इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है.
मध्यप्रदे श शासन
सत्यमेव जयते
मध्यप्रदेश राजपत्र
(असाधारण )
प्राधिकार से प्रकाशित
क्रमांक 582]
भोपाल , बुधवार, दिनांक 2 नवम्बर 2022- कार्तिक 11 , शक 1944
वाणिज्यिक कर विभाग
मंत्रालय , वल्लभ भवन, भोपाल
भोपाल, दिनांक 2 नवम्बर 2022
क्र. एफ ए 3-34-2018-1- पांच ( 66 ) .- राज्य सरकार, राजस्व संग्रहण में योगदान हेतु मालों की खरीदी अथवा माल और सेवाओं की प्राप्ति के लिए क्रेताओं/उपभोक्ताओं को प्राप्त होने वाले बिल/ बीजकों के संग्रहण एवं पुरस्कार हेतु लागू " मध्यप्रदेश बिल संग्रहण एवं पुरस्कार योजना , 2018 " के संबंध में जारी अधिसूचना क्र. एफ- ए - 3-34-2018-1- पांच ( 92 ) द्वारा दिनांक 1 अक्टूबर 2018 में निम्नलिखित संशोधन करती है, अर्थात्ः-
संशोधन
उक्त अधिसूचना के-
1 . पैरा 4 के खण्ड -9 के स्थान पर निम्न खण्ड प्रतिस्थापित किया जायेगा:-
" ( 9 ) इस योजना के अन्तर्गत प्रत्येक 6 माह में संग्रहित हुए बिल/बीजकों को 4 श्रेणियों में विभक्त किया जायेगा . श्रेणियां निम्नानुसार होंगी:-
बिल की राशि रु. 200/- से 20,000/- तक होने पर.
प्रथम श्रेणी
बिल की राशि रु . 20,001/- से 50,000/- तक होने पर.
द्वितीय श्रेणी
तृतीय श्रेणी बिल की राशि रु. 50,001/- से 1,00,000/- तक होने पर.
चतुर्थ श्रेणी बिल की राशि रु. 1,00,000/- से अधिक होने पर.
इन चारों श्रेणियों में से प्रत्येक में 3 क्रेताओं का चयन पुरस्कार हेतु किया जायेगा . "
1163 मध्यप्रदेश राजपत्र , दिनांक 2 नवम्बर 2022
1164
2. पैरा 6 के स्थान पर निम्न पैरा प्रतिस्थापित किया जायेगाः-
" इस योजना के अन्तर्गत प्रत्येक 6 माह में कुल 12 क्रेताओं/उपभोक्ताओं का कम्प्यूटराईज्ड लॉटरी सिस्टम से निम्नानुसार निर्धारण किया जाएगा:-
1. पैरा 4 के खण्ड 9 में वर्णित प्रथम श्रेणी में चयनित 3 क्रेताओं को उनकी बिल राशि का 25 प्रतिशत पुरस्कार हेतु देय होगा.
2. पैरा 4 के खण्ड 9 में वर्णित द्वितीय श्रेणी में चयनित 3 क्रेताओं को उनकी बिल राशि का 20 प्रतिशत पुरस्कार हेतु देय होगा.
3. पैरा 4 के खण्ड 9 में वर्णित तृतीय श्रेणी में चयनित 3 क्रेताओं को उनकी बिल राशि का 15 प्रतिशत पुरस्कार हेतु देय होगा.
4. पैरा 4 के खण्ड 9 में वर्णित चतुर्थ श्रेणी में चयनित 3 क्रेताओं को उनकी बिल राशि का 10 प्रतिशत अथवा रु. 20,000/ - ( जो भी कम हो ) पुरस्कार हेतु देय होगा. "
पुरस्कार की राशि चयनित क्रेता/उपभोक्ता के द्वारा बताए गए बैंक खाते में हस्तांतरित की जावेगी .
मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार , आर. पी. श्रीवास्तव, उपसचिव.
नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री , मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय , भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित- 2022.