K. KARTIKEY, Dy. Secy.
नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री, मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय , भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित -2022.