Servants of Knowledge
Madhya Pradesh Gazette · Government of Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश भू राजस्व संहिता (द्वितीय संशोधन) विधेयक 2022...

Published 20 December 2022

Department
विधान सभा सचिवालय
Type
Extraordinary
Gazette no.
629
Identifier
in.gazette.madhya.2022-12-20.629.Extraordinary
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है.

मध्यप्रदेश शासन

सत्यमेव जयते

मध्यप्रदेश राजपत्र

(असाधारण

प्राधिकार से प्रकाशित

भोपाल, मंगलवार, दिनांक 20 दिसम्बर 2022- अग्रहायण 29 , शक 1944

क्रमांक 629 ]

विधान सभा सचिवालय, मध्यप्रदेश

भोपाल , दिनांक 20 दिसम्बर 2022

क्र. 20483 - मप्रविस-15/विधान/ 2022.- मध्यप्रदेश विधान सभा के प्रक्रिया तथा कार्य संचालन सम्बन्धी नियम -64 के उपबंधों के पालन में मध्यप्रदेश भू- राजस्व संहिता ( द्वितीय संशोधन ) विधेयक, 2022 ( क्रमांक 21 सन् 2022 ) जो विधान सभा में दिनांक 20 दिसम्बर , 2022 को पुरःस्थापित हुआ है . जनसाधारण की सूचना के लिए प्रकाशित किया जाता है.

( ए. पी. सिंह ) प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश विधान सभा.

1257 1258

मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 20 दिसम्बर 2022

मध्यप्रदेश विधेयक

क्रमांक २१ सन् २०२२

मध्यप्रदेश भू- राजस्व संहिता ( द्वितीय संशोधन ) विधेयक, २०२२

मध्यप्रदेश भू- राजस्व संहिता, १ ९ ५ ९ को और संशोधित करने हेतु विधेयक.

भारत गणराज्य के तिहत्तरवें वर्ष में मध्यप्रदेश विधान- मण्डल द्वारा निम्नलिखित रूप में यह अधिनियमित हो :-

संक्षिप्त नाम.

१. इस अधिनियम का संक्षिप्त नाम मध्यप्रदेश भू- राजस्व संहिता ( द्वितीय संशोधन ) अधिनियम, २०२२ है .

धारा १२ ९ का

संशोधन.

२. मध्यप्रदेश भू- राजस्व संहिता, १ ९५९ ( क्रमांक २० सन् १ ९५९ ) की धारा १२ ९ में, उपधारा ( १ ) , उपधारा ( २ ) तथा उपधारा ( ३ ) में, शब्द " राजस्व निरीक्षक " के पश्चात्, शब्द " या पटवारी " अन्तःस्थापित किए जाएं.

उद्देश्यों और कारणों का कथन

मध्यप्रदेश भू- राजस्व संहिता , १ ९ ५९ ( क्रमांक २० सन् १ ९ ५९ ) की धारा १२ ९ के उपबंधों के अनुसार सीमांकन के मामलों के निराकरण के लिए तहसीलदार द्वारा , यथास्थिति , राजस्व निरीक्षक या नगर सर्वेक्षक को प्रतिनियुक्त किया जाता है. ऐसे मामलों के त्वरित निराकरण के लिए, यह निर्णय लिया गया है कि यथोचित संशोधन द्वारा धारा १२ ९ में राजस्व निरीक्षक या नगर सर्वेक्षक के साथ पटवारी को जोड़ा जाए.

२. अतएव यह विधेयक प्रस्तुत है .

भोपाल:

गोविन्द सिंह राजपूत

भारसाधक सदस्य.

तारीख १५ दिसम्बर, २०२२ .

नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री , मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय, भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित- 2022 .

Cite this issue. Madhya Pradesh Gazette, Government of Madhya Pradesh, 20 December 2022. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.madhya.2022-12-20.629.Extraordinary/. Archive identifier in.gazette.madhya.2022-12-20.629.Extraordinary.