मध्यप्रदेश
शासन
इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है.
सत्यमेव जयते
मध्यप्रदेश राजपत्र
(असाधारण )
प्राधिकार से प्रकाशित
क्रमांक 622]
भोपाल , बुधवार, दिनांक 14 दिसम्बर 2022-अग्रहायण 23 , शक 1944
विधि और विधायी कार्य विभाग
भोपाल , दिनांक 13/14 दिसम्बर 2022
फा. क्र. 4150 - इक्कीस- ब ( दो ) -2022 .- राज्य शासन , दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1974 ( क्रमांक 2 सन् 1974 ) की धारा 24 की उपधारा ( 8 ) के अधीन प्रदत्त शक्तियों के प्रयोग में लाते हुए, मध्यप्रदेश पुलिस की विशेष इकाइयों , एटीएस , सायबर सेल एवं अपराध अन्वेषण ब्यूरो ( सीआईडी ) द्वारा अन्वेषित अपराध से उत्पन्न सत्र प्रकरणों में , जिले में पदस्थ उप - संचालक, लोक अभियोजन / जिला अभियोजन अधिकारी , अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी तथा 10 वर्ष या उससे अधिक सेवा के सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारियों को एतद्वारा " विशेष लोक अभियोजक " के रूप में नियुक्त करता है.
उपरोक्तानुसार नियुक्त किये गये विशेष लोक अभियोजकों के मध्य कार्य का आबंटन इस आदेश के अध्यधीन रहते हुए " संचालक लोक अभियोजन " द्वारा किया जा सकेगा.
मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार, सतीश चन्द्र शर्मा, सचिव.
1243
नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री , मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय , भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित- 2022 ,