प्रशास
इसे वेबसाइट www.govtpress.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है.
सत्यमेव जयते
मध्यप्रदेश राजपत्र
(असाधारण )
प्राधिकार से प्रकाशित
भोपाल , गुरुवार, दिनांक 28 जुलाई 2022 - श्रावण 6, शक 1944
क्रमांक 420]
विधि एवं विधायी (निर्वाचन) कार्य विभाग
भोपाल , दिनांक 28 जुलाई 2022
आदेश
फा.क्र.10 - क-चार- निरर्हित- 2022-189.- भारत निर्वाचन आयोग के आदेश क्र. 76- MP- LA-2018- WS - I-4494 , दिनांक 22 जुलाई 2022 , द्वारा आयोग ने लोकै प्रतिधिनियम , 1951 की धारा 10 क के तहत विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2018 में रीवा जिले की 72- देवतालाब विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से लड़ने वाले अभ्यर्थी श्री परमेश्वर प्रसाद दुबे- निर्दलीय को उनके निर्वाचनों का कोई भी लेखा समय से दाखिल करने में असमर्थ रहने के कारण आयोग ने उन्हें "संसद के किसी भी सदन या संघ राज्य क्षेत्र की विधान सभा अथवा विधान परिषद् के लिए सदस्य चुने जाने या होने के लिए " उक्त आदेश की तारीख से तीन वर्ष तक के लिए निरर्हित घोषित किया है को सर्वसाधारण की जानकारी के लिए प्रकाशित किया जाना है.
प्रमोद कुमार शुक्ला, उपसचिव ,
839 840
मध्यप्रदेश राजपत्र , दिनांक 28 जुलाई 2022
भारत निर्वाचन आयोग
निर्वाचन सदन , अशोक रोड, नई दिल्ली -110 001
नई दिल्ली, दिनांक 20 जुलाई 2022-29 आषाढ़ , 1944 ( शक )
सं 76- म.प्र.-वि.स.-2018- पश्चिम-1
आदेश
यतः, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मध्य प्रदेश राज्य की विधान सभा के साधारण निर्वाचन , 2018 की घोषणा प्रेस नोट संख्या ईसीआई/प्रे .नो ./66/2018 दिनांक 06.10.2018 के जरिए की गई थी । कार्यक्रम के अनुसार , मतगणना की तारीख 11.12.2018 थी।
और यतः , लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम , 1951 की धारा 78 के अनुसार , निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी को, निर्वाचित अभ्यर्थी के निर्वाचन की तारीख से 30 दिनों के भीतर निर्वाचन व्यय के अपने लेखे की सही प्रति जिला निर्वाचन अधिकारी को दाखिल करनी होती है;
और यतः, संबंधित रिटर्निंग अधिकारी 72- देवतालाब विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के परिणाम 11.12.2018 को घोषित किए गए थे। इस प्रकार , निर्वाचन व्यय के लेखा दाखिल करने की अन्तिम तारीख 10.01.2019 थी।
और यतः, मुख्य निर्वाचन अधिकारी , मध्य प्रदेश के दिनांक 19.01.2019 के पत्र सं . 10- क/चार/निर्वा.व्यय लेखा/ 15 -रीवा/2019/931 द्वारा अग्रेषित जिला निर्वाचन अधिकारी , रीवा जिला , मध्य प्रदेश द्वारा दिनांक 17.01.2019 को प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार श्री परमेश्वर प्रसाद दुबे, मध्य प्रदेश के 72-देवतालाब विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचन लड़ने वाले निर्दलीय 840(1)
मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 28 जुलाई 2022
अभ्यर्थी, अपने निर्वाचन व्यय का विधि द्वारा अपेक्षित रीति से लेखा दाखिल करने में असफल रहे ।
और यतः, जिला निर्वाचन अधिकारी , रीवा जिला , मध्य प्रदेश की रिपोर्ट के आधार पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचनों का संचालन नियम , 1961 के नियम 89 के उप नियम (5) के अंतर्गत निर्वाचन व्यय प्रस्तुत नहीं करने के लिए श्री परमेश्वर प्रसाद दुबे को कारण बताओ नोटिस दिनांक 12.09.2019 को जारी किया गया था;
और यतः , निर्वाचनों का संचालन नियम , 1961 के नियम 89 के उप- नियम (6 ) के अनुसार , दिनांक 12.09.2019 के उपर्युक्त कारण बताओ नोटिस के जरिए श्री परमेश्वर प्रसाद दुबे को निदेश दिया गया था कि वे इस नोटिस के प्राप्त होने के 20 दिनों के अंदर आयोग में लेखे न प्रस्तुत कर पाने के कारणों को स्पष्ट करते हुए लिखित रूप में अपना अभ्यावेदन प्रस्तुत करें और साथ ही , पूर्ण निर्वाचन व्यय का लेखा संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत करें;
और यतः , उक्त नोटिस 13.08.2020 को उनके घर पर चस्पा किया गया था । उक्त पावती रसीद जिला निर्वाचन अधिकारी , रीवा द्वारा दिनांक 18.09.2020 के पत्र संख्या 514/15 /निर्वा. / ES/2020 द्वारा आयोग को प्रस्तुत कर दी गई थी;
और यतः जिला निर्वाचन अधिकारी , रीवा द्वारा अपने दिनांक 15.06.2022 के पत्र सं. 341 /15/निर्वा ./ES/ 2022 के तहत प्रस्तुत की गई अनुपूरक रिपोर्ट में यह बताया गया है कि श्री परमेश्वर प्रसाद दुबे ने आज की तारीख तक अपने निर्वाचन व्यय के सही लेखे का विवरण प्रस्तुत नहीं किया है ;
और यतः , आयोग का यह समाधान हो गया है कि श्री परमेश्वर प्रसाद दुबे, निर्वाचन व्यय का लेखा विधि द्वारा अपेक्षित रीति में दाखिल करने में असफल रहे हैं;
है कि:- और यतः , लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम , 1951 की धारा 10 क में अनुबंधित किया गया
" यदि निर्वाचन आयोग का समाधान हो जाता है कि कोई व्यक्ति- 840(2)
मध्यप्रदेश राजपत्र , दिनांक 28 जुलाई 2022
(ङ) निर्वाचन व्ययों का लेखा उस समय के भीतर और उस रीति में जैसी इस अधिनियम ! के द्वारा या अधीन अपेक्षित है , दाखिल करने में असफल रहा है ; तथा
(च) उस असफलता के लिए कोई अच्छा कारण या न्यायोचित्य नहीं रखता है , तो निर्वाचन आयोग शासकीय राजपत्र में प्रकाशित आदेश द्वारा उसको निरर्हित घोषित करेगा और ऐसा व्यक्ति उस आदेश की तारीख से तीन वर्ष की कालावधि के लिए निरर्हित होगा;
अतः , अब लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम , 1951 की धारा 10 क के अनुसरण में भारत निर्वाचन आयोग एतद्दद्वारा , मध्य प्रदेश राज्य की विधान सभा के साधारण निर्वाचन , 2018 के 72- देवतालाब विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचन लड़ने वाले निर्दलीय अभ्यर्थी, श्री परमेश्वर प्रसाद दुबे , निवासी ग्राम- दुवगवां, पोस्ट दुवगवां, तहसील मनगवां, जिला - रीवा (म.प्र. ), को संसद के किसी भी सदन अथवा राज्य अथवा संघ राज्य क्षेत्र की विधानसभा अथवा विधान परिषद् के लिए सदस्य चुने जाने अथवा होने के लिए इस आदेश की तारीख से तीन वर्ष की अवधि के लिए निरर्हित घोषित करता है ।
आदेश से, हस्ता./- (अमित कुमार) सचिव,
भारत निर्वाचन आयोग, 840(3)
मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 28 जुलाई 2022
ELECTION COMMISSION OF INDIA
Nirvachan Sadan , Ashoka Road , New Delhi - 110001
New Delhi , Dated 20th July, 2022-29 Ashadh, 1944 ( Saka )
No.76/MP -LA/2018 /WS - I
ORDER
WHEREAS , the General Election to the Legislative Assembly of Madhya Pradesh , 2018 was announced by Election Commission of India vide Press Note No ECI/PN/ 66 /2018 dated 06.10.2018 . As per the schedule , the Date of Counting of votes was 11.12.2018 .
AND WHEREAS , as per Section 78 of the Representation of the People Act, 1951 , every contesting candidate has to lodge a true copy of his account of election expenses within 30 days with the District Election Officer, from the date of election of returned candidate;
AND WHEREAS, the result of 72 - Devtalab Assembly Constituency was declared by the Returning Officer concerned on 11.12.2018 . As such the last date for lodging of account of election expenses was 10.01.2019.
AND WHEREAS , as per the report dated 17.01.2019 submitted by the District Election Officer, Rewa District , Madhya Pradesh and forwarded by Chief Electoral Officer , Madhya Pradesh vide letter No.10-A/ Four/ Elec.Expenditure Account/ 15 -Rewa/2019/931 dated 19.01.2019 , Shri Parmashwar Prasad Dubey , Independent candidate from 72 -Devtalab Assembly Constituency of Madhya Pradesh, failed to lodge any account of his election expenses as manner required by law .
AND WHEREAS , on the basis of the report of the District Election Officer, Rewa District , Madhya Pradesh, a Show Cause notice dated 12.09.2019 was issued by the Election Commission of India under Sub Rule (5 ) of Rule 89 of the Conduct of Elections Rules , 1961 to Shri Parmashwar Prasad Dubey for non submission of accounts of Election expenses ;
AND WHEREAS, as per Sub Rule (6) of Rule 89 of the Conduct of Elections Rules , 1961 , through the above said Show Cause Notice dated 12.09.2019, Shri Parmashwar Prasad Dubey was directed to submit his representation in writing to the Commission explaining the reason for non submission of accounts and also to lodge his complete accounts of election expenses to the District Election Officer concerned within 20 days from the date of receipt of the notice;
AND WHEREAS, the said notice was pasted at his home on 13.08.2020 . Acknowledgment receipt has been submitted to the Commission by District Election Officer , Rewa vide his letter No. 514/ 15/Elec . /ES/2020 dated 18.09.2020 .
AND WHEREAS , in the supplementary report submitted by District Election Officer , Rewa vide his letter No. 340/15/Elec ./ES/2022 dated 15.06.2022 it has been stated that मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 28 जुलाई 2022
840(4)
Shri Parmashwar Prasad Dubey has not submitted a statement of correct account of his election expenses , as manner required by law till date.
AND WHEREAS , Commission is satisfied that Shri Parmashwar Prasad Dubey has failed to lodge an account of election expenses as manner required by law;
that:- AND WHEREAS, Section 10A of the Representation of the People Act , 1951 stipulates "Ifthe Election Commission is satisfied that a person-
(e) has failed to lodge an account of election expenses within the time and in the manner required by law or under this Act; and
(f) has no good reason or justification for the failure , the Election Commission shall by order published in the Official Gazette, declare him to be disqualified and any such person shall be disqualified for a period of three years from the date of the order ;
NOW THEREFORE , in pursuance of Section 10A of the Representation of the People Act, 1951 , the Election Commission of India hereby declares Shri Parmashwar Prasad Dubey, resident of Village - Duvgawan , Post - Duvgawan, Tehsil - Mangawan, Distt. Rewa (M.P. ) Independent candidate for the General Election to the Legislative Assembly of Madhya Pradesh, 2018 from 72- Devtalab Assembly Constituency, to be disqualified for being chosen as and for being a member of either House of Parliament or the Legislative Assembly or Legislative Council of a State or Union Territory for a period of three years from the date of this order.
By order,
Sd./-
(AMIT KUMAR ) Secretary, Election Commission of India .
नियंत्रक , शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री, मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय , भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित-2022 .