इसे वेबसाईट www.govtpressmp.nic.in से भी डाउन लोड किया जा सकता है .
मध्यप्रदेश शासन
सत्यमेव जयते
मध्यप्रदेश राजपत्र
(असाधारण )
प्राधिकार से प्रकाशित
क्रमांक 636]
भोपाल , बुधवार, दिनांक 21 दिसम्बर 2022 - अग्रहायण 30 , शक 1944
विधान सभा सचिवालय , मध्यप्रदेश
भोपाल , दिनांक 21 दिसम्बर 2022
क्र. 20715 - मप्रविस -15/विधान/ 2022.- मध्यप्रदेश विधान सभा के प्रक्रिया तथा कार्य संचालन सम्बन्धी नियम -64 के उपबंधों के पालन में, मध्यप्रदेश पेय जल परिरक्षण ( संशोधन ) विधेयक, 2022 ( क्रमांक 28 सन् 2022 ) जो विधान सभा में दिनांक 21 दिसम्बर , 2022 को पुरःस्थापित हुआ है. जनसाधारण की सूचना के लिए प्रकाशित किया जाता है .
ए. पी. सिंह प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश विधान सभा.
1271 मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 21 दिसम्बर 2022
1272
मध्यप्रदेश विधेयक
क्रमांक २८ सन् २०२२
मध्यप्रदेश पेय जल परिरक्षण ( संशोधन ) विधेयक , २०२२
मध्यप्रदेश पेय जल परिरक्षण अधिनियम , १ ९ ८६ को और संशोधित करने हेतु विधेयक.
भारत गणराज्य के तिहत्तरवें वर्ष में मध्यप्रदेश विधान- मंडल द्वारा निम्नलिखित रूप में यह अधिनियमित हो:-
१. इस अधिनियम का संक्षिप्त नाम मध्यप्रदेश पेय जल परिरक्षण ( संशोधन ) अधिनियम, २०२२ है.
संक्षिप्त नाम.
धारा ९ का स्थापन.
२. मध्यप्रदेश पेयजल परिरक्षण अधिनियम, १ ९ ८६ ( क्रमांक ३ सन् १ ९ ८७ ) की धारा ९ के स्थान पर, निम्नलिखित धारा स्थापित की जाए, अर्थात्: -
अपराध.
" ९ . धारा ३, धारा ४ या धारा ६ के उपबंध का उल्लंघन, प्रथम अपराध के लिए पांच हजार रुपये के जुर्माने से और पश्चात्वर्ती प्रत्येक अपराध के लिए दस हजार रुपये के जुर्माने से या कारावास से , जो दो वर्ष तक को हो सकेगा, दण्डनीय होगा. ".
उद्देश्यों और कारणों का कथन
" ईज ऑफ डुइंग बिजनेस " एक महत्वपूर्ण कारक है जो राष्ट्र तथा राज्य के शीघ्र आर्थिक विकास में सहायता करता है . मध्यप्रदेश पेय जल परिरक्षण अधिनियम, १ ९८६ ( क्रमांक ३ सन् १ ९ ८७ ) की धारा ३ , धारा ४ या धारा ६ के उपबंधों के उल्लंघन के अपराध की गंभीरता के साथ दण्ड की मात्रा को उसके अनुरूप करने हेतु, अधिनियम की धारा ९ में यथोचित संशोधन प्रस्तावित है.
२. अतः यह विधेयक प्रस्तुत है.
भोपाल :
बृजेन्द्र सिंह यादव
भारसाधक सदस्य.
तारीख : १८ दिसम्बर , २०२२ .
नियंत्रक, शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री, मध्यप्रदेश द्वारा शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय, भोपाल से मुद्रित तथा प्रकाशित- 2022,