Servants of Knowledge
Madhya Pradesh Gazette · Government of Madhya Pradesh

मध्‍यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय (स्‍थापना एवं संचालन) द्वितीय संशोधन विधेयक 2022...

Published 20 December 2022

Department
विधान सभा सचिवालय
Type
Extraordinary
Gazette no.
630
Identifier
in.gazette.madhya.2022-12-20.630.Extraordinary
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है .

मध्यप्रदेश

शासन

सत्यमेव जयते

मध्यप्रदेश राजपत्र

(असाधारण )

प्राधिकार से प्रकाशित

क्रमांक 630 ]

भोपाल , मंगलवार, दिनांक 20 दिसम्बर 2022- अग्रहायण 29, शक 1944

विधान सभा सचिवालय , मध्यप्रदेश

भोपाल, दिनांक 20 दिसम्बर 2022

क्र. 20480 - मप्रविस - 15 - विधान-2022.- मध्यप्रदेश विधान सभा के प्रक्रिया तथा कार्य संचालन सम्बन्धी नियम-64 के उपबंधों के पालन में मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय ( स्थापना एवं संचालन ) द्वितीय संशोधन विधेयक, 2022 ( क्रमांक 22 सन् 2022 ) जो विधान सभा में दिनांक 20 दिसम्बर, 2022 को पुरःस्थापित हुआ है. जनसाधारण की सूचना के लिए प्रकाशित किया जाता है.

(ए. पी. सिंह ) प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश विधान सभा.

1259 मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 20 दिसम्बर 2022

1260

मध्यप्रदेश विधेयक

क्रमांक २२ सन् २०२२

मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय ( स्थापना एवं संचालन ) द्वितीय संशोधन विधेयक, २०२२

मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय ( स्थापना एवं संचालन ) अधिनियम, २००७ को और संशोधित करने हेतु विधेयक.

भारत गणराज्य के तिहत्तरवें वर्ष में मध्यप्रदेश विधान - मंडल द्वारा निम्नलिखित रूप में यह अधिनियमित हो :-

संक्षिप्त नाम.

१. इस अधिनियम का संक्षिप्त नाम मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय ( स्थापना एवं संचालन ) द्वितीय संशोधन अधिनियम, २०२२ है.

का

अनुसूची संशोधन.

२. मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय ( स्थापना एवं संचालन ) अधिनियम, २००७ ( क्रमांक १७ सन् २००७ ) की अनुसूची में, अनुक्रमांक ४८ तथा उससे संबंधित प्रविष्टियों के पश्चात्, निम्नलिखित अनुक्रमांक तथा उनसे संबंधित प्रविष्टियां जोड़ी जाएं, अर्थात्:-

अधिकारिता

मुख्य परिसर

(६)

(५)

प्रायोजी निकाय

की स्थापना की

पद्धति

(४)

प्रायोजी निकाय का नाम (३) का नाम (२) निजी विश्वविद्यालय

अनु- क्रमांक (१)

" ४९ स्कोप ग्लोबल स्किल्स विश्वविद्यालय , भोपाल

सम्पूर्ण मध्यप्रदेश

स्कोप कैम्पस्, एन एच -१२ , भैरोंपुर ( मिसरोद के पास) होशंगाबाद रोड, भोपाल

मध्यप्रदेश सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, १९७३ (क्रमांक ४४ सन् १९ ७३ ) के अधीन रजिस्ट्रीकृत सोसायटी

ऑल इंडिया सोसायटी फॉर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्प्यूटर टेक्नालॉजी (आईसेक्ट) , भोपाल

५०. अभ्युदय विश्वविद्यालय , खरगौन

भगवान राजीव लोचनराम बुलाखीराम परमार्थिक संस्था, इंदौर.

५१. अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय , भोपाल

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन फॉर डेव्हलपमेंट, बैंगलोर,

सम्पूर्ण मध्यप्रदेश

अभ्युदय विश्वविद्यालय, ग्राम- मगरिया, खंडवा रोड, खरगौन

कम्पनी अधिनियम, १ ९५६ (१ ९५६ का १ ) के अधीन रजिस्ट्रीकृत कम्पनी.

सम्पूर्ण मध्यप्रदेश.".

कम्पनी अधिनियम, १९५६ ( क्र १ सन् १९५६ ) की धारा २५ के अधीन रजिस्ट्रीकृत कम्पनी.

अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय , बायपास रोड, कान्हासैया, तहसील- हुजूर , भोपाल , 1260 ( 1)

मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 20 दिसम्बर 2022

उद्देश्यों और कारणों का कथन

मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय ( स्थापना एवं संचालन ) अधिनियम , २००७ ( क्रमांक १७ सन् २००७ ) की धारा ५ में यह उपबंधित है कि इस अधिनियम के अधीन गठित विनियामक आयोग , राज्य में निजी विश्वविद्यालय की स्थापना किए जाने के प्रस्ताव का मूल्यांकन करेगा. उक्त उपबंध के आलोक में, विनियामक आयोग ने स्कोप ग्लोबल स्किल्स विश्वविद्यालय , भोपाल , अभ्युदय विश्वविद्यालय , खरगौन एवं अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय , भोपाल के नाम से निजी विश्वविद्यालयों को स्थापित करने की अनुशंसा की है. उक्त अधिनियम की धारा ६ के आलोक में , राज्य सरकार ने उक्त विश्वविद्यालयों की स्थापना के संबंध में, विश्वविद्यालयों के प्रायोजी निकायों को आशय पत्र जारी कर दिए हैं. उक्त अधिनियम की धारा ९ में यह उपबंध है कि विनियामक आयोग द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट पर विचारण करने पर संतुष्ट होने के पश्चात्, उक्त अधिनियम की अनुसूची में उसके नाम और विवरण को समाविष्ट करके निजी विश्वविद्यालय को स्थापित किया जाएगा.

२. अतः यह विधेयक प्रस्तुत है.

भोपाल :

तारीख १६ दिसम्बर, २०२२

मोहन यादव भारसाधक सदस्य.

नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री, मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय , भोपाल में मुद्रित तथा प्रकाशित- 2022 .

Cite this issue. Madhya Pradesh Gazette, Government of Madhya Pradesh, 20 December 2022. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.madhya.2022-12-20.630.Extraordinary/. Archive identifier in.gazette.madhya.2022-12-20.630.Extraordinary.